डेटाबेस स्कीमा क्या है? – Database Schema in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Database Schema in Hindi (डेटाबेस स्कीमा क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Database Schema in Hindi – डेटाबेस स्कीमा क्या है?

  • Database Schema , डेटाबेस का एक लॉजिकल प्रस्तुतिकरण (Logical Representation) होता है जो यह दिखाता है कि डेटाबेस में डेटा किस तरीके से स्टोर हुआ है.

  • आसान शब्दों में कहें तो, “डेटाबेस स्कीमा, डेटाबेस का एक डिज़ाइन होता है जो पूरे डेटाबेस के बारें में जानकारी प्रदान करता है.”

  • डेटाबेस स्कीमा हमें यह बताता है कि डेटाबेस में डेटा किस तरीके से स्टोर हुआ है और इनके बीच रिलेशनशिप कैसी है.

  • डेटाबेस स्कीमा में table, views, fields, keys और relationship शामिल रहती है.

  • डेटाबेस स्कीमा को डेटाबेस डिज़ाइनर के द्वारा डिज़ाइन किया जाता है जिससे कि यूजर आसानी से डेटाबेस को समझ सकें और डेटाबेस को आसानी से प्रयोग कर सके।

  • सामान्य रूप से database schema डेटाबेस डिक्शनरी में स्टोर रहती हैं।

Database Schema का उद्देश्य                                    

इसके उद्देश्य निम्नलिखित होते हैं:-

1:- Database schema का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक टेबल के विभिन्न row और column की पहचान करना है

2:- इसके साथ साथ database schema यह भी बताता है कि tables के मध्य relationship कैसी है।

3:- यह DBMS में constraints की पहचान करने में मदद करता है।

Subschema क्या है?

Subschema, डेटाबेस स्कीमा की subset होती है और subschema में भी डेटाबेस स्कीमा की तरह एकसमान गुणधर्म (property) मौजूद होती हैं।

Types of Database Schema in Hindi – डेटाबेस स्कीमा के प्रकार

डेटाबेस स्कीमा के तीन प्रकार होते हैं:-

  1. Physical Database Schema
  2. Logical Database Schema
  3. View Database Schema
database schema in Hindi

1:- Physical Database Schema (फिजिकल डेटाबेस स्कीमा)

फिजिकल डेटाबेस स्कीमा यूजर को यह बताता है कि स्टोरेज डिवाइस में डेटा को किस प्रकार स्टोर किया जाता है.

Physical database schema यह परिभाषित करता है कि डेटा को database में किस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है तथा डेटा को किस प्रकार स्टोर किया जाता है.

2:- Logical Database Schema (लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा)

लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा ऐसे सभी logical constraints को परिभाषित करती है जो कि डेटा को स्टोर करने में लागू किये जाते हैं। एक लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा, डेटा का conceptual model होती है।

3:- View Database Schema (व्यू डेटाबेस स्कीमा)

यह डेटाबेस का view level डिज़ाइन होता है. यह end user और database के मध्य होने वाले इंटरेक्शन के बारें में जानकारी प्रदान करता है.

इसे पढ़ें:-

Difference between Physical & Logical Database Schema in Hindi – फिजिकल और लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा में अंतर

Physical SchemaLogical Schema
इसमें attributes शामिल नहीं रहता है.इसमें attributes शामिल रहता है.
यह primary key और secondary key दोनों मौजूद रहती हैं.इसमें भी primary key और secondary key दोनों मौजूद रहती हैं.
यह column name और उनके data type को शामिल किये रहता है.यह column name और उनके data type को शामिल नहीं करता है.

Reference:https://www.w3schools.in/dbms/data-schemas

NOTE:- आपको ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।

28 thoughts on “डेटाबेस स्कीमा क्या है? – Database Schema in Hindi”

  1. You are superb logic to show answer..
    Ap ki logic bahut satik hai hindi nd english ka ek bar padte hi smjh me ajata hai…ap ne bahut help kiya mera ..
    U r great ..
    Thank you sir

    Reply

Leave a Comment