डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है? – Database Interface in Hindi

नमस्कार दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Database Interface in Hindi (डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Database Interface in Hindi – डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है?

  • Database Interface एक यूजर इंटरफ़ेस होता है जो यूजर को आसानी से database एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है.

  • डेटाबेस इंटरफ़ेस की मदद से यूजर डेटाबेस में data को आसानी से insert कर सकता है, delete कर सकता है और update कर सकता है.

  • Database Interface को DBMS Interface भी कहा जाता है.

Types of Database Interface in Hindi – डेटाबेस इंटरफ़ेस के प्रकार 

Database Interface के निम्नलिखित प्रकार होते हैं:-

  1. Form Based Interface
  2. Menu Based Interface
  3. Natural Language Interface
  4. Graphical User Interface
  5. Interface for DBA
  6. Command Line Interface
database interface in hindi

1:- Form based interface (फॉर्म पर आधारित इंटरफ़ेस)

Form based interface प्रत्येक यूजर को एक फॉर्म दिखाता है और यूजर इस फॉर्म को भर कर डेटाबेस में डेटा को insert कर सकता हैं.

ये फॉर्म उन यूजर के लिए बनाये जाते हैं जिन्हें ऑपरेटिंग सिस्टम के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं होती है.

डेटाबेस को एक्सेस करने के लिए यूजर को form में उपस्थित fields को भरना पड़ता है। Form based interface का प्रयोग बहुत किया जाता है और यह इंटरफ़ेस DBMS के साथ interact करने के लिए बहुत उपयोगी भी है।

इस प्रकार के interface को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है तथा इसका लाभ ये है कि इसके लिए SQL की जानकारी होना आवश्यक नहीं होता है।

उदाहरण के लिए – आप किसी परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते होंगे, तो यह form based database का एक उदाहरण हैं.

2:- Menu based user interface (मेनू पर आधारित इंटरफ़ेस)

यह इंटरफ़ेस menu पर आधारित होता है। इसमें यूजर को menu की एक लिस्ट दिखायी जाती है जिसमें से यूजर को एक menu को choose करना पड़ता है। यह एक बहुत ही सरल interface है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें यूजर को किसी कमांड या syntax को याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

उदाहरण के लिए – यदि आप किसी वेबसाइट में जाते हैं तो आपको वहां menu की एक लिस्ट दिखाई देगी, वहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार क्लिक करके अपना काम पूरा कर सकते हैं.

3:- Natural language interface (नेचुरल लैंग्वेज इंटरफ़ेस)

DBMS में user अपनी आम बोल चाल की भाषा का प्रयोग कर सकता है। Natural Language Isnterface की मदद से यूजर डेटाबेस को अपनी भाषा में कमांड देकर आसानी से एक्सेस कर सकता हैं.

यह इंटरफ़ेस उन सभी users के लिए उपयोगी है जिन्हें SQL कमांड की जानकारी नहीं होती है.

Natural Language Interface के पास खुद की अपनी स्कीमा होती है जिसकी मदद से यह यूजर की भाषा को SQL में बदलता है.

4:- Graphical user interface (ग्राफ़िकल यूजर इंटरफ़ेस)

आज के समय में ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस (GUI) का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है. इस इंटरफ़ेस में चित्र, बटन, मेनू और फॉर्म सभी का इस्तेमाल किया जाता है.

GUI में यूजर को डेटाबेस एक्सेस करने के लिए सिर्फ माउस और कीबोर्ड का ही इस्तेमाल करना पड़ता है.

ऑनलाइन गेम इसका सबसे अच्छा उदाहरण है.

5:- Interface for DBA (DBA के लिए इंटरफ़ेस)

ज्यादातर सभी DBMS में ऐसे कमांड मौजूद होते है जो कि केवल DBA (Database Administrator) के द्वारा प्रयोग किये जाते हैं। किसी यूजर के account को create करने, स्कीमा को बदलने और storage structure को फिर से organize करने तथा account authority प्रदान करने संबंधित कमांड DBA के अंतर्गत आते हैं।

इन कार्यों को पूरा करने के लिए DBA Interface का इस्तेमाल किया जाता है.

6:- Command Line Interface (कमांड लाइन इंटरफ़ेस)

Command Line Interface (CLI) सबसे पुराना डेटाबेस इंटरफ़ेस है. इसमें यूजर कमांड का इस्तेमाल करके डेटाबेस को एक्सेस करते हैं.

इसमें यूजर को कुछ भी काम करना हो तो वह सिर्फ कमांड के द्वारा ही पूरा कर सकता है.

इसको इस्तेमाल करने के लिए यूजर को SQL कमांड की जानकारी होनी चाहिए अन्यथा वह इसका इस्तेमाल नहीं कर पायेगा.

इसे पढ़ें:-

Reference:https://www.tutorialspoint.com/database-interfaces

नोट:- आपको Database Interface in Hindi की यह पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।

2 thoughts on “डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है? – Database Interface in Hindi”

Leave a Comment