SQL BUILT IN FUNCTIONS IN HINDI

SQL BUILT-IN-FUNCTIONS:-

SQL को built-in-functions और भी ज्यादा powerful बनाते है। Built-in-functions से हम मुश्किल tasks को भी आसानी से हल कर सकते है। इसलिए हम यहां built-in-functions के बारें में चर्चा करेंगे। जो निम्न है:-

1. SUM:- SUM फंक्शन का प्रयोग न्यूमेरिक कॉलम के total sum को select करने के लिए किया जाता है।
इसका syntax निम्न है:-
SELECT SUM (column) FROM table
उदहारण के लिए:-

image

यह टेबल students नाम से है। इस table की कॉलम के सभी ages को जोड़ दिया जाता है।
【SELECT SUM (age) FROM students】
इस उदहारण का answer= 64

2-AVG:- AVG फंक्शन, कॉलम की औसत वैल्यू को return करता है। इसका syntax निम्न है:-
SELECT AVG (column) FROM table
उदहारण:- ऊपर के चित्र की table में:-
【SELECT AVG (age) FROM students】
इस उदहारण का answer=21.33

3-MAX:- MAX फंक्शन कॉलम में सबसे उच्च(highest) वैल्यू  को return करता है। इसका syntax निम्न है:-
SELECT MAX (column) FROM table
उदहारण:- ऊपर की टेबल से
【SELECT AVG (age) FROM students】
इस उदहारण का answer= 23

4- MIN:- MIN फंक्शन का प्रयोग column की निम्न(lowest) वैल्यू को return करने के लिए किया जाता है।
इसका syntax निम्न है:-
SELECT MIN (column) FROM table
उदहारण:- ऊपर की टेबल से
【SELECT MIN (age) FROM students】
इस उदहारण का answer= 20

5- COUNT:- COUNT फंक्शन का प्रयोग एक डेटाबेस टेबल में rows की संख्या को गिनने(count) के लिये किया जाता है।
इसका syntax निम्न है:-
SELECT COUNT (column) FROM table

6-SQRT:- इस फंक्शन का प्रयोग दिए हुए नंबर के वर्ग मूल(square root) को ज्ञात करने के लिए किया जाता है।

7-RAND:- इस फंक्शन का प्रयोग random numbers को generate करने के लिए किया जाता है।

8-Numeric Function:- इन फंक्शनस का प्रयोग सामन्यतया गणितीय manipulation करने के लिए किया जाता है। कुछ numeric functions निम्न है:-

ASIN, ABS, FLOAT, INT, INTEGER, LN, COT, COS, DOUBLE, LOG10

9-String functions:- string functions का प्रयोग string manipulation के लिये किया जाता है। कुछ string functions निम्न है:-

CHAR, CONCAT, GRAPHIC, DIGITS, LCASE, LEFT, LENGTH, LOCATE, LOWER, DIFFERENCE

निवेदन:- आपको ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपके कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।

3 thoughts on “SQL BUILT IN FUNCTIONS IN HINDI”

  1. It’s very good clear concept,but
    syntax is error to be max function example,
    MAX AVG,

    SELECT AVG (age) FROM students,

    SELECT MAX (age) FROM students ———-( it’s right syntax MAX function in SQL )

    Reply

Leave a Comment