PHP में Operators ऐसे symbols होते हैं जो variables और values पर operation को पूरा करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। PHP में अलग-अलग प्रकार के operators होते हैं जो अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
Operators की मदद से हम calculation, comparison, और logical operations जैसे कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
1. Arithmetic Operators
Arithmetic operators का इस्तेमाल गणित के कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है।
Operator (ऑपरेटर) | Name (नाम) | Example (उदाहरण) | Result(आउटपुट) |
+ | Addition (जोड़ना) | $a + $b | $a और $b को add करता है |
– | Subtraction (घटाना) | $a – $b | $a में से $b को subtract करता है |
* | Multiplication(गुणा करना) | $a * $b | $a और $b को गुणा करता है |
/ | Division (भाग करना) | $a / $b | $a को $b से भाग करता है |
% | Modulus (शेषफल) | $a % $b | $a को $b से भाग करके शेषफल देता है |
** | Exponentiation (घातांक) | $a ** $b | $a की $b घात (power) return करता है |
2. Assignment Operators
Assignment operators का इस्तेमाल variable को वैल्यू प्रदान करने के लिए किया जाता है।
Operator (ऑपरेटर) | Name (नाम) | Example (उदाहरण) | Same As (की तरह) |
= | Equal | $a = $b | $a = $b |
+= | Add and | $a += $b | $a = $a + $b |
-= | Subtract and | $a -= $b | $a = $a – $b |
*= | Multiply and | $a *= $b | $a = $a * $b |
/= | Divide and | $a /= $b | $a = $a / $b |
%= | Modulus and | $a %= $b | $a = $a % $b |
3. Comparison Operators
Comparison operators का इस्तेमाल values की तुलना करने के लिए होता है। इसका आउटपुट true या false होता है।
Operator | Name | Example | Result |
== | Equal | $a == $b | अगर $a और $b बराबर हैं तो true, नहीं तो false |
=== | Identical | $a === $b | अगर $a और $b बराबर हैं और इन दोनों का data type एक ही है तो true, नहीं तो False. |
!= | Not equal | $a != $b | अगर $a और $b बराबर नहीं हैं तो true, नहीं तो false |
<> | Not equal | $a <> $b | अगर $a और $b बराबर नहीं हैं तो true, नहीं तो false |
!== | Not identical | $a !== $b | अगर $a और $b identical नहीं हैं तो true, नहीं तो false |
> | Greater than | $a > $b | अगर $a, $b से बड़ा है तो true, नहीं तो false |
< | Less than | $a < $b | अगर $a, $b से छोटा है तो true, नहीं तो false |
>= | Greater or equal | $a >= $b | अगर $a, $b से बड़ा या बराबर है तो true नहीं तो false |
<= | Less or equal | $a <= $b | अगर $a, $b से छोटा या बराबर है तो true नहीं तो false |
4. Logical Operators
Logical operators का इस्तेमाल बहुत सारीं conditions को check करने के लिए किया जाता है।
Operator | Name | Example | Result |
&& | And | $a && $b | अगर दोनों conditions सत्य हैं तो true |
! | Not | !$a | अगर $a असत्य है तो true और अगर सत्य है तो false |
5. Increment/Decrement Operators
Increment और Decrement operators का इस्तेमाल variable की value में 1 बढ़ाने या घटाने के लिए किया जाता है।
Operator | Name | Example |
++$a | Pre-increment | पहले वैल्यू को Increase करता है, फिर use करता है |
$a++ | Post-increment | पहले Use करता है, फिर increase करता है |
–$a | Pre-decrement | पहले Decrease करता है, फिर use करता है |
$a– | Post-decrement | पहले Use करता है, फिर decrease करता है |
6. String Operators
PHP में string operations के लिए भी विशेष operators होते हैं।
Operator | Name | Example | Result |
. | Concatenation | $a . $b | $a और $b को join करके एक string बनाता है |
.= | Concatenation assignment | $a .= $b | $a में $b की value को append करता है |
7. Array Operators
Array operators का इस्तेमाल arrays को compare या manipulate करने के लिए होता है।
Operator | Name | Example | Result |
+ | Union | $a + $b | $a और $b को combine करता है |
== | Equality | $a == $b | अगर दोनों arrays के key और value same हैं तो true |
=== | Identity | $a === $b | अगर दोनों arrays के key, value और order same हैं तो true |
!= | Inequality | $a != $b | अगर दोनों arrays बराबर नहीं हैं तो true |
<> | Inequality | $a <> $b | अगर दोनों arrays बराबर नहीं हैं तो true |
!== | Non-identity | $a !== $b | अगर दोनों arrays identical नहीं हैं तो true |
इसे पढ़ें:-
निवेदन:- अगर आपका किसी subjects को लेकर कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ हिंदी में Publish करेंगे।
ISME RESULT KO BHI HINDI ME SAMJHANE KA PRIYAS KARE TO AUR ACHCHA HOGA
String kya he full details