Optical Mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस क्या है और इसके फायदे

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Optical mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Optical Mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस क्या है?

Optical Mouse एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर माउस होता है जिसमें कर्सर की movement (गति) को detect करने के लिए light (प्रकाश) का इस्तेमाल किया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “ऑप्टिकल माउस एक कंप्यूटर माउस है जो LED (light emitting diode), ऑप्टिकल सेंसर, तथा DSP (डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग) का प्रयोग movement को डिटेक्ट करने के लिए करता है।”

ऑप्टिकल माउस कंप्यूटर हार्डवेयर एक हिस्सा है जिसमे एक प्रकार की LED लाइट होती है जिसके कारण यह माउस जमीन की सतह (surface) पर एक प्रकार की रोशनी उत्पन्न (produce) करता है।

Optical mouse को पहली बार 19 अप्रैल 1999 को Microsoft द्वारा प्रस्तावित (introduce) किया गया था।

ऑप्टिकल माउस एक pointing device है जो माउस बॉल के स्थान पर LED या सेंसर का उपयोग करता है।

एक ऑप्टिकल माउस में छोटे resolution वाला कैमरा होता है जो हर सेकंड में एक हजार या उससे अधिक तस्वीरें (pictures) ले सकता है। इस कैमरा में एक CMOS सेंसर होता है जो DSP को एक सिग्नल भेजता है. DSP, पैटर्न तथा प्रकाश परिवर्तन के लिए प्रत्येक पिक्चर को analyze करता है तथा उसके बाद पैटर्न के बदलाव के अनुसार माउस कर्सर को स्क्रीन पर move करता है. यह प्रक्रिया एक second में सैकड़ों बार होती है.

ज्यादातर optical mouse की light लाल होती है क्योंकि उसमें जो LED इस्तेमाल होती है वह सस्ती होती है तथा photodetectors लाल प्रकाश के प्रति अधिक sensitive होते है.

यह माउस विश्वसनीय (reliable) होते है जो गैर चमकदार सतह (non glossy surface) पर अच्छे तरीके से काम करते है। 

ज्यादातर ऑप्टिकल माउस वायरलेस होते है लेकिन कुछ माउस वायर्ड भी होते है जिन्हे कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए USB केबल की आवश्यकता पड़ती है।

Optical mouse in Hindi
ऑप्टिकल माउस का चित्र

Features of Optical Mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस की विशेषताएं

  1. ऑप्टिकल माउस में एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है जैसे :- LED (लाइट एमिटिंग डायोड) , ऑप्टिकल सेंसर और DSP (डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग) .
  2. यह माउस प्रकाश (light) के बदलने पर सेंसर के द्वारा movement का पता लगाता है।
  3. इस माउस में एक प्रकार का कैमरा होता है जो एक सेकंड में हजार या उससे अधिक तस्वीरों को खीचने में सक्ष्म होता है।
  4. सभी ऑप्टिकल माउस वायरलेस नहीं होते।

Advantages of Optical Mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस के फायदे

1- Advance Technology (आधुनिक तकनीक)

इस माउस में एडवांस और मॉडर्न तकनीक का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यूजर को इसमें कुछ विशेष प्रकार के features देखने को मिलते है।

2- Cursor Accuracy (सटीक कर्सर)

ऑप्टिकल माउस की कर्सर accuracy जो है वह बहुत ही जबरदस्त होती है. क्योंकि यह movement को detect करने के लिए एक हजार से ज्यादा pictures प्रति सेकंड तक लेता है. परन्तु अगर माउस को गंदे surface पर रखा जाता है तो इसकी accuracy कम हो जाती है क्योंकि इस surface में DSP तथा सेंसर ढंग से काम नहीं कर पाते है.

3- Wire or Wireless (वायर्ड या वायरलेस)

यह माउस वायर्ड और वायरलेस दोनों में उपलब्ध है।

4- Performance (प्रदर्शन)

इस माउस की performance काफी अच्छी होती है।

5- Cheap (सस्ता)

यह माउस सस्ता होता है जिसके कारण यूजर इसे आसानी से खरीद सकते है।

6Surface (सतह)

ऑप्टिकल माउस का प्रयोग किसी भी सतह पर किया जा सकता है जैसे- कपड़ों पर रखकर, किताब पर रखकर, तथा अन्य वस्तुवों पर रखकर. अर्थात् इसे चलाने के लिए mouse pad की आवश्यकता नहीं पड़ती है.

7- easy to use (इस्तेमाल करने में आसान)

इन्हें प्रयोग करना बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें ball तथा sensors के manipulation का प्रयोग नहीं करना पड़ता है जिससे यह और भी बेहतर ढंग से कार्य करता है.

8- Reliable (विश्वसनीय)

यह बहुत ही विश्वसनीय होता है क्योंकि इसके moving parts नहीं होते है जिससे यह आसानी से टूटता नहीं है तथा इसे clean करने की जरुरत भी नहीं पड़ती है।

9– इसकी संवेदनशीलता बहुत ही उच्च होती है.

Disadvantages of Optical Mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस के नुकसान

1- Glass Surface Avoided

यदि आप ऑप्टिकल माउस का उपयोग कर रहे है तो आपको कांच वाली सतह (glass surface) से बचना होगा क्योकि यह माउस इस सतह पर अच्छे से काम नहीं कर पाते।

2- Bright Light

इस माउस में एक चमकदार रौशनी होती है जो यूजर को परेशान करती है जिसकी वजह से यूजर का अनुभव खराब होता है।

3- Dirt & Germs

इस माउस की सतह पर गंदगी आसानी से जमा हो जाती है।

निवेदन:- आपको यह पोस्ट कैसी लगी मुझे कमेंट के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

2 thoughts on “Optical Mouse in Hindi – ऑप्टिकल माउस क्या है और इसके फायदे”

  1. आप हमारी वेबसाइट पर भी टेक्नोलॉजी की जानकारी से संबंधित कोई भी पोस्ट पढ़ सकते हैं।

    Reply

Leave a Comment