data types in python hindi

PYTHON DATA TYPES in hindi

आज हम इस पोस्ट में python data types के बारें में पढेंगे तो चलिए शुरू करते है:-

Data जो की हमारे सिस्टम की memory मे स्टोर होती है वे कई प्रकार कई होती है जैसे की  Number , Char आदि | जिन्हे हम डाटा टाइप कहते है | हर programming  language  मे डाटा टाइप होते है |

इस प्रकार पाइथन मे भी कुछ डाटा टाइप (python data types) है जो की इस प्रकार है |

  • Boolean
  • Number
  • String
  • List
  • Tuples
  • Dictionaries

Boolean

Boolean  सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का एक कॉमन डाटा टाइप है | बूलियन दो वैल्यू को return करता है|

  • True
  • False

उदहारण :-

>>> a= (“learn python”)

>>> len(a)

आउटपुट :- 12

>>> len(a)==12

आउटपुट :-True

>>> len(a)!=12

आउटपुट :-False

len () एक method  है | जिसका उपयोग  String  की length  पता करने के लिए किया जाता है |

  

Number

पाइथन numbers डाटा टाइप  numeric value को स्टोर करता है |

पाइथन 2.x मे 4  ( चार ) built-in-data_type  (int, long, float, complex) थे | जो की number data type  को represent  करते है |   लेकिन पाइथन 3.x  मे long type को हटा कर उसे int type मे extend करके इसकी length को unlimited कर दिया गया |

Number data type भी तीन प्रकार के होते है |

  • int data type
  • float data type
  • complex data type

1:- int data type

int data type मे सिंपल न्यूमेरिक वैल्यू होती है | ये वैल्यू नेगेटिव तथा पॉजिटिव दोनों प्रकार की होती है |

उदहारण :-

a= 14582

print(“positive int no .= “, a)

आउटपुट :- positive int no .  = 14582

b= -1345

print(“negative int no .= “, b)

आउटपुट :- negative int no . =   -1345

2:- Float data type

Float data type मे दशमलव  वैल्यू होती है | ये भी नेगेटिव तथा पॉजिटिव दोनों प्रकार की होती है |

उदहारण :-

a= 2525.5455

print(“positive float no . =”, a)

आउटपुट :- positive float no .  =  2525.5455

b= -2165.13155

print(“negative float no . =”, b)

आउटपुट :- negative float no . =   -2165.13155

3:- complex data type

complex data type मे दो part होते है | पहला real part  दूसरा imaginary part  होता है |

उदहारण :-

a=3+5j

print (“complex no = ”, a)

आउटपुट :-   complex no =  (3+5j)

3=real part & 5j = imaginary part

String

पाइथन string characters या text का sequence होता है | यह textual डाटा को handle करता है | string को single(‘ ‘)  या double (“ “) quotes के अंदर लिख़ते है |

पाइथन string की forward  indexing 0 ,1 ,2 ,3 …… से शुरू होती है जबकि backward  indexing -1 , -2 , -3 ……. से शुरू होती है |

उदहारण :-

a= “ehindistudy”

b=’ hello python’

print(a)

print(b)

आउटपुट :-    ehindistudy

Hello python

List

list  पाइथन का एक मह्त्वपूर्ण डाटा टाइप है |इसमें बहुत सारी values को रखा जाता है | प्रत्येक वैल्यू को comma (,) से seperate किया जाता है | तथा सारी values को एक square  bracket ([ ]) के अंदर रखा जाता है |

उदहारण :-

>>> list = [‘amit’, 25, 25.322, “kathait”, “R”]

>>> print (list)

आउटपुट :-    [‘amit’, 25, 25.322, ‘kathait’, ‘R’]

list  की indexing  string  की indexing  के similar होती है | लिस्ट की indexing भी 0 से start होती है |

Updating  list (लिस्ट को अपडेट करना) :-

list  को आप  आसानी से update कर सकते  है| नई वैल्यू को लिस्ट मे add कर सकते है | या फिर पुरानी  वैल्यू को बदल कर के उसकी जगह  नई वैल्यू रख सकते हो|

उदहारण :-

>>> list = [‘amit’, 25, 25.322, “kathait”, “R”]

>>>print (“Value available at index 2 =  “, list[2])

आउटपुट :-     Value available at index 2 =   25.322

>>> list [2]=1997

>>>print (“New Value available at index 2 =  “, list[2])

आउटपुट :-     New Value available at index 2 =   1997

 

Tuples

Tuples भी list  की तरह होता है जो की बहुत सारी अलग अलग वैल्यू को hold करता है इसमें भी प्रत्येक वैल्यू को comma (,) से separate किया जाता है | तथा सारी values को parentheses ( ) के अंदर रखा जाता है | यह एक immutable डाटा टाइप है | अर्थात

tuples की वैल्यू को चेंज नहीं कर सकते |

उदहारण :-

>>> tuple = (“python”, 25, 12.23 ,”a”)

>>> print (tuple)

आउटपुट :-     (‘python’, 25, 12.23, ‘a’)

>>> print (“tuple [0] = “, tuple [0] )

आउटपुट :-     tuple [0] =  python

>>> print (“tuple [1:3] = “, tuple [1:3] )

आउटपुट :-     tuple [1:3] =  (25, 12.23)

 

Updating tuple:

Tuples immutable होता है जिसका मतलब ये होता है की tuples को अपडेट तथा इसकी वैल्यू को change नहीं कर सकते |

उदहारण :-

>>> tuple = (“hello”, 635.35, 13 ,”d”,1997)

>>>tuple [1] = 2000

Error msg :-  type error


Dictionaries

list और tuples की तरह Dictionaries भी  एक महत्वपूर्ण python data types है. | तथा यह एक mutable डाटा टाइप है |

इसमें key तथा  value का जोड़ा (pairs) होता  है | प्रत्येक key  और उसके value को   colon (:) से seperate तथा key और value के जोड़े को comma ( , ) से seperate  किया जाता है | तथा सारी key और  values  को एक curly braces { } के अंदर रखा जाता है |

उदहारण :-

>>> dict1 = {‘Name’: ‘ehindi’, ‘Age’: 25, ‘branch’: ‘IT’}

>>> print (“dict1[‘Name’] = “, dict1[‘Name’] )

>>> print (“dict1[‘Age’] = “, dict1[‘Age’] )

आउटपुट :-     dict1[‘Name’] =  ehindi

dict1[‘Age’] =  25

Updating Dictionaries:-

Dictionaries को update कर सकते  है | इसमें हम नई entry को add कर सकते है तथा साथ मे वैल्यू को भी change कर सकते है |

उदहारण :-

>>> dict2 = {‘Name’: ‘ehindi’, ‘Age’: 20, ‘Class’: ‘IT’}

>>> dict2 [‘Age’] = 25

>>> dict2 [‘School’] = “XYZ”

>>> print (dict2)

आउटपुट :-     {‘Name’: ‘ ehindi ‘, ‘Age’: 25, ‘Class’: ‘IT’, ‘School’: ‘XYZ’}

इसे भी पढ़ें:- python variable क्या है?

निवेदन:- अगर आपको python data type की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

6 thoughts on “data types in python hindi”

Leave a Comment