Doubly Linked List in Hindi & algorithm

हेल्लो friends! आज इस पोस्ट में हम what is Doubly Linked List in Hindi (डबली लिंक्ड लिस्ट क्या है?) के बारें में पढेंगे तथा इसके advantage और disadvantage को भी देखेंगे तो चलिए start करते हैं:-

Doubly Linked List in Hindi – डबली लिंक्ड लिस्ट क्या है?

Doubly linked list एक प्रकार का लिंक्ड लिस्ट होता है जिसमें प्रत्येक node के पास दो links होते है. पहला link लिस्ट में पिछले node को point करता है जबकि दूसरा link लिस्ट में आगे वाले node को point करता है.

दूसरे शब्दों में कहें तो, “डबली लिंक्ड लिस्ट में navigation दोनों तरफ से संभव है. आगे से भी और पीछे से भी.”

single linked list में प्रत्येक node के पास केवल एक link होता है जो उसके आगे वाले node को point करता है. इस कारण से हम इसमें एक ही तरफ से traverse कर सकते है और हम वापस पीछे traverse नही कर सकते. इस समस्या को हल करने के लिए doubly linked list का प्रयोग किया जाता है.

Doubly Linked list in Hindi
image

Advantage of Doubly linked list in Hindi

इसके लाभ निम्नलिखित हैं:-

  • इसको हम आगे और पीछे दोनों दिशाओं में traverse कर सकते हैं.
  • इसमें delete operation बहुत प्रभावी होता है यदि डिलीट किए जाने वाले नोड को पॉइंटर दिया गया हो।
  • हम दिए गए नोड के आगे तेजी से एक नया नोड insert कर सकते हैं।

Disadvantage

इसकी हानियाँ नीचे दी गयी हैं:-

  • इसमें प्रत्येक node को पिछले pointer के लिए अतिरिक्त space की आवश्यकता होती है.
  • इसमें सभी operations को maintain करने के लिए एक अतिरिक्त पॉइंटर की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, insertion में, हमें अगले pointers के साथ पिछले pointers को भी modify करने की आवश्यकता होती है.

Basic operations

इसके basic operations निम्नलिखित हैं:-

  • Insertion – एक element को list की शुरुआत में add करना.
  • Deletion – एक element को list की शुरुआत से delete करना.
  • insert last – एक element को लिस्ट के अंत में add करना.
  • delete last – एक element को लिस्ट के अंत से delete करना.
  • Delete – लिस्ट में से एक element को key का प्रयोग करके delete करना.
  • Display forward – forward manner में पूरी लिस्ट को display करना.
  • Display backyard – backward manner में पूरी लिस्ट को display करना.

इसे भी पढ़ें:- सिंगल लिंक्ड लिस्ट और डबली लिंक्ड लिस्ट में क्या अंतर है?

निवेदन:- अगर आपके लिए यह पोस्ट थोड़ी सी भी useful रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ whatsapp और facebook में share करे और आपके इससे related या data structure के किसी अन्य topics से सम्बन्धित कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करके बता सकते है. धन्यवाद

3 thoughts on “Doubly Linked List in Hindi & algorithm”

Leave a Comment