JSP Scripting Elements in Hindi and Types

Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में JSP Scripting Elements in Hindi (स्क्रिप्टिंग एलिमेंट क्या है?) के बारें में पूरे विस्तार से पढेंगे और इसके Types को भी देखेंगे. आप इसे पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए start करते हैं:-

JSP Scripting Elements in Hindi

JSP आपको HTML script में java code को insert करने के लिए tags प्रदान करती है जिन्हें scripting elements कहा जाता है। इन scripting elements की मदद से आप अलग-अलग purposes (उद्देश्य) के लिए HTML script में java code लिखते है।

Scripting elements में लिखा गया कोड JSP engine के द्वारा process किया जाता है। बाकी बचे हुए code को HTML की तरह process किया जाता है। JSP में 4 scripting elements होते हैं. जो कि निम्नलिखित हैं:-

  1. Declaration tag
  2. Scriptlet tag
  3. Expression tag
  4. Directive tag
JSP scripting elements in Hindi

इन सभी tags के बारे में नीचे detail से दिया जा रहा है।

JSP Declaration Tag in Hindi

Declaration tag में आप ऐसा java code लिखते है जिसे आप HTML script में बार बार use करने वाले है। जैसे कि आप कोई variable या method declare कर सकते है। बाद में आप इस variable या method को script में कहीं भी यूज़ कर सकते है।

इस tag का कोड translate होने पर JSP life cycle के _jspService() method के बाहर होता है। इस tag में define किया गया java code execute नहीं होता है और कोई result भी produce नहीं करता है। इस code से output प्राप्त करने के लिए आप इसे expression tag में use करते है।

Declaration tag का general syntax निचे दिया जा रहा है।

<%! java code here %>

JSP declaration tag को define करने के लिए < के बाद % और ! symbols का इस्तेमाल किया जाता है। इसे close करने के लिए सिर्फ % और > symbol यूज़ किया जाता है। <% और %> symbols सभी scripting elements में common होते है। Declaration tag के syntax में ! symbol का प्रयोग इसे दूसरे tags से अलग indentify करने के लिए किया जाता है.

इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

<%!
void My Function()
{
out.println("Hello World!");
}

ऊपर दिए गए उदाहरण में MyFunction नाम से एक function को create किया गया है। यह फंक्शन execute होने पर Hello world प्रिंट करता है। जैसा कि आपको पता है declaration tag के द्वारा आप कोई output display नहीं कर सकते है इसलिए इस function को expression tag में call किया जायेगा।

JSP Scriptlet Tag in Hindi

इस tag में आप बहुत अधिक java code लिख सकते है। इस tag में लिखा हुआ java code translate होने पर _jspService() method के अंदर होता है। इस tag में execute किये गए code के output को आप out.println() method के द्वारा display करते है।

Scriptlet tag का general syntax नीचे दिया जा रहा है।

<% java code here %>

जैसा कि आप ऊपर दिए गए syntax में देख सकते है scriptlet tag को < और % symbol के साथ start किया जाता है। इसके बाद java code लिखा जाता है। इस tag को आप % और > symbol से close करते है। आइये अब इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है।

<%
out.println("Hello world! ");
%>

ऊपर दिए गए उदाहरण में out.println() method के माध्यम से Hello world को print किया गया है।

JSP Expression Tag in Hindi

Expression tag के माध्यम से आप java expressions को compute करके उनका result तुरंत show कर सकते है। इस tag में दिए गए java code के result को आपको show नहीं करना पड़ता है। यह tag एक तरह out.println statement ही होता है जिसमे आप कुछ भी लिखते है और वह evaluate होकर print हो जाता है। जैसे कि (2 + 2) एक expression है।

JSP expression tag का syntax निचे दिया जा रहा है।

<%= java code here %>

Expression tag को start करने के लिए आप क्रमशः < ,% और = symbols का यूज़ करते है। इस tag को close करने के लिए % और > symbol को यूज़ किया जाता है।

आइये अब इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है। मान लीजिये आप ऊपर declaration tag के उदाहरण में create किये गए function को call करना चाहते है तो ऐसा आप इस प्रकार कर सकते है।

<%= MyFunction() %>

जैसा कि आपको पता है expression tag आउटपुट को show करता है। ऊपर दिए गए उदाहरण में MyFunction() को execute करके उसका output show किया जायेगा।

JSP Directive Tag in Hindi

Directive tag के द्वारा JSP engine को विशेष instructions दिए जाते है। JSP तीन प्रकार के directive tags प्रदान करती है।

  1. Page – यह टैग page properties जैसे कि language और sessions आदि define करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

  2. Include – यह tag एक file को include करने के लिए use किया जाता है। इस tag के माध्यम से आप किसी भी java file को HTML page में include कर सकते है।

  3. Taglib – यह टैग page में इस्तेमाल की गयी tag library को declare करने के लिए use किया जाता है.

इसे पढ़ें:- JSP Form processing क्या है?

Reference:- https://www.javatpoint.com/jsp-scriptlet-tag

निवेदन:- आपको JSP Scripting elements in Hindi की यह पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट को अपने friends और classmates के साथ share जरूर करें।

Leave a Comment