MySQL Function in Hindi | MySQL फंक्शन क्या है?

MySQL Functions के मुख्यतया दो प्रकार होते हैं:-

  1. MySQL Numeric Functions
  2. MySQL String Functions

SQL Numeric Functions in Hindi

Numeric functions के द्वारा mathematical कैलकुलेशन परफॉर्म की जाती है।

Numeric function में आप चाहे तो पूरी तरह numerical values भी define कर सकते है। ये किसी calculator को यूज़ करने जैसा है। इसके लिए आप SELECT statement यूज़ करते है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

mysql > select 2+2;

ऊपर दिए गए statement के evaluate होने पर इसका result 4 show होगा।

MySQL आपको 3 built in numeric functions प्रदान करता है। इन functions के बारे में नीचे दिया जा रहा है।

SUM()

ये function किसी भी column की सभी values का sum (योग) return करता है। ये function सिर्फ numerical values के columns पर ही apply होता है। इस function में argument के रूप में column का नाम pass किया जाता है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

मान लीजिये आप ये देखना चाहते है की हर month employees की salary में कितना पैसा खर्च होता है। इसके लिए आपको Salary column की सभी rows का sum करना होगा। ये काम आप SUM( ) function के साथ आसानी से इस प्रकार कर सकते है।

mysql > select sum(Salary) from Employee;

ऊपर दिया गया स्टेटमेंट execute होने पर Salary column की सभी values का sum return करता है।

AVG()

ये function किसी भी column की सभी values का average return करता है। उदाहरण के लिए यदि आप average salary पता करना चाहते है तो इस प्रकार कर सकते है।

mysql > select avg(Salary) from Employee;

ऊपर दिया गया statement execute होने पर salary column से average salary return करता है।

COUNT()

यदि आप पता करना चाहते है की किसी table में कितनी rows है तो आप COUNT() function यूज़ कर सकते है। ये function table की सभी rows का count return करता है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

mysql > select count(*) from Employee;

MySQL String functions in Hindi

इसके functions निम्नलिखित हैं:-

CONCAT()

MySQL द्वारा आपको CONCAT() function भी provide किया जाता है। इस function के द्वारा आप दो strings को concat (जोड़) सकते है और result में single string  को show कर सकते है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

mysql > select concat('My', 'SQL');

ऊपर दिए गए statement के execute होने पर दो अलग अलग strings My और SQL एक complete string के रूप में show होंगे।

LIKE clause

MySQL आपको एक बहुत interesting clause provide करती है जिसे LIKE clause कहा जाता है। LIKE clause के माध्यम से आप किसी string के match से results show करवा सकते है। LIKE clause का general syntax इस प्रकार होता है।

mysql > <SELECT statement> LIKE sting-to-match with %

LIKE clause के साथ % एक option होता है जो pattern match करने के लिए यूज़ किया जाता है। इसे आप 3 प्रकार से यूज़ कर सकते है।

String के बाद

जब भी आप % को string के बाद लगाते है तो result में आपको वही rows show होती है जो दी गयी string से start होती है। उदाहरण के लिए यदि आप Employee table में से उन नामों को show करना चाहते है जो A से start होते है। ऐसा आप LIKE clause की मदद से इस प्रकार कर सकते है।

mysql > select Name from Employee where Name like 'a%';

उपर दिया गया statement execute होने पर Employee table से वही नाम show करता है जो a से शुरू हो रहे हो।

String से पहले

जब आप % को string से पहले लगाते है तो वही results show होते है जो दी गयी string के साथ end होते है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

mysql > select Name from Employee where Name like '%joshi';

उपर दिया गया statement execute होने पर Employee table से सिर्फ उन नामों को show करता है जो joshi string के साथ end हो रहे है।

Both sides (दोनों तरफ)

जब आप % को string के दोनों तरफ define करते है तो दी गयी string को column की string के बीच से match होने पर results show होते है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

mysql > select Name from Employee where Name like 'kumar';

उपर दिए गए statement के execute होने पर Employee table से वे नाम show होते है जिनमें बीच में kumar हो।

Reference:- https://www.w3schools.com/mysql/mysql_ref_functions.asp

Leave a Comment