IGRP क्या है | What is IGRP in Hindi

Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is IGRP protocol in Hindi के बारें में पढेंगे और इसके timers, तथा configuration को भी जानेंगे. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

IGRP in Hindi

IGRP का पूरा नाम Interior Gateway Routing Protocol है. यह एक Cisco proprietary protocol है। इसका मतलब ये हुआ कि यह सिर्फ Cisco routers के साथ ही काम करता है। जब किसी एक network में सभी routers Cisco के हो तो IGRP को implement (लागू) किया जा सकता है। IGRP को Cisco ने 1980 के दशक में विकसित किया था.

IGRP एक Distance Vector Routing Protocol है। यह source से destination के बीच की Distance (दूरी) को calculate करता है। इसमें दूरी को calculate करने के लिए Bellman Ford algorithm का प्रयोग किया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “IGRP एक routing protocol है जिसका प्रयोग एक network host में routers के द्वारा routing data को ट्रांसमिट करने के लिए किया जाता है.”

IGRP हर 90 seconds में routing updates भेजता है। प्रत्येक update में router की पूरी routing table को दूसरे IGRP neighbors के साथ share की जाती है। IGRP एक classful routing protocol है। इसलिए routing table में सभी नेटवर्क classful boundaries में represent (प्रस्तुत) किये जाते है।

IGRP में सामान्य रूप से 100 hop counts होते हैं लेकिन हम adjust करके hop counts की संख्या को 255 तक कर सकते हैं.

RIP (routing information protocol) में बहुत सारीं कमियां है, इन कमियों को दूर करने के लिए Cisco ने इसे विकसित किया है.

इसे पढने के लिए क्लिक करेंRIP क्या है और इसकी कमियां

Characteristics of IGRP in Hindi – इसकी विशेषताएं

नीचे इसकी विशेषताएं दी गयी हैं:-

  1. इसमें metric को calculate करने के लिए composite key का इस्तेमाल किया जाता है।

  2. इसमें Routing updates को 90 seconds में भेजा जाता है।

  3. यह VLSM (Variable Length Subnet Mast) को support नहीं करता है।

  4. इसमें अधिकतम hop counts 255 तक हो सकते है।

  5. यह एक classful routing protocol होता है।

  6. यह IP routing को सपोर्ट करता है.

इसे भी पढ़ें –

IGRP Timers in Hindi

नीचे IGRP में प्रयोग होने वाले 4  महत्वपूर्ण timers के बारे में बताया जा रहा है। ये timers, routing operations को control करने के लिए प्रयोग किये जाते है।

Update timer – ये timer बताता है कि कितनी देर में राऊटर periodic routing table updates भेजेगा। इसकी default value 90 seconds होती है।

Invalid timer – यदि किसी route के लिए नयी updates नहीं आती है तो वह invalid मान लिया जाता है। ये timer बताता है की एक route invalid होने से पहले कितनी देर तक routing table में रहेगा।

यदि इस बीच में route के लिए update आ जाती है तो timer फिर से reset हो जाता है। इस timer की default वैल्यू 270 seconds होती है। Invalid routes को hold down state में रखा जाता है।

Hold down timer – ये timer बताता है कि एक invalid route कितनी देर तक hold down state में रहेगा।

Flush Timer – ये timer बताता है कि एक route, flush होने से पहले routing table में कितनी देर तक रहेगा।

IGRP Configuration in Hindi

Basic IGRP Configuration

IGRP को configure करना बहुत ही आसान हैं। उदाहरण के लिए नीचे दिए हुए network को देखिये।

IGRP configuration in Hindi

IGRP को global configuration mode में configure किया जाता है। किसी भी router पर IGRP को configure करने के लिए सबसे पहले आप ip router igrp ASnumber command टाइप करेंगे। यहाँ पर ASnumber एक autonomous system number है। ये एक autonomous system को represent (प्रस्तुत) करता है। दूसरे routers जो इस autonomous system में होंगे सिर्फ वे ही इस router से update receive कर सकते है।

मान लीजिए कि autonomous system 2 हैं तो router A पर IGRP को इस प्रकार configure किया जा सकता है।

RouterA(config)# router igrp 2
RouterA(config-router)# network 172.16.0.0 
RouterA(config-router)# network 172.17.0.0 

इसी प्रकार router B को भी configure किया जा सकता है।

RouterB(config)# router igrp 2
RouterB(config-router)# network 172.17.0.0
RouterB(config-router) # network 172.18.0.0 

Passive interface configuration

IGRP में भी passive interface configure करने के लिए हम passive-interface command का प्रयोग करते है। मान लीजिए ऊपर दिए गए network में आप router B के s0 interface को passive बनाना चाहते है। ऐसा आप इस प्रकार कर सकते है।

RouterB(config-router)# passive interface s0

Maximum hops configuration

IGRP में default hop-count 100 होती है। लेकिन आप चाहे तो इसे configure करके adjust कर सकते है। ऐसा आप metric maximum-hops (num upto 255) command के दवारा कर सकते हैं। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

RouterA(config-router)# router igrp 2
RouterA(config-router)# metric maximum-hops 255

IGRP Loop Avoidance Mechanism in Hindi

कई बार IGRP network में infinite loop की condition आ जाती है। इसे avoid करने के लिए कुछ loop avoidance mechanisms इस्तेमाल किये जाते है। उदाहरण के लिए निचे दिए गए network को देखिये।

igrp loop avoidance in Hindi

मान लीजिए नेटवर्क 172.18.0.0 down हो चूका है। Router B, 30 second में router A को update भेजकर बताएगा कि नेटवर्क 172.18.0.0 down हो चूका है। लेकिन यदि 30 second से पहले Router A की periodic updates आ जाती है तो router B में उसकी entry हो जाएगी और router B नेटवर्क 172.18.0.0 को alive (जीवित) मान लेगा।

इस situation में router B को लगता है कि वो network 172.18.0.0 तक router A से होकर जा सकता है। लेकिन router A की routing table के अनुसार network 172.18.0.0 तक router B से जाया जा सकता है। इसलिए Router पैकेट को router B को भेजेगा और router B इस packet को वापस router A को भेजेगा। इस situation में एक infinite loop create हो जाता है।

इस looping situation से बचने के लिए हम तीन mechanisms का use कर सकते है। इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है।

Split horizon

इस mechanism में जिस router से routing update प्राप्त होती है उसे वापस routing update भेजने को disable कर दिया जाता है। ऊपर दिए गए उदाहरण में router A ने इस network के बारे में router B से जाना है। इसलिए इस mechanism को apply करने के बाद router A नेटवर्क 172.18.0.0 से सम्बन्धित updates को router B को नहीं भेज सकता है। ऐसा करने से इस network में loop की situation नहीं आयेगी। ये mechanism सभी Cisco routers में by default enabled रहता है।

Route poisoning

इस mechanism में जब कोई network fail होता है तो उसकी update सभी IGRP routers को immediately भेज दी जाती है। इस mechanism में update भेजने के लिए timers के expire होने का wait नहीं किया जाता है। ऐसा करने से loop की स्थिति create नहीं होती है।

Hold-down timers

इस mechanism में जो routers hold down state में है उनके लिए नयी updates नहीं accept की जाती है। ऐसा करके loop को avoid किया जाता है।

Reference:- https://en.wikipedia.org/wiki/Interior_Gateway_Routing_Protocol

निवेदन:– अगर आपके लिए यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके CCNA और networking से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो उसे नीचे comment करके बताइए. Keep Learning…

Leave a Comment