OSPF Configuration in Hindi | OSPF को configure कैसे करें?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में OSPF configuration in Hindi के बारें में पढेंगे. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

OSPF Configuration in Hindi

इससे पहले कि आप OSPF को configure करना सीखें आइये OSPF metric को समझने का प्रयास करते है।

OSPF cost metric formula

OSPF में destination network तक के लिए best path को cost metric के द्वारा determine (निर्धारित) किया जाता है। यह cost metric इंटरफ़ेस की bandwidth पर निर्भर करती है। किसी भी route की total cost सभी interfaces की cost की sum (जोड़) होती है। किसी भी interface में सबसे lowest interface को preference (वरीयता) दी जाती है।

सभी प्रकार के interfaces के लिए cost को define किया गया है, जिसे नीचे दिया गया है।

TypeCost
Ethernet (10 mbps)10
Fast Ethernet (100 mbps)1
Serial (56k)1785
Serial (64k)1562
T1 (1.544 mbps)64

Serial interfaces पर cost को calculate करने के लिए आपको bandwidth configure करनी पड़ती है। किसी भी serial interface पर आप bandwidth इस प्रकार configure कर सकते है।

RouterA(config)# interface s0
RouterA(config-if)# bandwidth 64

किसी भी interface की default cost को आप change भी कर सकते है। इसे आप इस तरह कर सकते है।

RouterA(config)# interface e0
RouterA(config-if)# ip ospf cost 5

जब आप किसी interface की cost को change करते है तो OSPF का route भी change हो जाता है। इसलिए आपको इसे सावधानी से use करना चाहिए।

Basic OSPF configuration

नीचे दिए गए network को देखिये।

ospf configuration in Hindi

यदि आप इस network में OSPF को configure करना चाहते है तो आप इसे निम्नलिखित तरीके से सकते है। सभी routing protocols को global configuration mode में configure किया जाता है।

RouterA(config)# router ospf 1
RouterA(config-router)# router-id 1.1.1.1
RouterA(config-router)# network 172.16.0.0 0.0.255.255 area 1
RouterA(config-router)# network 172.17.0.0 0.0.255.255 area 0 

जैसा की आप देख सकते है। पहली command router ospf 1 है। यहाँ पर 1 एक यूनिक process id है और यह प्रत्येक router पर unique भी हो सकती है और same (समान) भी हो सकती है। इसके बाद router id command से इस router को एक unique id दी गयी है।

इसके बाद network command से दोनों interfaces को अलग अलग area के साथ configure किया गया है। यहाँ पर आपको एक बात ये भी ध्यान रखनी चाहिए कि network command में subnet mask भी दिया गया है।

इसी प्रकार router B को भी configure किया जा सकता है।

RouterB(config)# router ospf 1
RouterA(config-router)# router-id 2.2.2.2
RouterB(config-router)# network 172.17.1.2 0.0.0.0 area 0
RouterB(config-router)# network 172.18.1.1 0.0.0.0 area 2 

Passive interface configuration

यदि आप चाहते है कि कोई राऊटर routing process में हिस्सा न ले तो उस तक जाने वाले interface को आप passive interface बना सकते है। ऐसा करने से वो router किसी दूसरे router के साथ neighbor relationship निर्मित (build) नहीं कर सकता है। उस interface से दोनों ही direction में कोई routing updates नहीं जा सकती है। किसी भी interface को passive आप इस प्रकार बना सकते है।

RouterB(config-router) # passive-interface e0

यदि आप वापस किसी interface को active बनाना चाहते है तो वो आप इस प्रकार कर सकते है।

RouterB(config-router) # no passive-interface e0

निवेदन:- अगर आपके लिए यह आर्टिकल useful रहा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये और आपके CCNA और networking से सम्बन्धित कोई question हो तो उसे नीचे comment के माध्यम से बताइए. Thanks.

1 thought on “OSPF Configuration in Hindi | OSPF को configure कैसे करें?”

Leave a Comment