दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 | Delhi Free Bus Pass Scheme

दोस्तों! आज हम आपको इस पोस्ट में दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है की आखिर यह योजना क्या है?, इस योजना का क्या उदेश्य है?, और इस योजना से किन किन लोगो को लाभ मिलने वाला है? तो चलिए शुरू करते है।

दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022

हालही में दिल्ली सरकार के द्वारा ‘दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 की शुरुआत की गई जिसके चलते दिल्ली में कार्य कर रहे मजदूर डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम श्री मनीष सिसोदिया जी ने यह बताया की निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर जैसे (बेलदार, मिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रिशन, गार्ड और दूसरे मजदूर जो दिल्ली में काम करते है वह सभी दिल्ली फ्री बस पास योजना का लाभ उठा पाएंगे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम श्री मनीष सिसोदिया जी ने 100 मजदूरो को मुफ्त बस यात्रा पास देकर इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से श्रमिक निर्माण स्थल से अपने घर तक मुफ्त बस की यात्रा कर पाएंगे। दिल्ली सरकार का यह मानना है की इस योजना के चलते हर महीने मजदूरो की 800 रुपये की बचत होगी।

दिल्ली सरकार ने कहा की हम मजदूरो के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है। पहले पुरे दिल्ली में मजदूरी 8 हजार से 9 हजार के आस पास होती है जो बढ़कर अब 15000 हजार से 16000 हो गई है। दिल्ली में पहले से ही महिलाओ के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा है अब दिल्ली सरकार ने मजदूरो को भी बड़ा तोहफा दे दिया है।

दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 का उदेश्य

इस योजना का मुख्य उदेश्य निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरो को फ्री बस यात्रा करवाना है ताकि मजदूरो के पैसो की बचत हो सके और उनको एक बड़ी राहत मिल सके।

निर्माण स्थल पर जो मजदूर काम करते है उनको यात्रा करने में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था जैसे मजदूरो का किराया काफी लगता था। लेकिन इस योजना के कारण अब निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर अब फ्री में बस यात्रा कर पाएंगे।

दिल्ली फ्री बस पास योजना का सारांश

योजना का नाम दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022
शुरुवाती वर्ष2022
लांचदिल्ली सरकार के द्वारा
उदेश्यमजदूरो को फ्री बस यात्रा करवाना
लाभार्थीराज्य में काम करने वाले मजदूर

दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 के लाभ

  1. निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरो की पैसो की बचत होती है।
  2. वह फ्री में कही पर भी आ जा सकते है।
  3. मजदूरो की कमाई में बढ़ोतरी होगी क्योकि उनको किराए के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे।

दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 का लाभ किन किन लोगो को मिलेगा ?

इस योजना का लाभ दिल्ली में काम करने वाले मजदूरो को मिलेगा जो निर्माण स्थल पर काम करते है जैसे बढ़ई, मिस्त्री, बिजली कर्मी, गार्ड और अन्य मजदूर।

सरकार के द्वारा श्रमिकों को एक तरह के पास दिए जायेंगे जिनके द्वारा श्रमिक फ्री बस यात्रा कर पाएंगे। दिल्ली में रहने वाला श्रमिक इस योजना का लाभ ले पायेगा।

कैसे करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

निर्माण श्रमिकों को डीटीसी की वेबसाइट पर या इसके लिए दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा शुरू किए जा रहे 34 रजिस्ट्रेशन बूथों पर मुफ्त पास के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

श्रमिकों को पास बनवाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा और न ही छुट्टी लेनी होगी। उपमुख्यमंत्री ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद को जल्द से जल्द दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड कराए ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें:-

दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 क्या है?

इस योजना के द्वारा दिल्ली में कार्य कर रहे मजदूर डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगे

इसकी शुरुआत कब की गयी

इसकी शुरुआत 2022 में की गयी.

निवेदन:- अगर आपके लिए का दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 (Delhi Free Bus Pass Scheme) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment