मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना राजस्थान 2022 | Rajasthan nishulk nirogi yojna

दोस्तों! आज हम आपको इस पोस्ट में मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना राजस्थान 2022 के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है की आखिर यह योजना क्या है?, इस योजना का क्या उदेश्य है?, और इस योजना से किन किन लोगो को लाभ मिलने वाला है? तो चलिए शुरू करते है।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना राजस्थान 2022

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना को राजस्थान सरकार के द्वारा 1 मई 2022 से पुरे राजस्थान में लागु कर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग (middle class family) के लोगो को मिलने वाला है।

इस योजना में मरीजों का इलाज निशुल्क (free) किया जायेगा और और उन मरीजों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री (श्री अशोक गहलोत) जी ने कहा की (मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना राजस्थान 2022) के कारण बहुत से लोगो को लाभ मिलने वाला है।

अब लोगो को इलाज करवाने के लिए भटकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योकि मरीज के इलाजो को निशुल्क किया जायेगा और उन्हें अच्छी स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग निरोग या स्वस्थ रह सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की (1 अप्रैल 2022) से प्रदेश में इस योजना का ड्राई रन किया जा रहा था। मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना राजस्थान 2022 का ड्राई रन सफल हुआ है और इस योजना के परिणाम अच्छे देखने को मिले है।

इस योजना का लाभ केवल उन्ही लोगो को मिलेगा जो अपने इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री (श्री परसादी लाल मीणा) ने अस्पतालों और उनमे काम कर रहे कर्मचारियों को यह आदेश दिया है की आईपीडी और ओपीडी की जाँच निशुल्क और इनका इलाज निशुल्क किया जाये।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है की आईपीडी और ओपीडी में भर्ती मरीजों को केवल वही दवाइयां लिखी जाये जो अस्पताल में उपलब्ध हो जिसकी वजह से मरीजों को बाहर दवाइया लेने ना जाना पड़े जिससे उनका इलाज निशुल्क हो पाए। कुल मिलाकर आईपीडी और ओपीडी की जाँच से लेकर दवाइयों का खर्च राजस्थान सरकार के द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का सारांश

योजना का नाममुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना
वर्ष2022
लांचराजस्थान सरकार के द्वारा
शुरुआत1 मई 2022
लाभार्थीराज्य में रहने वाले नागरिक
उदेश्यमरीजों का निशुल्क इलाज करना

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022 के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उदेश्य ज़रूरत मंद लोगो को निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाना जिसके चलते मरीजों को इलाज करवाने के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े और उनका इलाज भी निशुल्क हो जाये।

आज के समय में बहुत से ऐसे लोग है जो बीमारी से पीड़ित होते है लेकिन उनके पास इलाज करवाने के पैसे नहीं होते।

इस योजना का मुख्य उदेश्य ऐसे लोगो की मदद करना है जिनके पास अपने इलाज करवाने तक के पैसे नहीं होते।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022 के लाभ

  1. इस योजना की मदद से मरीज अपना इलाज निशुल्क करा सकता है।
  2. इस योजना के तहत मरीज ओपीडी और आईपीडी की जांच और इलाज निशुल्क करवा सकता है।
  3. यह योजना कोरोनावायरस (coronavirus) से बचने में लोगो की मदद करने वाली है।
  4. मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022 के द्वारा मरीज अपनी जांच जैसे (ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर) आदि फ्री में करवा सकता है।
  5. इस योजना के कारण राज्य में रहने वाले लोग स्वस्थ रहेंगे।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022 के लिए कौन-से डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत पड़ेगी ?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको केवल राजस्थान का नागरिक होना चाहिए और पास में एक आइड प्रूफ होना चाहिए जैसे आधार कार्ड , पैन कार्ड , वोटर आइ कार्ड आदि।

इन डाक्यूमेंट्स को लेकर आप राजस्थान के किसी भी सरकारी अस्पताल जायेंगे तो इस योजना के चलते आपका इलाज निशुल्क किया जायेगा।

इसे पढ़ें:मुख्यमंत्री मितान योजना 2022

निवेदन:- अगर आपके लिए का मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022 (mukhyamantri nishulk nirogi yojna rajasthan) यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment