सीमा दर्शन परियोजना 2022 क्या है? | Seema Darshan Pariyojna

दोस्तों! आज हम आपको इस पोस्ट में सीमा दर्शन परियोजना 2022 क्या है? (seema darshan pariyojna) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है की आखिर यह योजना क्या है?, इस योजना का क्या उदेश्य है?, और इस योजना से किन किन लोगो को लाभ मिलने वाला है? तो चलिए शुरू करते है।

सीमा दर्शन परियोजना 2022

हालही में भारत देश के ग्रह मंत्री ‘श्री अमित शाह’ जी के द्वारा सीमा दर्शन परियोजना 2022 का उद्घाटन किया गया।इस परियोजना का उद्घाटन गुजरात के नादाबेट में किया गया जो पाकिस्तान बॉर्डर से 25 किल्लोमीटर की दूरी पर स्थित है। नादाबेट गुजरात के Banaskantha (बनासकांठा) जिले में स्थित है।

सीमा दर्शन परियोजना 2022 का मकसद टूरिज्म को बढ़ावा देना है और इस परियोजना के चलते भारत देश के निवासी बहुत करीब से बॉर्डर की गतिविधियों को देख सकते है। इस परियोजना के नाम से ही पता चल रहा है की इसमें लोगो को सीमा के दर्शन यानी बॉर्डर के दर्शन होंगे।

इस परियोजना के माध्यम से लोग बॉर्डर तक जाकर पकिस्तान का साइट देख सकते है या फिर कहे पकिस्तान का दृश्य देख सकते है। इस परियोजना को पहली बार 2016 में गुजरात के चीफ मिनिस्टर विजय रुपानी के द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

नादाबेट को wagah off gujraat के नाम से भी जाना जाता है जहा पर एक टूरिज्म स्पॉट को डेवेलोप किया गया है जिसका नाम सीमा दर्शन परियोजना है।  इस परियोजना के लिए गुजरात सरकार ने 125 करोड़ रूपए का बजट रखा है।

इस परियोजना के चलते अब हर शाम नादाबेट में भारत की ओर से कुछ गतिविधिया की जाएँगी जैसे झंडा रोहण , परेड ,आदि। जिन गतिविधियों को लोग करीब से देख पाएंगे। हालांकि पकिस्तान की और से ऐसा कुछ नहीं होने वाला क्योकि पकिस्तान ने सीमा दर्शन परियोजना के जैसा कोई प्रोजेक्ट लांच नहीं किया।  

जिस टूरिज्म स्पॉट को नादाबेट में सीमा दर्शन परियोजना के चलते बनाया गया है उसमे एक स्टेडियम को बनाया गया है जिस स्टेडियम में 5000 से भी ज्यादा लोग एक समय में आ सकते है। यहां पर लोगो को रॉक क्लाइम्बिंग , राइफल शूटिंग जैसी गतिविधिया कर सकते है।

सीमा दर्शन परियोजना का उदेश्य क्या है ?

इस योजना का मुख्य उदेश्य नादाबेट में टूरिस्म को बढ़ावा देना है जिसके चलते नादाबेट की लोकप्रियता को बढ़ाया जा सके। इस योजना के चलते लाखो करोड़ो लोग बॉर्डर की गतिविधयों को करीब से देख सकते है।

इसका दूसरा सबसे बड़ा उदेश लोगो को रोजगार देना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस परियोजना के चलते हजारो लोगो को रोजगार मिलने वाला है। एक आंकड़े के अनुसार इस योजना के चलते नादाबेट में 4000 से भी ज्यादा टूरिज्म बॉर्डर को करीब से देखने जाने वाले है जहा पर उन्हें म्युसियम , क्लाइम्बिंग , जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

सीमा दर्शन परियोजना के लाभ

  1. इस परियोजना के कारण लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे
  2. इस परियोजना के चलते नादाबेट की लोकप्रियता बढ़ेगी
  3. इस परियोजना की वजह से ज्यादा से ज्यादा टूरिज्म नादाबेट में एन्जॉय कर पाएंगे।
  4. इस परियोजना में लोगो को नाईट फैसिलिटी भी दी जाएँगी जैसे होटल की सुविधा , खाने पिने की सुविधा आदि।
  5. यहां पर घूमने का किराया बहुत कम है।

सीमा दर्शन परियोजना में लोगो को क्या क्या देखने को मिलेगा?

  1. इस परियोजना में लोगो को म्युसियम देखने को मिलेगा।
  2. यहां पर एक स्टेडियम तैयार किया जायेगा जहा पर एक समय पर 5000 से भी ज्यादा लोग आ पाएंगे।
  3. इस परियोजना के माध्यम से लोग क्लाइम्बिंग , शूटिंग , परेड जैसी एक्टिविटी का लुप्त उठा सकते है।
  4. इस परियोजना के माध्यम से लोग नादाबेट के इतिहास के बारे में जान सकते है।
  5. यहां पर सेल्फी पॉइंट भी बनाये गए है जिसके चलते लोग अपनी तस्वीरें खींच सकते है।

सीमा दर्शन परियोजना का सारांश

योजना का नामसीमा दर्शन परियोजना
शुरुआत20222
किसने शुरू कीभारत सरकार ने
उद्देश्यलोगों को बॉर्डर दिखाना
बजट125 करोड़
सीमा दर्शन परियोजना क्या है?

यह एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा लोगों को सीमा वर्ती इलाकों में घुमाया जायेगा.

इस योजना की शुरुवात कब हुई?

इसकी शुरुआत 2022 में हुई है.

इसे पढ़ें:-

निवेदन:- अगर आपके लिए का सीमा दर्शन परियोजना 2022 क्या है? (Seema Darshan Pariyojna) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment