jQuery क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में What is jQuery in Hindi (jQuery क्या है और इसकी विशेषताएं) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

jQuery in Hindi – jQuery क्या है?

  • jQuery एक जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी है जिसकी speed बहुत ही तेज होती है और इसका size बहुत छोटा होता है. इसका अविष्कार John Resig ने 2006 में किया था.

  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “jQuery एक प्रकार की JavaScript library है जिसमे डेवलपर को वेबसाइट बनाने के लिए बहुत ज्यादा कोड लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ती।“

  • यह एक cross-platform लाइब्रेरी है, जिसका मतलब यह है कि इसका इस्तेमाल किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम और डिवाइस में किया जा सकता है. jQuery अलग-अलग प्रकार के ब्राउज़र को भी सपोर्ट करता है.

  • jQuery का मुख्य उद्देश्य जावास्क्रिप्ट कोड को आसान बनाने का होता है जिससे कि वेबसाइट को आकर्षक और interactive बनाया जा सके. इसके द्वारा हम वेबसाइट में animation भी डाल सकते है.

  • jQuery का निर्माण write less do more (कम लिखो ज्यादा करो) के कांसेप्ट पर किया गया है जिसका अर्थ यह है की Jquery में डेवलपर बहुत कम कोड में बहुत ज्यादा काम कर सकता है।

  • यह जावास्क्रिप्ट के कठिन कामों को बहुत ही आसान बना देता है जैसे कि- AJAX calls और DOM manipulation आदि.

  • jQuery में बहुत सारें built-in-functions होते हैं जिनकी मदद से हम बहुत सारें कार्यों को आसानी से और तेजी से कर सकते हैं.

  • जावास्क्रिप्ट में developers को वेबसाइट बनाने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में कोड लिखना पड़ता था जिसकी वजह से developers को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता था और इसमें ज्यादा समय भी लगता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए jQuery का निर्माण किया गया जिसमे किसी वेबसाइट बनाने के लिए बहुत ज्यादा कोड लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

  • यह डेटाबेस से डेटा को एक्सेस करने के लिए AJAX कोड और स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज जैसे- PHP और ASP का इस्तेमाल करता है। यह पेज को लोड किए बिना, वेब पेज में मौजूद information को update कर सकता है।

इसे पढ़ें:

Advantages of jQuery in Hindi – jQuery के फायदे

इसके फायदे निम्नलिखित होते हैं:-

  1. इसका syntax काफी सरल होता है जिसकी वजह से इसको सीखना काफी आसान होता है।

  2. यह lightweight लाइब्रेरी है, इसका मतलब यह है कि इसका साइज काफी छोटा होता है।

  3. यह AJAX को सपोर्ट करता है।

  4. इसका इस्तेमाल वेबसाइट में एनीमेशन डालने के लिए किया जाता है.

  5. यह सभी प्रकार के ब्राउज़र को सपोर्ट करता है।

  6. जावास्क्रिप्ट की तुलना में jQuery काफी सरल है।

  7. यह नयी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है जैसे कि – CSS3 Selector और XPath syntax.

  8. इसके द्वारा Plugin को डिज़ाइन किया जा सकता है।

Disadvantage of jQuery in Hindi – jQuery के नुकसान

1- jQuery की फाइलों को run करने के लिए Query command की ज़रूरत पड़ती है।

2- इसमें limited (सिमित) मात्रा में फंक्शन होते है।

Features of jQuery in Hindi – jQuery की विशेषताएं

DOM Selection – इसके द्वारा हम DOM elements को आसानी से select कर सकते हैं.

DOM Manipulation – इसके द्वारा हम DOM elements को आसानी से add, delete और change कर सकते हैं.

AJAX support – यह AJAX को सपोर्ट करता है। AJAX एक प्रकार की तकनीक है जिसका उपयोग वेबसाइट को विकसित करने के लिए किया जाता है।

Animation – इसका इस्तेमाल वेबसाइट में एनीमेशन डालने के लिए किया जाता है.

Browser support – यह सभी प्रकार के ब्राउज़र को सपोर्ट करता है।

Lightweight – इसका साइज लगभग 19KB होता है जिसका मतलब यह है कि यह साइज में काफी छोटा होता है।

jQuery की आवश्यकता क्यों है?

जिन कार्यो को jQuery कर सकता है उन कार्यो को JavaScript और AJAX के द्वारा भी किया जा सकता। फिर भी हमे jQuery की ज़रूरत क्यों पड़ती है। क्योकि –

1- यह काफी सरल और तेज जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी है।

2- AJAX और JavaScript में यूजर को किसी काम को पूरा करने के लिए ज्यादा मात्रा में code को लिखना पड़ता है जबकि इसमें कम code को लिखकर यूजर अपना सारा काम कर सकता है।

3- jQuery का उपयोग करके यूजर आसानी से वेबसाइट की परफॉरमेंस में सुधार कर सकता है।

4- इसमें web application को develop करना काफी आसान होता है।

5- इसका API पूरी तरह से documented होता है, जिसमे Inline जैसे कोड शामिल होते है।

6- जब से jQuery को लांच किया गया है तब से इसमें लगातार growth हो रही है इसलिए jQuery दिन प्रति दिन popular (प्रसिद्ध) हो रहा है।

7- jQuery का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कमापनियों के द्वारा किया जाता है जैसे Microsoft , Google , IBM और Netflix .

Javascript और jQuery के बीच अंतर

jQueryJavaScript
यह एक जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी है.यह एक programming language है.
इसका code बहुत ही छोटा होता है इसलिए इसको लिखने में बहुत कम समय लगता है.इसका code बहुत बड़ा होता है इसलिए इसको लिखने में ज्यादा time लगता है.
इसका size छोटा होता है.इसका साइज़ बड़ा होता है.
यह जावास्क्रिप्ट पर निर्भर (depend) रहती है.यह किसी पर निर्भर नही रहती है.
इसे सीखना आसान होता है.इसे सिखने में थोडा ज्यादा time लगता है.
यह DOM को तेजी से create कर सकती है.यह DOM को बनाने में धीमी है.

jQuery का example –

<!doctype html>
<html>
<head>
<title>jQuery Example</title>
<script src="https://www.example.com/jquery/jquery-3.6.0.js"></script>
<script>
   $(document).ready(function() {
      document.write("Hello, World!");
   });
</script>
</head>
<body>
   <!-- HTML body goes here -->
</body>
</html>

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

jQuery क्या है?

यह एक जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी है जिसका इस्तेमाल वेबसाइट को attractive और interactive बनाने के लिए किया जाता है.

jQuery की क्या विशेषताएं होती हैं?

इसकी बहुत सारीं विशेषताएं होती हैं जैसे कि – DOM Selection, DOM manipulation, AJAX support और lightweight आदि.

Reference:- https://www.javatpoint.com/what-is-jquery

JQUERY IN HINDI

निवेदन:- अगर आपके What is jQuery in Hindi (jQuery क्या है और इसकी विशेषताएं) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “jQuery क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?”

Leave a Comment