LAN क्या है? – What is LAN in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is LAN in Hindi (LAN क्या है और इसके फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

What is LAN in Hindi – LAN क्या है?

  • LAN का पूरा नाम लोकल एरिया नेटवर्क है। यह एक कंप्यूटर नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।

  • इस नेटवर्क का इस्तेमाल ज्यादातर लोकल एरिया जैसे कि- ऑफिस, स्कूल, और कॉलेज आदि में किया जाता है।

  • Local area network की मदद से हम एक कंप्यूटर के data को दूसरे कंप्यूटर में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

  • LAN छोटे क्षेत्र में ही कंप्यूटरों को कनेक्ट कर सकता है अर्थात इसकी range (सीमा) बहुत ही कम होती है। इसकी सीमा लगभग 100 मीटर से लेकर 1 किलो मीटर तक होती है।

  • LAN नेटवर्क में TCP/IP protocol का इस्तेमाल computers को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

  • इस नेटवर्क में बहुत कम computers को ही connect किया जाता है इसलिए इसमें डेटा को ट्रांसफर करने की speed काफी तेज होती है।

  • LAN network को मेन्टेन करना आसान होता है और इस नेटवर्क को डिज़ाइन करना भी आसान है।

  • इस नेटवर्क में वायर और वायरलेस दोनों तरीको से कंप्यूटरों को connect किया जा सकता है। इस नेटवर्क में कंप्यूटरों को कनेक्ट करने के लिए twisted-pair cable और coaxial cable का उपयोग किया जाता है।

  • LAN के द्वारा अधिकतर ईथरनेट और Wi-Fi का इस्तेमाल computers को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।
local area network (LAN) in Hindi
लोकल एरिया नेटवर्क का चित्र

इसे पढ़ें:-

Features of LAN in Hindi – LAN की विशेषताएं

1- इसकी डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड बहुत ही तेज होती है। इसमें डेटा ट्रांसफर की स्पीड 10 mb से लेकर 100 Gb तक होती है।

2- इसका एरिया बहुत छोटा होता है।

3- LAN में हम Bus और ring टोपोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।

4- इसमें ट्रांसमिशन में error (त्रुटि) आने की संभावना कम होती है।

5- यह बहुत सारीं ईथरनेट केबल को सपोर्ट करता है जैसे कि-Coaxial cable, twisted pair cable और फाइबर ऑप्टिक केबल आदि।

Function of LAN in Hindi – LAN के कार्य

इसके कार्य निम्नलिखित हैं-

1- डेटा ट्रांसफर– यह नेटवर्क एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में फाइलों और डेटा को ट्रांसफर करता है।

2- Resources को शेयर करना– इसका काम resources जैसे कि- प्रिंटर, मैमोरी आदि को share करने के लिए भी किया जाता है।

3- Email सर्विस– यह नेटवर्क mail को send और receive करने में मदद करता है।

4- Database सर्विस– इस नेटवर्क का काम database में डेटा को स्टोर करने का भी होता है।

5- इंटरनेट को शेयर करना – इसके द्वारा हम दूसरे यूज़र्स के साथ इंटरनेट share कर सकते हैं।

Advantages of LAN in Hindi – LAN के फायदे

1- यह नेटवर्क बहुत ही सस्ता होता है। इसे setup करने में ज्यादा पैसे खर्च नही करने पड़ते।

2- LAN में, डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड तेज होती है।

3- इस नेटवर्क की सुरक्षा बहुत ही अच्छी होती है।

4- यह नेटवर्क छोटा होता है इसलिए इसको maintain करके रखना आसान होता है।

5- LAN सभी प्रकार के कंप्यूटर के साथ संचार (communication) कर सकता है।

6- इस नेटवर्क में कनेक्शन बेहतर होता है।

7- इसको setup करना आसान है।

8- इसका उपयोग करना आसान होता है।

9- इसमें data और resources को share किया जा सकता है।

10- इसे मैनेज और कंट्रोल करना आसान होता है।

Disadvantages of LAN in Hindi – LAN के नुकसान

1– इसकी रेंज बहुत ही कम होती है। लगभग 100 मीटर से 1km तक।

2- इसमें वायरस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।

3- LAN का प्रयोग करने के लिए memory की ज़रूरत पड़ती है।

4- इस नेटवर्क में यूजर को कमांड समझने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

5- इस नेटवर्क में सर्वर बनाने के लिए अलग अलग प्रकार के software की ज़रूरत पड़ती है।

6- इस नेटवर्क में स्विच, हब, राऊटर जैसे devices का प्रयोग किया जाता है जो काफी महँगे होते है।

इसे पढ़ें:-

Types of LAN in Hindi – LAN के प्रकार

इसके दो प्रकार होते हैं-

  1. Ethernet LAN
  2. WLAN
types of LAN in Hindi

Ethernet LAN – इसमें ईथरनेट केबल का इस्तेमाल कंप्यूटरों को connect करने के लिए किया जाता है। यह एक wired नेटवर्क है।

WLAN – इसका पूरा नाम wireless local area network है। यह एक वायरलेस नेटवर्क है इसमें किसी भी प्रकार की cable की जरूरत नही पड़ती। WLAN में कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने के लिए router का इस्तेमाल किया जाता है।

LAN Topology in Hindi – LAN टोपोलॉजी क्या हैं?

इसमें अधिकतर दो टोपोलॉजी का इस्तेमाल किया जाए है-

  1. Ring topology
  2. Bus topology

1- Ring Topology

रिंग टोपोलॉजी में सभी computers एक ring (गोले) के आकार में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं. इसमें जो अंतिम कंप्यूटर होता है वह पहले कंप्यूटर से जुड़ा होता है. रिंग टोपोलॉजी का स्ट्रक्चर बिल्कुल ring की तरह होता है।

इस टोपोलॉजी में डेटा एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में ट्रांसफर होता है। इस टोपोलॉजी में डेटा को केवल एक ही direction (दिशा) में ट्रांसफर किया जाता है।

इस टोपोलॉजी का उपयोग LAN और WAN नेटवर्क में किया जाता है. इस टोपोलॉजी का कोई end (अंत) नहीं है क्योकि इसमें प्रत्येक कंप्यूटर एक दुसरे के साथ जुड़ा होता है।

2- Bus Topology

बस टोपोलॉजी सबसे सरल प्रकार की टोपोलॉजी है जिसमें डेटा ट्रान्सफर के लिए केवल एक bus या channel का इस्तेमाल किया जाता है. इस टोपोलॉजी में computers को कनेक्ट करने के लिए RJ-45 केबल का प्रयोग किया जाता है।

बस टोपोलॉजी में एक ही direction (दिशा) में डेटा को ट्रांसफर किया जा सकता है। इस टोपोलॉजी को इनस्टॉल करने में कम खर्चा आता है।

Difference between LAN & WAN in Hindi – लेन और वेन में अंतर

LANWAN
इसका पूरा नाम Local Area Network है।इसका पूरा नाम Wide Area Network है।
इसकी सीमा बहुत ही कम होती है. इसका इस्तेमाल स्कूल कॉलेज और ऑफिस में किया जाता है.इसकी सीमा बहुत अधिक होती है इसका इस्तेमाल शहर में किया जाता है.
यह क private network है.यह private और public दोनों तरह का नेटवर्क होता है.
यह तेज गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।यह धीमी गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।
इसको मेन्टेन करना आसान है।इसको मेन्टेन करना आसान नहीं होता।
इसमें  fault tolerance अधिक है.इसमें  fault tolerance कम होता है.
यह broadcasting के सिद्धांत पर काम करता है।यह point to point के सिद्धांत पर काम करता है।
इसमें computers को कनेक्ट करने के लिए ईथरनेट केबल का प्रयोग किया जाता है।इस नेटवर्क में computers को कनेक्ट करने के लिए PSTN और satellite link का प्रयोग किया जाता है।
LAN केबल क्या है?

LAN केबल एक ईथरनेट केबल होती है इसमें coaxial cable, twisted pair cable और fibre optic केबल आते हैं.

LAN के प्रकार कितने होते हैं?

इसके दो प्रकार होते हैं- Ethernet LAN और Wireless LAN.

Reference:https://www.cisco.com/c/en_in/products/switches/what-is-a-lan-local-area-network.html

निवेदन:- अगर आपके लिए What is LAN in Hindi (LAN क्या है और इसके फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “LAN क्या है? – What is LAN in Hindi?”

  1. Difference between LAN & WAN in Hindi – लेन और मेन में अंतर, main aapne LAN & MAN likha hai hai | LAN || MAN | is type main check karen Sir!

    Reply

Leave a Comment