WAN क्या है ? – What is WAN in Hindi ?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में What is WAN in Hindi (WAN क्या है और इसके फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

What is WAN in Hindi ? – WAN क्या है ?

WAN का पूरा नाम Wide Area Network होता है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसकी range (सीमा) बहुत ही अधिक होती है। यानी यह बड़े छेत्र (large area) को cover करता है। इस नेटवर्क में बहुत सारें LAN और MAN शामिल रहते है।

WAN को LAN of LANs भी कहा जाता है। इसे हम इंटरनेशनल नेटवर्क भी कहते है। क्योंकि यह नेटवर्क state to state और country to country की connectivity की सुविधा प्रदान करता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण internet है। दुनिया के किसी भी कोने से आप internet को access कर सकते है।

इस नेटवर्क को टेलीफोन लाइन, फाइबर ऑप्टिक, और सैटेलाइट लिंक का उपयोग करके बनाया जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर बड़े बैंक और कंपनियों में किया जाता है।

इस नेटवर्क का उपयोग करके बड़ी बड़ी कम्पनिया दुनिया भर में अपनी brach के साथ संचार (communication) करती है।

MAN की तुलना में WAN अधिक दूरी को cover करता है। यह 1000 किलोमिटर या उससे अधिक range को कवर करता है।

यह नेटवर्क एक डिवाइस को दुसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए TCP/IP protocol का उपयोग करता है।

वाइड एरिया नेटवर्क में स्विच, राउटर, फायरवॉल, और मॉडेम जैसे डिवाइसों का इस्तेमाल किया जाता है। यह नेटवर्क LAN और MAN नेटवर्क बनाने में मदद करता है।

यह नेटवर्क यूजर को बेहतर connectivity और सुरक्षा प्रोवाइड करता है। इस नेटवर्क को set up करने में ज्यादा पैसो का खर्चा आता है।

यह नेटवर्क पुरे geographical area को कवर करता है जिसकी मदद से यूजर किसी भी city , state और country में डेटा को ट्रांसफर कर सकता है। इस नेटवर्क का सबसे अच्छा उदहारण internet है।

wan kya hai

Features of WAN in Hindi – WAN की विशेषताएं

1- WAN नेटवर्क की range काफी ज्यादा होती है जो city, state और country को कवर कर सकता है।

2- इस नेटवर्क की capacity काफी ज्यादा होती है।

3- यह नेटवर्क telephone network, cabled system और satellites का उपयोग करके कनेक्शन को स्थापित (established) करता है।

4- इस नेटवर्क का उपयोग करके यूजर large area में डेटा और फाइलों को शेयर कर सकता है।

5- यह नेटवर्क डेटा को exchange करने में मदद करता है।

Advantages of WAN in Hindi – WAN के फायदे

1- यह नेटवर्क geographical area को कवर करता है और इसकी range 2000 किलोमिटर से अधिक होती है।

2- यह यूजर को high bandwidth प्रदान करता है।

3- यह productivity को increase करने में मदद करता है।

4- यह नेटवर्क user और organization को दुनिया के साथ कनेक्ट करता है।

5- यह तेज गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।

Disadvantages of WAN in Hindi – WAN के नुकसान

1- WAN में ज्यादा मात्रा में traffic होता है।

2- इस नेटवर्क में ज्यादा error देखने को मिलते है।

3- LAN की तुलना में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड धीमी है।

Difference between LAN & WAN in Hindi – लेन और मेन में अंतर

LANWAN
LAN का पूरा नाम (Local Area Network) है।WAN का पूरा नाम (Wide Area Network) है।
इस नेटवर्क की ownership private है।इस नेटवर्क की ownership private और public दोनों है।
यह तेज गति से डेटा को transfer करता है।LAN की तुलना में यह धीमी गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।
इस नेटवर्क को डिज़ाइन करना आसान है।इस नेटवर्क को डिज़ाइन करना मुश्किल है।
इसे maintain करना आसान है।इसे maintain करना मुश्किल है।
यह small area को कवर करता है।यह large area को कवर करता है।
यह broadcasting के principle पर काम करता है।यह नेटवर्क point to point के principle पर काम करता है।
यह डिवाइस को आपस में कनेक्ट करने के लिए coaxial और UTP cable का उपयोग करता है।यह डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए PSTN और satellite link का उपयोग करता है।
इस नेटवर्क का data transfer rate ज्यादा है।इस नेटवर्क का data transfer rate कम है।
यह नेटवर्क ethernet और token जैसी तकनीक का उपयोग करता है।यह Frame Relay और X.25 जैसी तकनीक का उपयोग करता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

WAN क्या है?

यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसकी range (सीमा) बहुत ही अधिक होती है। यानी यह बड़े छेत्र (large area) को cover करता है। इस नेटवर्क में बहुत सारें LAN और MAN शामिल रहते है।

WAN नेटवर्क की रेंज कितनी होती है?

इस नेटवर्क की रेंज 1000 किलोमिटर या उससे अधिक होती है।

Reference:https://www.cisco.com/c/en_in/products/switches/what-is-a-wan-wide-area-network.html

निवेदन:- अगर आपके लिए What is WAN in Hindi (WAN क्या है और इसके फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “WAN क्या है ? – What is WAN in Hindi ?”

Leave a Comment