PAN क्या है? – What is PAN in Hindi?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में What is PAN in Hindi (PAN क्या है और इसके फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

What is PAN in Hindi – PAN क्या है?

PAN का पूरा नाम (personal area network) है। यह एक कंप्यूटर नेटवर्क है जिसका उपयोग personal devices जैसे (laptop, mobile phones, media player और play stations) को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

यह नेटवर्क डेटा को ट्रांसफर करने के लिए electronic devices का उपयोग करता है।

इस नेटवर्क को Thomas Zimmerman के द्वारा develop किया गया था। यह नेटवर्क personal devices में संचार (communication) करने में मदद करता है।

इस नेटवर्क की range 10 meter तक की होती है। यह 30 fit तक के area को कवर कर सकता है।

यह नेटवर्क wire और wireless दोनों हो सकता है। यह डेटा को exchange करने में सक्षम होते है।

PAN नेटवर्क को LAN के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यह नेटवर्क का सबसे अच्छा उदहारण Bluetooth है।

Types of PAN in Hindi – PAN के प्रकार

इसके दो प्रकार होते है :-

what is PAN

1- Wired PAN

यह नेटवर्क छोटे कनेक्शन का निर्माण करता है और USB केबल का उपयोग करके devices को कनेक्ट करता है।

2- Wireless PAN

Wireless PAN को शार्ट फॉर्म में WPAN कहते है। यह bluetooth , और Wi-fi जैसी तकनीक का उपयोग करके devices को कनेक्ट करता है।

इस नेटवर्क में TV remotes, Wireless printers, Wireless Keyboards, Wireless mouse जैसे devices शामिल है।

Features of PAN in Hindi – PAN की विशेषताएं

1- यह simple network का निर्माण करने में मदद करता है।

2- PAN का उपयोग करना आसान होता है।

3- इस नेटवर्क की range 10 मीटर से 33 मीटर तक की होती है।

4- इस नेटवर्क का उपयोग करने के लिए ज्यादा technical knowledge की ज़रूरत नहीं पड़ती।

Advantages of PAN in Hindi – PAN के फायदे

1- यह एक साथ multiple device को कनेक्ट कर सकता है।

2- यह expensive नहीं है।

3- यह नेटवर्क Reliable है।

4- इस नेटवर्क में डेटा secure रहता है।

5- यह wireless तरीके से डिवाइस को कनेक्ट करने में सक्ष्म होता है।

6- इस नेटवर्क को establish करने के लिए extra equipment की जरूरत नहीं है।

Disadvantages of PAN in Hindi – PAN के नुकसान

1- PAN नेटवर्क की range कम होती है।

2- इस नेटवर्क में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड कम होती है।

3- इस नेटवर्क में radio signal प्रभाव डालते है जिसकी वजह से यह ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता।

4- इस नेटवर्क के signal human body को नुकसान पहुंचा सकते है।

Difference between PAN & LAN in Hindi – लेन और मेन में अंतर

PANLAN
PAN का पूरा नाम (Personal Area Network) है।LAN का पूरा नाम (Local Area Network) है।
इस नेटवर्क की range कम होती है।PAN की तुलना में LAN की range अधिक है।
इस नेटवर्क का उपयोग करना आसान है।PAN की तुलना में इस नेटवर्क का उपयोग करना मुश्किल है।
इस नेटवर्क से निकलने वाले signal human body के लिए harmful होते है।LAN नेटवर्क से निकलने वाले signal human body के लिए harmful नहीं होते है।
इसे maintain करना आसान है।इसे maintain करना मुश्किल है।
यह धीमी गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।यह तेज गति से डेटा को ट्रांसफर करता है।
इस नेटवर्क का data transfer rate कम होता है।इस नेटवर्क का data transfer rate ज्यादा होता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

PAN क्या है?

यह एक कंप्यूटर नेटवर्क है जिसका उपयोग personal devices जैसे (laptop, mobile phones, media player और play stations) को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

PAN का क्या फायदा है?

यह एक साथ multiple device को कनेक्ट कर सकता है।

Reference:https://www.cloudflare.com/en-in/learning/network-layer/what-is-a-personal-area-network/

निवेदन:- अगर आपके लिए What is PAN in Hindi (PAN क्या है और इसके फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

2 thoughts on “PAN क्या है? – What is PAN in Hindi?”

Leave a Comment