रिंग टोपोलॉजी क्या है? – Ring Topology in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में Ring Topology in Hindi (रिंग टोपोलॉजी क्या है और इसके फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Ring Topology in Hindi – रिंग टोपोलॉजी क्या है?

ring_topology_in_Hindi

रिंग टोपोलॉजी एक network architecture है जिसमें सभी devices एक ring के आकार में एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं। इस टोपोलॉजी का स्ट्रक्चर ring की तरह होता है।

इस टोपोलॉजी में प्रत्येक device दो devices के साथ कनेक्ट होता है और एक circular path का निर्माण करते है।

इस टोपोलॉजी में डेटा एक ही direction में travel करता है जिसे हम unidirectional भी कहते है। इस टोपोलॉजी का कोई end नहीं है क्योकि इसमें प्रत्येक डिवाइस एक दुसरे के साथ जुड़ा होता है।

इस टोपोलॉजी का उपयोग LAN (Local Area Network) और WAN (Wide Area Network) में किया जाता है।

यह टोपोलॉजी devices को आपस में कनेक्ट करने के लिए coaxial cable और RJ-45 network cable का उपयोग करती है।

रिंग टोपोलॉजी को perform करने के लिए किसी central hub की ज़रूरत नहीं पड़ती।

दूसरी टोपोलॉजी की तुलना में इसे install करना आसान है। रिंग टोपोलॉजी में यदि किसी node में खराबी आ जाती है तो यह सभी nodes को effect करेगा जिससे पूरा कनेक्शन disconnect हो सकता है।

इस टोपोलॉजी में repeater जैसे devices का प्रयोग किया जाता है ताकि डेटा को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना पहुंचे।

Application of Ring Topology in Hindi – रिंग टोपोलॉजी के उपयोग

1- Ring topology का उपयोग LAN और WAN नेटवर्क में किया जाता है।

2- इस टोपोलॉजी का उपयोग SONET (Synchronous optical network) में telecommunication के लिए किया जाता है।

3- इस टोपोलॉजी का उपयोग organization के द्वारा backup लेने के लिए किया जाता है।

4- इस टोपोलॉजी का उपयोग educational institution में भी किया जाता है।

Advantages of Ring Topology in Hindi- रिंग टोपोलॉजी के फायदे

1- यह टोपोलॉजी तेज गति से डेटा को ट्रांसफर करती है।

2- यह ज्यादा expensive नहीं है।

3- इस टोपोलॉजी को install करना आसान है।

4- यह एक Reliable टोपोलॉजी है।

5- इस टोपोलॉजी को manage करना आसान है।

6- इस टोपोलॉजी को expand किया जा सकता है।

7- इस टोपोलॉजी में data packet में टकराव नहीं होता।

8- इसमें नेटवर्क को कण्ट्रोल करने के लिए किसी सर्वर की ज़रूरत नहीं पड़ती।

9- इस टोपोलॉजी में यूजर additional devices को कनेक्ट किया जा सकता है।

10- इस टोपोलॉजी में network connectivity बनाये रखने के लिए किसी network server की ज़रूरत नहीं पड़ती।

11- इसमें Twisted pair केबल का उपयोग किया जाता है जो आसानी से मिल जाती है।

Disadvantages of Ring Topology in Hindi – रिंग टोपोलॉजी के नुकसान

1- यह star topology की तुलना में धीमी गति से डेटा को ट्रांसफर करती है।

2- यह टोपोलॉजी ethernet cards, hubs, और switches की तुलना में महंगी है।

3- यदि इस टोपोलॉजी में एक node खराब हो जाता है तो इससे पूरा नेटवर्क fail हो जाता है।

4- इसमें troubleshooting करना मुश्किल होता है।

5- इसमें नए devices को add करना और delete करना मुश्किल होता है।

6- इस टोपोलॉजी में नए devices को add करने से नेटवर्क की स्पीड धीमी हो जाती है।

Difference between ring & bus topology – रिंग और बस टोपोलॉजी में अंतर्

Ring TopologyBus Topology
Ring topology में प्रत्येक डिवाइस दो devices के साथ कनेक्ट होता है।Bus topology में प्रत्येक डिवाइस एक single cable के साथ कनेक्ट होता है।
इस टोपोलॉजी में डेटा को सेन्डर और रिसीवर के पास एक डिवाइस के माध्यम से भेजा जाता है।इस टोपोलॉजी में डेटा को सेन्डर और रिसीवर के पास direct भेजा जाता है।
बस टोपोलॉजी की तुलना में यह कम expensive है।यह ज्यादा expensive है।
यह कम reliable है।यह रिंग टोपोलॉजी की तुलना में ज्यादा reliable है।
इस टोपोलॉजी में tracking fault आसान है।इस टोपोलॉजी में tracking fault मुश्किल होता है।
रिंग टोपोलॉजी में बस टोपोलॉजी की तुलना में नए डिवाइस को add करना मुश्किल है।इस टोपोलॉजी में नए devices को add करना आसान है।
इसमें access speed कम होती है।इसमें access speed ज्यादा होती है।
इसमें terminator नहीं होता।इस टोपोलॉजी में terminator होता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

रिंग टोपोलॉजी क्या है?

रिंग टोपोलॉजी एक network architecture है जिसमें सभी devices एक ring के आकार में एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं।

रिंग टोपोलॉजी का उपयोग किन कार्यो के लिए किया जाता है?

इस टोपोलॉजी का उपयोग डेटा का backup लेने के लिए किया जाता है।

Reference:https://www.computerhope.com/jargon/r/ringtopo.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए Ring Topology in Hindi (रिंग टोपोलॉजी क्या है और इसके फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment