Input Device in Hindi – इनपुट डिवाइस क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Input device in Hindi (इनपुट डिवाइस क्या है?) के बारें में पढेंगे और इसके Types को भी देखेंगे. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

टॉपिक

Input Device in Hindi – इनपुट डिवाइस क्या है?

इनपुट डिवाइस एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसका उपयोग यूजर के द्वारा कंप्यूटर को command देने के लिए किया जाता है।

इस डिवाइस की मदद से यूजर कंप्यूटर को कमांड देता है और कंप्यूटर से output data प्राप्त करता है।

input device में यूजर कंप्यूटर के साथ direct interact करता है और कंप्यूटर को control करता है।

keyboard और mouse दो ऐसे इनपुट डिवाइस है जिनका उपयोग ज्यादा मात्रा में किया जाता है।

इनपुट डिवाइस के कुछ उदहारण – keyboard , mouse , scanner , microphone etc. है।

Types of Input Device in Hindi – इनपुट डिवाइस के प्रकार

इसके बहुत सारें प्रकार होते हैं जो कि नीचे दिए गए हैं-

  1. Keyboard
  2. Mouse
  3. Scanner
  4. Joystick
  5. Light Pen
  6. Digitizer
  7. Microphone
  8. MICR
  9. OCR
  10. Digital camera
  11. Paddle
  12. Steering wheel
  13. Touchpad
  14. Touchscreen
  15. Remote
  16. Webcam

1- Keyboard (कीबोर्ड क्या है?

यह एक basic इनपुट डिवाइस है जिसमे यूजर keys की मदद से कंप्यूटर को कमांड देता है।

इस डिवाइस में letters, numbers, characters, और functions जैसी keys मौजूद होती है जिन्हे दबाकर यूजर कंप्यूटर को कमांड देता है।

यह डिवाइस USB और Bluetooth के द्वारा कंप्यूटर से कनेक्ट होते है।

keyboard

Types of Keyboard in Hindi – कीबोर्ड के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते है :-

1- QWERTY Keyboard

यह एक modern कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड का उपयोग उन देशो में ज्यादा किया जाता है जो Latin-based alphabet का उपयोग नहीं करते।

इस कीबोर्ड का उपयोग आज के समय में सबसे ज्यादा किया जाता है।

2- AZERTY Keyboard

इस कीबोर्ड को फ्रांस के QWERTY layout के आधार पर डिज़ाइन किया गया है जिसे french keyboard भी कहा जाता है।

इस कीबोर्ड का उपयोग ज्यादातर France और European countries में किया जाता है।

3- DVORAK Keyboard

इस तरह के कीबोर्ड का इस्तेमाल typing speed बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Features of Keyboard in Hindi – कीबोर्ड की विशेषताएँ

1- कीबोर्ड का उपयोग mouse की जगह पर किया जा सकता है।

2- कीबोर्ड के चार primary component होते है – main keyboard, cursor keys, numeric keypad, और function keys.

3- यह डिवाइस expensive नहीं होते है।

2- Mouse (माउस क्या है?)

यह भी एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग cursor या pointer को स्क्रीन पर घुमाने (move) के लिए किया जाता है। इस डिवाइस का प्रयोग flat surface पर किया जाता है।

mouse में left और right side में बटन होते है और इनके बिच में scroll wheel होता है। माउस का निर्माण वर्ष 1963 में Douglas C. Engelbart के द्वारा किया गया था।

यह डिवाइस wire और wireless तकनीक की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट हो सकते है। हालांकि leptop में माउस का उपयोग नहीं किया जाता क्योकि इसमें पहले से ही touchpad मौजूद होता है जो मॉउस की तरह काम करता है।

यदि कोई यूजर लेपटॉप में माउस को कनेक्ट करना चाहता है तो वह आसानी से माउस को कनेक्ट कर सकता है।

mouse

Types of Mouse in Hindi – माउस के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते है :-

1- Trackball Mouse

इस माउस में cursor या pointer को move करने के लिए ball mechanism का उपयोग किया जाता है। ball mechanism बिलकुल गेंद (ball) की तरह होता है जिसकी मदद से स्क्रीन पर पॉइंटर को move किया जाता है।

इस बाल को finger , thump और palm (हथेली) की मदद से किसी भी डायरेक्शन में rotate या move किया जा सकता है।

2- Optical Mouse

यह एक ऑप्टिकल माउस है जो पॉइंटर को स्क्रीन पर घुमाने (move) के लिए optical electronics का उपयोग करता है।

यह माउस mechanical mouse की तुलना में अधिक विश्वसनीय (reliable) है और इसे ज्यादा maintain करने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती।

इस माउस का उपयोफ flat surface पर किया जाता है।

3- Cordless or Wireless Mouse

इस माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए USB cable की ज़रूरत नहीं पड़ती।

यह माउस वायरलेस तकनीक radio, Bluetooth और  Wi-Fi की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट होता है।

Features of Mouse in Hindi – माउस की विशेषताएँ

1- माउस का उपयोग स्क्रीन पर कर्सर को rotate करने के लिए किया जाता है।

2- इस डिवाइस का उपयोग करके यूजर एक साथ कई फाइल और फोल्डर को एक बार में select कर सकता है।

3- माउस का उपयोग फोल्डर , फाइल और किसी भी प्रोग्राम को open करने के लिए किया जाता है।

3- Scanner (स्कैनर क्या है?)

यह इनपुट डिवाइस image और documents को स्कैन करता है और इन्हे digital format में कन्वर्ट कर देता है। इसके बाद image और documents को कंप्यूटर स्क्रीन पर display करता है जिसे हम आउटपुट डेटा भी कह सकते है।

स्कैनर image और text फाइलों को डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए (optical character recognition) तकनीक का प्रयोग करता है।

scanner

Types of Scanner in Hindi – स्कैनर के प्रकार

इसके चार प्रकार होते है :-

1- Flatbed Scanner

यह एक प्रकार का स्कैनर है जिसमे एक glass pane और optical CIS और CCD मौजूद होता है। इस स्कैनर में image और documents को glass pane के ऊपर रखा जाता है और फाइलों को स्कैन किया जाता है।

इसके बाद स्कैनर फाइलों को copy करता है और उन फाइलों को डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट। glass pane में एक तरह का प्रकाश (light) होता है जो फाइलों को स्कैन करने में मदद करता है।

2- Handheld Scanner

यह एक छोटा स्कैनर है जिसे हाथो में पकड़कर image को स्कैन किया जाता है। इस स्कैनर में किसी इमेज को स्कैन करते वक़्त हाथ बिलकुल स्थिर (stable) होने चाहिए।

3- Sheetfed Scanner

इस स्कैनर में एक slot होता है जिसमे documents को डाला जाता है। इस स्कैनर में (sheet-feeder, scanning module, और calibration sheet) जैसे component शामिल होते है।

इस स्कैनर का उपयोग single page वाले documents को स्कैन करने के लिए किया जाता है।

4- Photo Scanner

इस स्कैनर का उपयोग images को scan करने के लिए किया जाता है। इस स्कैनर में high resolution और color depth होता है जिसकी मदद से इमेज को स्कैन किया जाता है।

Features of scanner in Hindi – स्कैनर की विशेषताएँ

1- स्कैनर low quality वाली images को भी स्कैन कर सकता है।

2- यह adaptable होते है जिसकी मदद से यूजर बड़े साइज वाले documents को स्कैन कर सकता है।

3- स्कैनर का उपयोग पुरानी तस्वीरों को साफ करने के लिए भी किया जाता है।

4- Joystick (जॉयस्टिक क्या है?)

joystick एक पॉइंटिंग डिवाइस है जिसका उपयोग स्क्रीन के चारो तरफ cursor को rotate करने के लिए किया जाता है। यह डिवाइस माउस की तरह होता है।

जॉयस्टिक में एक तरह की छड़ी (stick) होती है जिसकी मदद से कर्सर को किसी भी डायरेक्शन में move किया जा सकता है।

इस stick का उपयोग करके यूजर कर्सर को कण्ट्रोल करता है। joystick का निर्माण C. B. Mirick ने (U.S. Naval Research Laboratory) में किया था।

यह अलग अलग प्रकार की हो सकती है जैसे – (displacement joysticks, finger-operated joysticks, hand operated, और isometric joystick) .

joystick

Types of Joystick in Hindi – जॉयस्टिक के प्रकार

इसके दो प्रकार होते है :-

1- Digital Joystick

digital joystick का उपयोग computer में किया जाता है। इस joystick को Atari-style के नाम से भी जाना जाता है।

2- Paddle joystick

इस joystick का उपयोग gamer के द्वारा game खेलने और गेम को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है।

Features of Joysticks in Hindi – जॉयस्टिक्स की विशेषताएँ

1- joystick का उपयोग कर्सर की position को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है।

2- इसमें एक या एक से अधिक push button मौजूद होते है जिनको कंप्यूटर के द्वारा कण्ट्रोल किया जा सकता है।

5- Light Pen (लाइट पेन क्या है?)

यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका structure pen की तरह होता है। इस डिवाइस में एक प्रकार का detector होता है जिसकी मदद से यूजर स्क्रीन पर किसी object, file और program को choose कर सकता है।

इस डिवाइस का उपयोग LCD screen में नहीं किया जा सकता। इस pen का उपयोग करके यूजर स्क्रीन पर कुछ भी draw कर सकता है। light pen का निर्माण वर्ष 1995 में MIT (Massachusetts Institute of Technology) के द्वारा किया गया था।

light pen

Types of Light Pen in Hindi – लाइट पेन के प्रकार

इसके दो प्रकार होते है :-

1- Led light pen

इस pen का उपयोग करते समय इसमें से एक चमकीली लाइट (bright light) निकलती है।

2- Design pen

इस pen का उपयोग स्क्रीन पर डिज़ाइन या स्केच बनाने के लिए किया जाता है।

Features of Light Pen in Hindi – लाइट पेन की विशेषताएँ

1- यह pen ग्राफ़िक्स बनाते समय यूजर की मदद करते है।

2- इस pen की मदद से डिस्प्ले पर मौजूद objects को select किया जा सकता है।

6- Digitizer (डीजीटाइज़र क्या है?)

यह भी एक इनपुट डिवाइस है जिसमे एक सपाट सतह (flat surface) होती है। इसमें एक pen होता है जो flat surface पर image और graphics बनाने में मदद करता है।

digitizer पर बनाये गए चित्र और ग्राफ़िक्स मॉनिटर या स्क्रीन पर दिखाई देते है। इस डिवाइस का उपयोग signatures , data और images को capture करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा digitizer का उपयोग CAD (Computer-aided design) एप्लीकेशन और AutoCAD जैसे सॉफ्टवेयर को आउटपुट भेजने के लिए भी किया जाता है।

digitizer

Features of Digitizer in Hindi – डीजीटाइज़र की विशेषताएँ

1- इसमें एक pen होता है जो Drawing, writing और inserting जैसे कार्यो को पूरा करने में मदद करता है।

2- यूजर इस डिवाइस में touchscreen की तुलना में बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

7- Microphone (माइक्रोफोन क्या है?)

microphone एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग ध्वनि (sound) को इनपुट में बदलने के लिए किया जाता है। इस डिवाइस का उपयोग करके यूजर ध्वनि (sound) के माध्यम से कंप्यूटर को इनपुट डेटा भेजता है।

यह डिवाइस sound vibration को audio signal में कन्वर्ट कर देता है। इसके बाद ऑडियो सिग्नल को डिजिटल डेटा में कन्वर्ट करके उस डेटा को कंप्यूटर में स्टोर कर देता है।

microphone का उपयोग presentation में sound को add करने और webcam में video conferencing करने के लिए किया जाता है। एक microphone तीन तरीको से audio waves को कैप्चर कर सकता है .

microphone

Features of Microphone in Hindi – माइक्रोफोन की विशेषताएँ

1- microphone में एक प्रकार का diaphragm होता है जिसमे Sound waves टकराती है।

2- जब यूजर microphone में कुछ बोलता है तब diaphragm vibrate करता है।

8- MICR (MICR क्या है?)

MICR का पूरा नाम (Magnetic Ink Character Recognition) है। यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग magnetic ink से लिखे गए text को read करने के लिए किया जाता है।

इस डिवाइस का उपयोग bank और organisation में cheques को जांचने (check) के लिए किया जाता है। यह डिवाइस एक मिनट में 300 cheques को जांच सकता है।

cheques के निचे लिखा गया MICR नंबर magnetic ink से लिखा जाता है। magnetic ink बनाने के लिए MICR toner के साथ laser printer का प्रयोग किया जाता है।

MICR

Features of MICR in Hindi – MICR की विशेषताएँ

1- यह एक character recognition तकनीक है जो cheques की जाँच करती है।

2- यह डिवाइस bank और organisation में सुरक्षा (security) को बढ़ाने में मदद करता है।

3- यह डिवाइस बैंक में होने वाले fraud से बचाता है।

9- OCR (OCR क्या है?)

OCR का पूरा नाम (Optical Character Reader) है। यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग हाथ से लिखे गए टेक्स्ट (handwriting) को digital text में कन्वर्ट करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा OCR का उपयोग documents और books को electronic files में कन्वर्ट करने के लिए भी किया जाता है।

यह डिवाइस hard copy और historic documents को PDF files में कन्वर्ट करने में मदद करता है।

यह डिवाइस स्कैनर का उपयोग करके document को copy करता है।

OCR

Features of OCR in Hindi – OCR की विशेषताएँ

1- यह डिवाइस Character को identify करने में सक्षम है।

2- इस डिवाइस का output फाइल का फॉर्मेट (Word, Excel, PDF, eBook) होता है।

10- Digital camera (डिजिटल कैमरा क्या है?)

यह एक डिजिटल डिवाइस है जो image को capture करता है और वीडियो को रिकॉर्ड करता है।

कैप्चर की गई इमेज और रिकॉर्ड की गई वीडियो फाइल को यह मेमोरी में स्टोर करता है।

इस डिवाइस में images को capture करने के लिए sensor chip का प्रयोग किया जाता है।

इस डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है जिसे हम डिजिटल कैमरा भी कहते है।

Digital camera

Features of Digital Camera in Hindi – डिजिटल कैमरा की विशेषताएँ

1- इस डिवाइस की मदद से black and white इमेज बनाई जा सकती है।

2- इस डिवाइस में images को किसी भी डायरेक्शन में move या rotate किया जा सकता है।

11- Paddle (पैडल क्या है?)

यह एक साधारण इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग gamers के द्वारा game खेलते वक़्त किया जाता है। इस डिवाइस का structure पहिये (wheel) की तरह होता है जिसे हाथो से पकड़ा जाता है।

इस डिवाइस का उपयोग volume को बढ़ाने और घटाने के लिए किया जाता है।

यह डिवाइस खेल के दौरान कर्सर या किसी वस्तु (object) को कण्ट्रोल कर सकता है। हम इस डिवाइस का उपयोग joystick की जगह पर कर सकते है।

paddle

Features of Paddle in Hindi – पैडल की विशेषताएँ

1- इस डिवाइस की मदद से कंप्यूटर के functions को कण्ट्रोल किया जा सकता है।

2- इस डिवाइस का प्रयोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भी किया जाता है।

12- Steering wheel (स्टीयरिंग व्हील क्या है?)

यह भी एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग racing video games जैसे – (car racing games) में किया जाता है।

यह एक driving program है जो gamer को वाहन (vehicle) को चलाने में मदद करता है।

इस डिवाइस में एक steering wheel होता है जो वाहन को left और right side move करने में मदद करता है।

इस डिवाइस में acceleration , brake pedal और shifting gears होता है जो पुरे वाहन को कण्ट्रोल करने में मदद करता है।

steering wheel

Features of Steering wheel in Hindi – स्टीयरिंग व्हील की विशेषताएँ

1- इस डिवाइस का उपयोग करके यूजर car driving का अनुभव (experience) ले सकता है।

2- यह डिवाइस expensive होते है।

13- Touchpad (टचपैड क्या है?)

touchpad एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग mouse के स्थान पर किया जाता है। टचपैड का उपयोग लेपटॉप में किया जाता है।

इस डिवाइस में यूजर अपनी उंगलियों की मदद से कर्सर या पॉइंटर को किसी भी डायरेक्शन में घुमा सकता है।

माउस की तरह ही इसमें left और right में बटन होते है जो किसी ऑब्जेक्ट को click करने में मदद करते है।

इस डिवाइस का उपयोग करके यूजर object को select कर सकता है , किसी प्रोग्राम को open कर सकता है , किसी फाइल को delete कर सकता है। ऐसे बहुत से काम है जिनको यूजर कर सकता है।

touchpad

Features of Touchpad in Hindi – टचपैड की विशेषताएँ

1- इस डिवाइस में यूजर अपनी उंगलियों की मदद से कर्सर को rotate करता है।

2- माउस की तुलना में यह ज्यादा user friendly होते है।

14- Touchscreen (टचस्क्रींन क्या है?)

Touch screen का उपयोग ज्यादतर smartphone और tablet जैसे devices में किया जाता है। इसमें यूजर अपनी उंगलियों की मदद से डिवाइस को कण्ट्रोल करता है या फिर कहे इनपुट देता है।

यूजर अपनी उंगलियों की मदद से डिवाइस के किसी भी function को open कर सकता है। जैसे phone को unlock करना , email खोलना , app खोलना और फाइलें खोलना। touchscreen का निर्माण पहली बार वर्ष 1965 में E.A. Johnson के द्वारा किया गया था।

पहली touchscreen को वर्ष 1970 के दशक में CERN के engineer Frank Beck और Bent Stumpe के द्वारा लांच किया गया था।

touchscreen

Features of Touchscreen in Hindi – टचस्क्रींन की विशेषताएँ

1- touchscreen का उपयोग करना आसान है।

2- इसमें यूजर को higher resolution मिलता है।

15- Remote (रिमोट क्या है?)

यह एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसका निर्माण डिवाइस के functions को कण्ट्रोल करने के लिए किया गया है।

इसका सबसे अच्छा उदहारण T.V. remote है जिसका उपयोग चैनल बदलने , वॉल्यूम को घटाने और बढ़ाने , T.V. को चालू या बंद करने के लिए किया जाता है।

रिमोट का निर्माण वर्ष 1956 में Dr. Robert Adler of Zenith के द्वारा किया गया था। यह devices को कमांड देने के लिए electromagnetic waves भेजता है।

remote

Features of Remote in Hindi – रिमोट की विशेषताएँ

1- रिमोट को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है।

2- इस डिवाइस का उपयोग करना आसान है।

16- Webcam (वेबकेम क्या है?)

webcam एक इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर से कनेक्ट होता है। यह डिवाइस इमेज को कैप्चर कर सकता है और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

यह डिवाइस कैप्चर की गई images और video को कंप्यूटर की स्क्रीन पर डिस्प्ले भी कर सकता है।

यह बिलकुल डिजिटल कैमरा की तरह ही काम करता है।

webcame

Features of Webcam in Hindi – वेबकैम की विशेषताएँ

1- यह कैमरा कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है।

2- इस कैमरे में light quality कम होती है।

Difference between input & output device – इनपुट और आउटपुट डिवाइस में अंतर्

Input DeviceOutput Device
यह users से data को लेता है.यह यूजर को data देता है.
इसे यूजर command देता है.इसे प्रोसेसर कमांड देता है.
यह user से data लेता है और उसे प्रोसेसर को भेजता है.यह प्रोसेसर से processed data लेता है और फिर उसे user को देता है.
इनका design ज्यादा complex होता है.इनका design कम complex होता है.
यह user के द्वारा दिए गये instruction को machine instruction में बदल देता है.यह machine के instruction को user के द्वारा समझने वाले instruction में बदलता है.

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

इनपुट डिवाइस क्या है?

यह एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसका उपयोग यूजर के द्वारा कंप्यूटर को command देने के लिए किया जाता है।

किन्ही तीन इनपुट डिवाइस के नाम बताये?

कीबोर्ड , स्कैनर और डिजिटल कैमरा

Reference:- https://www.computerhope.com/jargon/i/inputdev.htm

निवेदन:– अगर आपके लिए Input device in Hindi (इनपुट डिवाइस क्या है?) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये. और आपको किसी भी subject से सम्बन्धित कोई question हो तो उसे नीचे comment करके बताइए.

Leave a Comment