AJAX in Hindi – अजेक्स क्या है और इसके फायदे

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (AJAX in Hindi – अजेक्स क्या है और इसके फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

AJAX in Hindi – अजेक्स क्या है?

AJAX का पूरा नाम (Asynchronous JavaScript And XML) होता है। यह (HTML , CSS ,JavaScript ,DOM, XML) जैसी तकनीकों का समूह (group) है जिसका उपयोग वेब एप्लीकेशन को develop करने के लिए किया जाता है।

यह एक इंटरैक्टिव वेब पेज बनाने में मदद करता है। यह वेब पेज की performance को बेहतर बनाता है। इसके अलावा अजेक्स का उपयोग वेब पेज की स्पीड को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

अजेक्स यूजर को वेब पेज के साथ इंटरैक्ट करने में मदद करता है। अजेक्स का इस्तेमाल वेब पेज को refresh किए बिना सर्वर के साथ संचार (communication) करने के लिए भी किया जाता है।

अजेक्स में CSS और HTML DOM का प्रयोग डेटा को डिस्प्ले करने और XML का प्रयोग एप्लिकेशन डेटा को ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है। इसमें जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल डायनामिक कंटेंट को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।

अजेक्स एक वेब ब्राउज़र तकनीक भी है जो यूजर को वेब पेज को पुनः लोड किए बिना डेटा भेजने और प्राप्त करने की परमिशन देती है। यह तकनीक यूजर को केवल महत्वपूर्ण जानकारी भेजने और प्राप्त करने की परमिशन देती है।

आज के समय में वेब पर बहुत सारे वेब एप्लिकेशन रन कर रहे हैं जैसे (जीमेल, फेसबुक, ट्विटर, गूगल मैप, यूट्यूब) यह सभी अजाक्स तकनीक का उपयोग करते है।

Components of AJAX in Hindi – अजेक्स के घटक

इसके पांच कॉम्पोनेन्ट होते है :-

1- HTML

HTML का पूरा नाम (Hyper Text Markup Language) होता है। यह एक मार्कअप भाषा होती है जिसका उपयोग वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है और इसकी मदद से वेब एप्लीकेशन को भी develop किया जाता है।

अजेक्स में इस भाषा का प्रयोग डेटा को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।

2- CSS

CSS का पूरा नाम (Cascading Style Sheet) है। यह एक भाषा है जिसका उपयोग markup language में लिखे गए documents के फॉर्मेट को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।

HTML की तरह अजेक्स में इसका इस्तेमाल डेटा को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।

3- JavaScript

जावास्क्रिप्ट एक प्रोग्रामिंग भाषा होती है जिसका उपयोग वेब एप्लीकेशन और वेबसाइट को develop (विकसित) करने के लिए किया जाता है। अजेक्स में इस भाषा का इस्तेमाल डायनामिक कंटेंट को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।

4- DOM (document object model)

DOM का इस्तेमाल पेज के अन्दर से डेटा को एक्सेस करने के लिए किया जाता है।

5- XMLHttpRequest Object

सर्वर को डेटा भेजने और प्राप्त करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

Advantages of AJAX in Hindi – अजेक्स के फायदे

1- अजेक्स वेब पेज की स्पीड को बढ़ाता है जिसकी मदद से पेज रीलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

2- यह एक वेब पेज को इंटरैक्टिव बनाने में मदद करता है जिसकी वजह से यूजर का experience अच्छा होता है।

3- इस तकनीक के माध्यम से end user को एक बेहतर experience मिलता है।

4- अजेक्स में यूजर को सभी ओपन सोर्स जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरीज मिल जाती है जिन्हें यूजर वेब एप्लीकेशन की performance को improve करने के लिए use कर सकता है।

5- अजेक्स के द्वारा बनी एप्लीकेशन को बहुत कम मात्रा में Server Bandwidth का उपयोग करना पड़ता है क्योंकि इसमें सभी पेज को Reload करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

Disadvantages of AJAX in Hindi – अजेक्स के नुकसान

1- यदि यूजर के वेब ब्राउज़र में JavaScript disable है तो अजेक्स के द्वारा बनी वेब एप्लीकेशन काम नही करेंगी।

2- जब भी कोई यूजर अजेक्स का इस्तेमाल करता है तो back और refresh बटन सही तरीके से काम नहीं करती।

3- अजेक्स में एक प्रकार का mode होता है जिसकी वजह से सर्वर को प्रोसेस करने में समय लगता है।

4- यह सभी ब्राउज़र पर रन नहीं होता।

5- कभी कभी सर्च इंजन अजेक्स पेज को index नहीं कर पाते।

6- कोई भी यूजर AJAX के लिए लिखे गए सोर्स कोड को देख सकता है.

How Do Work AJAX in Hindi – अजेक्स काम कैसे करता है?

अजेक्स में वेब ब्राउज़र द्वारा पहली request और web server द्वारा पहला रेस्पोंसे(response) एक वेब मॉडल की तरह काम करता है इसके बाद सर्वर से डेटा fetch होता है और जावास्क्रिप्ट द्वारा request भेजी जाती है.

उदहारण के लिए यूजर के like बटन पर क्लिक करने पर सर्वर को अपडेट करना है तो इसके लिए जावास्क्रिप्ट का on click event handle करना पड़ता है। इस event के generate होने पर यूजर एक फंक्शन कॉल करता है।

इस फंक्शन कॉल में यूजर XMLHttpRequet Object को प्रयोग करते हुए ये request सर्वर को फॉरवर्ड कर देता है।

सर्वर तक यह request AJAX इंजन(engine) से होकर गुजरती है।

अजेक्स इंजन JavaScript और XMLHttpRequest object का कॉम्बिनेशन होता है. यह इंजन वेब पेज के background में सर्वर के कनेक्शन को स्थापित करता है और likes की संख्या को अपडेट करता है।

History of AJAX in Hindi – अजेक्स का इतिहास

AJAX का निर्माण वर्ष 2001 Paul Bucheit के द्वारा किया गया था। अजेक्स को बनाने के लिए Paul Bucheit ने अपने दोस्तों की मदद ली थी।

अजेक्स का उपयोग सबसे पहले वर्ष 2005 में किया गया था। आज के समय में अजेक्स का इस्तेमाल बहुत कम होने लगा है क्योकि मार्किट में इसी तकनीक की जगह दूसरी तकनीक आ गई है।

वर्ष 2006 में jQuery, और 2009 में Google कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा AngularJS और 2013 में facebook कंपनी के द्वारा ReactJs को Launch किया गया जिसने अजेक्स की जगह ले ली।

आज के समय में अजेक्स के 100 से भी ज्यादा competitor मार्किट में मौजूद है। यही कारण है कि आज के समय में अजेक्स का उपयोग कम किया जाने लगा है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

AJAX का मुख्य कार्य क्या है?

अजेक्स का मुख्य कार्य यूजर को वेब पेज को पुनः लोड किए बिना डेटा भेजने और प्राप्त करने की परमिशन देना है।

AJAX क्या है?

ह (HTML , CSS ,JavaScript ,DOM, XML) जैसी तकनीकों का समूह (group) है जिसका उपयोग वेब एप्लीकेशन को develop करने के लिए किया जाता है।

Reference:https://www.w3schools.com/whatis/whatis_ajax.asp

ajax in hindi

निवेदन:- अगर आपके लिए (AJAX in Hindi – अजेक्स क्या है और इसके फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment