Advantages & Disadvantages of Artificial Intelligence in Hindi – AI के फायदे और नुकसान

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Advantages & Disadvantages of Artificial Intelligence in Hindi – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Advantages of Artificial Intelligence in Hindi – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है जिन्हे निचे विस्तार से समझाया गया है :-

1- Reduction in Human Error (मनुष्य की गलतियों में कमी)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानो की तुलना में बहुत कम गलती करता है। यह इंसानो की गलतियों को कम भी करता है।

अगर हम इंसानो की बात करे तो वह समय समय पर गलतिया करते रहते है लेकिन हम किसी मशीन के साथ काम करते है तो वह गलती नहीं करती क्योकि उसमे पहले से ही प्रोग्राम सेट होता है की किस कार्य को कोनसे तरीके से करना है।

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस डेटा को स्टोर करता है और उसमे मौजूद error (गलतियों) को detect करके उन्हें सही करता है फिर इसके बाद वह काम को पूरा करता है। इसके अलावा यह जटील (complex) कैलकुलेशन को आसानी से कैलकुलेट करता है।

2- Reduce the Risk (Zero Risk) (जोखिम में कमी)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक हमारे जोखिम भरे कामो को आसानी से कर सकती है और जोखिम को कम करती है।

यह इंसानो की तुलना में ज्यादा जोखिम भरे काम कर सकती है जिन्हे इंसान शायद ही कर पाए। उदहारण के लिए बम को डिफ्यूज करना, तेल और कोयले की माइनिंग करना और समुद्र के सबसे गहरे हिस्से की खोज करना आदि।

AI से बनी मशीन या रोबोट का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदा के वक़्त भी किया जा सकता है।

3- 24/7 Support (हर समय सपोर्ट)

कोई भी इन्सान 24 घंटे किसी कार्य को नहीं कर सकता उसे कुछ समय के बाद आराम की ज़रूरत पड़ जाती है। एक इंसान लगभग 8 से 9 घंटे ही किसी काम को कर सकता है इसके बाद उसे आराम की ज़रूरत पड़ जाती है।

लेकिन AI में ऐसा बिलकुल नहीं है। AI से बनी मशीन 24 घंटे किसी काम को लगातार करने में सक्षम होती है इन्हे आराम की ज़रूरत बिलकुल नहीं पड़ती जिसके कारण यह इंसानो की तुलना में ज्यादा production (उत्पादन) करती है।

इसका सबसे अच्छा उदहारण कंप्यूटर हो सकता है। आप कंप्यूटर पर 24 घंटे काम कर सकते है। चैटबॉट्स और हेल्पलाइन सेण्टर भी इसका सबसे अच्छा उदहारण हो सकते है जो 24/7 अपनी सेवाएं प्रदान करते है।

4- Perform Repetitive Jobs (बार-बार किये जाने वाले कार्य को पूरा करना)

हमारे जीवन में बहुत से ऐसे कार्य है जिन्हे हम बार बार करते है। जैसे किसी को बर्थडे विश करना , एनिवर्सरी विश करना या गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजना आदि।

इन कार्य को हम repetitive jobs कहते है जिन्हे हम बार बार दोहराते है। आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस इन्ही कार्यो को परफॉर्म करने में हमारी मदद करते है।

5- Faster decision (तेज निर्णय)

इंसानो की तुलना में एक मशीन तेज गति से फैसले (decisions) लेने में सक्षम होती है और कार्यो को तेज गति से पूरा करती है।

अगर हम इंसान की बात करे तो वह निर्णय लेते वक़्त कई चीज़ो के बारे में सोचता है , analyze करता है और observe करता है जिसमे काफी समय बर्बाद होता है।

वही एक मशीन में पहले से ही प्रोग्राम सेट होते है जिसके कारण इन्हे decision लेने में कम समय लगता है। इसका सबसे अच्छा उदहारण ऑनलाइन सतरंज का खेल हो सकता है जिसमे कंप्यूटर तेज गति से अपनी चाल चलता है।

6- New Inventions (नयी खोज)

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस नए अविष्कारों में भी इसानो की मदद करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जिसमे AI ने इंसानो की मदद ना की हो। फिर चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो , मेडिकल क्षेत्र हो , शिक्षा का क्षेत्र हो , खेल , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और रिसर्च क्षेत्र आदि।

ऐसा कोई छेत्र नहीं बचा है जहा पर AI की तकनीक ने इंसानो की मदद ना की हो।
एडवांस AI तकनीक की खोज अभी जारी है और इसकी मदद से आने वाले समय में कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के इलाज सम्भव हो पाएंगे।

7- Daily Applications (दैनिक एप्लीकेशन)

हमारा जीवन आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट पर निर्भर हो चूका है। हम रोजाना गूगल मैप, एलेक्सा, एप्पल के सिरी, विंडो के कॉर्टाना, ओके गूगल, सेल्फी लेना, फोन कॉल करना, मेल का जवाब देना आदि जैसे कई एप्लिकेशन का उपयोग करते हैं।

इन एप्लीकेशन ने हमारी लाइफस्टाइल को बहुत ज्यादा आसान बना दिया है और यह सभी आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के कारण सम्भव हो पाया है।

8– Increase Efficiency (कार्य करने की क्षमता बढ़ाने के लिए)

Artificial intelligence इंसानो की काम करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। ताकि इंसान छोटे बड़े कार्य को आसानी से पूरा कर सके।
इसके अलावा यह किसी काम को तेजी से पूरा करने में मदद करता है। यानी कार्य को पूरा होने में ज्यादा समय का वक़्त नहीं लगता। AI के काम करने की छमता काफी ज्यादा है।

9– Improved Workflows (वर्कफ़्लो को बेहतर करना)

Workflow का मतलब यह होता है कि काम करने के तरीके को improve करना या उसमे और सुधार लाना। AI ने इंसानो के काम करने के तरीके को advance और modern कर दिया है। ताकि काम को आसानी से पूरा किया जा सके।
इसकी natural लैंग्वेज (NLP) ने study , entertainment और media को बहुत ही ज्यादा आसान बना दिया है। जिसके कारण इंसानो का  जीवन और भी ज्यादा आसान हो गया है।
इसके अलावा AI ने बिज़नेस करने के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। यानी अब व्यापार करना और भी ज्यादा आसान हो गया है।


10– Deeper Data Analysis (डेटा की गहराई से जांच करना)

Artificial intelligence डाटा को गहराई से analyze करने में मदद करता है। जिसके कारण हमें सबसे सटीक information (सूचना) प्राप्त होती है।
इसका इस्तेमाल ज्यादातर बिज़नेस की field में data को analysis करने के लिए किया जाता है। ताकि बिज़नेस को grow किया जा सके।
क्योकि अगर कंपनी के पास सटीक data होगा तो कंपनी  आसानी से competition को beat कर पायेगा। इसलिए AI बिज़नेस के लिए अनिवार्य हो जाता है।

Disadvantages of Artificial Intelligence in Hindi – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नुकसान

इसके निम्नलिखित नुकसान है जिन्हे निचे विस्तार से समझाया गया है :-

1- High Costs (ऊंची कीमत)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के devices को बनाने में काफी ज्यादा पैसे खर्च किये जाते है। क्योंकि इन devices को बनाने के लिए बहुत ही आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
इसीलिए AI के डिवाइस काफी ज्यादा expensive (महंगे) होते है। इन devices को maintain करने में भी बहुत ज्यादा खर्चा लगता है।


2- Risk of Unemployment (बेरोजगारी में वृद्धि)

हम सभी यह जानते है की मशीन इंसानो की तरह काम कर सकती है और उनसे बेहतर प्रोडक्शन कर सकती है। लेकिन इसका एक नुकसान भी है।

AI के आने के बाद बेरोजगारी काफी तेजी से बड़ी है क्योकि इंसानो की जगह अब मशीनो ने ले ली है जिसके कारण लोगो से उनकी नौकरिया छीन गई है।

पुराने समय में ऐसा नहीं होता था क्योकि तब AI नहीं थी जिसके कारण सारा काम इंसानो के द्वारा किया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।

उदहारण के लिए पहले हेल्प सेण्टर में इंसान लोगो की समस्याओ को सुलझाया करते थे लेकिन अब चैटबॉक्स का इस्तेमाल किया जाने लगा।

3- Make human lazy (इंसानों को आलसी बना दिया है)

आज के समय का इंसान पूरी तरह से मशीनो पर निर्भर हो चूका है जिसके कारण वह दिन प्रति दिन आलसी बनता जा रहा है।

आज के समय में हर छोटे बड़े काम को पूरा करने के लिए मनुष्य मशीनो का उपयोग करने लगता है जो इसे आलसी बनाती है।

यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाली पीढ़ी आलसी होगी। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है की आने वाले समय में इंसानो में स्वास्थ से संबंधित समस्याएं बनी रहेंगी।

4- Emotionless (भावहीन)

किसी कार्य को अच्छे तरीके से परफॉर्म करने के लिए टीम वर्क और emotion (भावना) की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन हम सभी यह जानते है की मशीन या रोबोट में कोई भावना नहीं होती जिसके कारण यह टीम वर्क नहीं कर सकते।

मशीन प्रोग्राम के आधार पर किसी काम को करती है लेकिन मनुष्य टीम वर्क और इमोशन के साथ काम करना पसंद करता है।

5- Lack of creativity (रचनात्मकता की कमी)

मशीन में creativity (रचनात्मकता) की कमी देखने को मिलती है। अगर हम इंसानो की बात करे तो उनमे बहुत क्रिएटिविटी पाई जाती है या हम कह सकते है की हर एक इंसान में कुछ ना कुछ क्रिएटिविटी होती है जिसके कारण वह किसी भी काम को अच्छे तरीके से कर सकता है।

लेकिन AI के पास ऐसा कुछ भी नहीं है, इनमे ना के बराबर क्रिएटिविटी होती है। यह अपनी इच्छा से कुछ बना नहीं सकती। यह उतना ही काम करेंगे जितना प्रोग्राम को सेट किया गया होगा।

6- No Ethics

अगर हम मनुष्य की दो सबसे बड़ी विशेषताओं के बारे में बात करे तो वह ethics और morality है। यह दोनों ही फीचर मशीन के पास नहीं होते जिसके कारण वह सही और गलत का पता नहीं लगा सकती।

7- No improvement

Artificial intelligence खुद में कोई improvement नही कर सकती। ये सिर्फ उतना
ही काम करती है जितना इसको program किया गया होता है।

यदि आप इसकी परफॉरमेंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहते है तो आपको इसके कमांड को चेंज करना पड़ेगा।

यह खुद से अपनी परफॉरमेंस को नहीं बड़ा सकती। लेकिन इंसान अपनी कार्य करने की छमता को खुद बड़ा और घटा सकता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के किन्ही दो फायदों के बारे में बताये?

जोखिम को कम करता है और 24/7 काम कर सकता है।

AI का नुकसान क्या है?

यह काफी महगा है।

Reference:https://www.javatpoint.com/advantages-and-disadvantages-of-artificial-intelligence

advantages & disadvantages of AI in Hindi

निवेदन:- अगर आपके लिए (Advantages & Disadvantages of Artificial Intelligence in Hindi – AI के फायदे और नुकसान) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “Advantages & Disadvantages of Artificial Intelligence in Hindi – AI के फायदे और नुकसान”

Leave a Comment