Elements of Multimedia in Hindi – मल्टीमीडिया के एलिमेंट क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Elements of Multimedia in Hindi (मल्टीमीडिया के एलिमेंट क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:- 

Elements of Multimedia in Hindi – मल्टीमीडिया के एलिमेंट

इसके मुख्य रूप से पांच elements होते हैं जिनके बारे में नीचे दिया गया है-

  1. Text
  2. Graphics
  3. Animation
  4. Audio
  5. Video
elements of multimedia in Hindi

Text (टेक्स्ट)

  • Text किसी information को प्रस्तुत करने का सबसे सामान्य तरीका है।

  • मल्टीमीडिया में, text का इस्तेमाल title, headline, और menu आदि के लिए किया जाता है।

  • किसी भी word और paragraph को लिखने के लिए text का इस्तेमाल किया जाता है। text के बहुत सारे fonts, और size होते है।

  • Text file को देखने के लिए सबसे ज्यादा notepad, और Microsoft word का प्रयोग किया जाता है।

  • Text file के formats हैं – .DOC, .TXT, और  .pdf आदि।

  • पुराने समय से लेकर आज तक text के माध्यम से ही ज्यादातर information को साझा (share) किया जाता है।

  • Text एक लिखित जानकारी होती है जिसकी मदद से लोग पढ़कर उस जानकारी को प्राप्त करते है। multimedia में लिखित जानकारी को बढ़ावा देने के लिए text में photos और graphics को जोड़ा जाता है। ताकि user और भी ज्यादा अच्छे तरीके से text को पढ़ सके।

Graphics (ग्राफ़िक्स)

  • डिजिटल जानकारी को फोटो या चित्र के माध्यम से शेयर करने के लिए graphics का इस्तेमाल किया जाता है।

  • ग्राफ़िक्स एक non text फॉरमेट है जिसमे text का use नहीं किया जाता।

  • अगर किसी user को ज्यादा मात्रा में text पढ़ने की आदत नहीं होती। उस स्थिति में वह user ग्राफ़िक्स की मदद से information को प्राप्त कर सकता है।

  • इसके अलावा ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल किसी भी topic को अच्छे तरीके से समझने के लिए किया जाता है। जैसे कि – आजकल स्कूल में बच्चों को ग्राफ़िक्स की मदद से पढ़ाया जाता है जिससे वो जल्दी सीखते है।

  • Graphics को देखने के लिए windows picture, और internet explorer का ज्यादातर प्रयोग किया जाता है।

  • Graphics को बनाने के लिए software की ज़रूरत पड़ती है। और सबसे बेहतर सॉफ्टवेयर adobe Photoshop है। ज्यादातर graphic डिज़ाइनर इसी सॉफ्टवेयर की मदद से ग्राफ़िक्स का निर्माण करते है।

  • ग्राफ़िक्स के format हैं – BMP, GIF, JPEG, और PNG आदि।

इसे पढ़ें:मल्टीमीडिया क्या है और इसके प्रकार

Animation (एनीमेशन)

  • Animation एक प्रक्रिया है जिसमें images को ऐसे बनाया जाता है जिससे लगता है कि ये images हिल रही हो या move कर रही हो।

  • एनीमेशन एक तरह से images की movement होती है। जो वीडियो की form में दिखाई देती है। लेकिन हम animation को वीडियो नहीं कह सकते। क्योकि वीडियो के अंदर सभी हिस्से move करते हैं। लेकिन animation में केवल इमेज ही move करती है।

  • Multimedia में एनीमेशन काफी ज्यादा लोकप्रिय है। क्योकि एनीमेशन के जरिए user आसानी से information को प्राप्त कर लेता है और आसानी से चीज़ो को समझ जाता है।

  • एनीमेशन को देखने के लिए windows pictures और fax viewer का प्रयोग ज्यादा किया जाता है।

Video (विडियो)

  • एक वीडियो audio और image से मिलकर बनी होती है। video में audio के हिसाब से इमेज को move किया जाता है।

  • Multimedia में वीडियो को सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। क्योकि वीडियो में आवाज और चित्र होने के कारण user जानकारी को अच्छे तरीके से सीख सकता है।

  • Video का सबसे अच्छा उदहारण T.V है। किसी भी वीडियो file को चलाने के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेयर का use किया जाता है जैसे कि – विंडो मीडिया प्लेयर, MX PLAYER आदि।

  • वीडियो के फ़ाइल फॉरमेट है- .MOV, JPEG-4, MP4, और AVI आदि।

Audio (ऑडियो)

  • किसी भी प्रकार की आवाज, चाहे वो बात-चीत हो, या कोई music हो सभी audio के अंतर्गत आते है।

  • ऑडियो दो प्रकार की होती है – analog और digital. मल्टीमीडिया में digital audio का इस्तेमाल किया जाता है।

  • हमारे पास ऑडियो फाइल के बहुत सारे format उपलब्ध है। जैसे MP3, WMA, Wave, MIDI और RealAudio आदि।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

मल्टीमीडिया में कितने elements होते हैं?

इसके 5 elements होते हैं- text, audio, video, animation, और graphics.

ऑडियो का क्या फाइल फॉरमेट होता है?

इसके फाइल फॉरमेट MP3, WMA, Wave, MIDI और RealAudio हैं.

इसे पढ़ें:-

Reference:- https://www.tutorialspoint.com/multimedia/multimedia_introduction.htm

निवेदन:– अगर आपके लिए Elements of Multimedia in Hindi (मल्टीमीडिया के एलिमेंट क्या है?) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये. और आपको किसी भी subject से सम्बन्धित कोई question हो तो उसे नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “Elements of Multimedia in Hindi – मल्टीमीडिया के एलिमेंट क्या है?”

  1. Bro aapne ye jo site bnai hai hai ushse hum jese students ka bhala ho jata hai
    Hai or aapke notes ki jo language hai vo bhi kaafi easy hai toh aasani se samj me aa jata hai
    Thank you brother

    Reply

Leave a Comment