NLP in Hindi – NLP क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (NLP in Hindi – NLP क्या है? के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

NLP in Hindi – NLP क्या है?

NLP का पूरा नाम Natural Language Processing (नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव विज्ञान का एक प्रमुख हिस्सा है।

NLP एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके द्वारा एक कंप्यूटर या मशीन इंसान की भाषा को समझता है और उस भाषा को बोलता है। अर्थात् NLP किसी कंप्यूटर या डिवाइस को इंसानी भाषा बोलने और समझने की क्षमता प्रदान करता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “NLP एक तकनीक है जिसका उपयोग मशीनो के द्वारा इंसानो की भाषा को समझने, विश्लेषण (analyze) करने और उसमे हेरफेर (manipulate) करने के लिए किया जाता है।”

सरल शब्दो में कहे तो NLP आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की एक शाखा (branch) है जो मशीनो को इंसानो की भाषा समझने और बोलने में मदद करती है।

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में NLP अंग्रेजी भाषा का उपयोग करके मशीनो को मनुष्य के साथ संचार (communication) करने में सक्षम बनाती है।

इस तकनीक का उपयोग करके हम रोबोट या मशीन को ऐसा बना सकते है की वह हमारे कमांड या निर्देशों को आसानी से समझ पाए और हमारे कमांड के मुताबिक कार्यो को करे।

इस तकनीक का उपयोग बड़ी बड़ी कंपनियों के द्वारा डेटा से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और कार्यो को automatically करने के लिए किया जा रहा है।

Natural Language Processing का मुख्य उदेश्य ऐसे सिस्टम का निर्माण करना है जो अंग्रेजी या दूसरी भाषाओं के शब्दों को समझ पाए उसे आसानी से ट्रांसलेट कर पाए और उसमे छिपी गलतियों को ढूढ़ पाए।

इसका सबसे अच्छा उदहारण गूगल का Google Assist है जो मनुष्य के द्वारा बोले गए शब्दों को समझकर उन्हें आउटपुट प्रदान करता है।

नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग , आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग कभी कभी एक दुसरे के लिए किया जाता है यानी हम कह सकते है की यह तीनो एक दुसरे पर निर्भर है।

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में NLP एक कॉम्पोनेन्ट के समान होता है जिसका उपयोग मेडिकल रिसर्च, सर्च इंजन और बिज़नेस में किया जाता है।

nlp in AI in hindi

इसे भी पढ़े –

Applications of NLP in Hindi – NLP के अनुप्रयोग

NLP का इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है।

1- Spam Detection

NLP का इस्तेमाल spam email का पता लगाने के लिए किया जाता है।

2- Sentiment Analysis

इसका इस्तेमाल सेन्डर के व्यव्हार, attitude और emotion को समझने के लिए किया जाता है। यह सेन्डर के गुस्से, खुशी और उदासी का पता लगा सकता है।

3- Machine Translation

इसका इस्तेमाल नेचुरल लैंग्वेज को अन्य नेचुरल लैंग्वेज में बदलने के लिए किया जाता है। उदहारण के लिए गूगल ट्रांसलेटर। गूगल ट्रांसलेटर में आप हिंदी को इंग्लिश कर सकते है।

4- Spelling correction

नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग का इस्तेमाल spelling में सुधार करने के लिए किया जाता है। इसमें MS-word, PowerPoint जैसे सॉफ़्टवेयर है जो स्पेलिंग को सुधारने में मदद करते है।

5- Speech Recognition

यह तकनीक बोले गए शब्दो को text में बदलने में मदद करती है।

6- Chatbot

इसका उपयोग कंपनियों या सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा लोगो को chat box की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है।

7- Natural Language Understanding

यह बड़े text को फॉर्मल रिप्रजेंटेशन में बदल देता है।

8- Email Filter

इसका इस्तेमाल ईमेल को फ़िल्टर करने के लिए किया जाता है।

Advantages of NLP in Hindi in Hindi – NLP के फायदे

1- NLP पूछे गए प्रश्न का सटीक (accurate) उत्तर प्रदान करता है।

2- यह कंप्यूटर को मनुष्य के साथ उनकी भाषा में बातचीत करने में मदद करता है।

3- यह बड़ी मात्रा में text को analyz कर सकता है।

4- NLP के टूल 24/7 काम करते है।

5- यह कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाता है।

6- यह productivity (उत्पादकता) को बढ़ाने में मदद करता है।

7- आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में NLP लागत को कम करता है।

Disadvantages of NLP in Hindi – NLP के नुकसान

1- नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग context को नहीं दिखा सकता।

2- यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरह predication (भविष्यवाणी) नहीं कर सकता।

3- NLP सिस्टम में यूजर इंटरफ़ेस नहीं है जिसके कारण यूजर को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

4- यह पूरी तरह से विश्वसनीय (reliable) नहीं है क्योकि कभी कभी यह गलत साबित हो जाती है।

5- इसे केवल विशेष कार्यो को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

Phases of NLP in Hindi – NLP के चरण

इसके पांच phase होते है जिन्हे निचे समझाया गया है:-

1- Lexical Analysis

यह NLP का पहला चरण (phase) है जो सोर्स कोड को शब्दो के रूप में स्कैन करता है और पुरे टेक्स्ट को एक पैराग्राफ या वाक्यों में convert कर देता है। इसमें शब्दो के स्ट्रक्चर को पहचाना जाता है और उसे analyz किया जाता है।

2- Syntactic Analysis

Syntactic Analysis का इस्तेमाल व्याकरण शब्द (grammer word) की व्यवस्था (arrangement) जी जांच करने और शब्दो के बिच संबंधो (relationship) को दिखाने के लिए किया जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से कंप्यूटर भाषा को analyz किया जाता है।

3- Semantic Analysis

यह एक प्रक्रिया है जिसमे भाषा के अर्थ को समझा जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से वाक्य , टेक्स्ट और पैराग्राफ को समझने के लिए किया जाता है। Semantic Analysis के दो प्रकार होते है , पहला Lexical और दूसरा Compositional Semantic Analysis .

4- Discourse Integration

Discourse Integration का इस्तेमाल बोले गए टेक्स्ट या लिखे गए टेक्स्ट का अर्थ समझने के लिए किया जाता है। यह एक प्रक्रिया भी है जो सामाजिक (social) और ऎतिहासिक (historical) कॉन्टेक्स्ट पर विचार करती है।

5- Pragmatic Analysis

यह NLP का पांचवा फेज है जिसका इस्तेमाल टेक्स्ट से जानकारी निकालने के लिए किया जाता है। यह टेक्स्ट के वास्तविक अर्थ का पता लगाने में मदद करता है।

History of NLP – NLP का इतिहास

1- NLP की शुरुआत 1940 के दशक में हुई थी।

2- 1948 में पहली बार नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग को लंदन के Birkbeck College में पेश (introduce) किया गया।

3- इसके बाद 1950 के दशक में कंप्यूटर साइंस और लैंग्वेज साइंस के बिच conflict था। इस दशक में chomsky ने Generative Grammar को प्रस्तावित किया था।

4- इसके बाद 1968 में Linguist Charles J. Fillmore के द्वारा case grammar को विकसित (develop) किया गया था।

5- 1968 और 1970 के बिच SHRDLU को विकसित (develop) किया गया था। यह एक प्रोग्राम है जिसे Terry Winograd के द्वारा develop किया गया था। यह प्रोग्राम यूजर को कंप्यूटर के साथ कम्यूनिकेट करने में मदद करता था।

6- 1980 के बाद NLP ने प्रोसेसिंग के लिए मशीन लर्निंग एल्गोरिथ्म को पेश (introduce) किया।

इसे भी पढ़े –

Components of NLP in Hindi – NLP के घटक

इसके दो घटक होते है:-

1- NLU

इसका पूरा नाम (नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग) है। यह एक तकनीक है जिसके माध्यम से मानव भाषा को एक ऐसी भाषा में बदल दिया जाता है जिसे मशीन के द्वारा समझा जा सके। सरल शब्दो में कहे तो NLU नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग की एक शाखा (branch) है जो कंप्यूटर या मशीन को मानव भाषा समझने में मदद करती है। यह मशीन लर्निंग का उपयोग करके कुछ ही समय में डेटा को analyz कर सकती है।

2- NLG

NLG का पूरा नाम (नेचुरल लैंग्वेज जनरेशन) है। यह एक ट्रांसलेटर है जो computerized डेटा को नेचुरल लैंग्वेज रिप्रजेंटेशन में बदलता है। यह एक प्रक्रिया भी है जो मशीन लर्निंग के माध्यम से मानव के द्वारा लिखे गए टेक्स्ट का निर्माण करती है और उसे summarize करती है।

इसका इस्तेमाल मेल मर्ज, रिपोर्ट जनरेशन और कंटेंट बनाने में किया जाता है। इसके अलावा NLG का उपयोग जटील (complex) डेटा को रिपोर्ट में बदलने के लिए किया जाता है ताकि हम डेटा को आसानी से समझ सके।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

NLP क्या है?

यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव विज्ञान का एक हिस्सा है जिसका कार्य मशीन या कंप्यूटर को इंसानी भाषा सिखाना और समझाना होता है।

NLP का उपयोग किसलिए किया जाता है?

इसका इस्तेमाल spam email का पता लगाने के लिए किया जाता है।

Reference:https://www.javatpoint.com/nlp

निवेदन:- अगर आपके लिए (NLP in Hindi – NLP क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “NLP in Hindi – NLP क्या है?”

Leave a Comment