Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम क्या है?

  • Expert System एक कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जिसका इस्तेमाल कठिन problems को solve करने के लिए और हम इंसानों की तरह निर्णय लेने के लिए किया जाता है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “Expert System एक सॉफ्टवेयर होता है जिसे मनुष्य की तरह सोचने और समस्याओं को हल करने के लिए विकसित किया गया है।”
  • एक्सपर्ट सिस्टम आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का एक हिस्सा है जिसका इस्तेमाल उन जगहों पर किया जाता है जहां पर समस्याओ को सुलझाने के लिए human (इंसान) की आवश्यकता पड़ती है। सरल शब्दो में कहे तो यह सिस्टम मनुस्य की तरह समस्याओ को हल करने में सक्ष्म है।
  • यह समस्याओ को हल करने के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की तकनीकों का उपयोग करता है।
  • इस सिस्टम को 1970 के दशक में कंप्यूटर वैज्ञानिक Edward Feigenbaum के द्वारा विकसित (develop) किया गया था।
  • एक्सपर्ट सिस्टम मनुष्य की तरह facts (तथ्यों) और logic दोनों तरीके से सोचता है और कठिन से कठिन समस्याओ को हल कर देता है।
  • इस तरह के सिस्टम को विशेष पक्रार के क्षेत्रों के लिए विकसित किया गया है जैसे :- मेडिकल और साइंस।
  • यह सिस्टम विश्वशनीय (reliable) होता है और इसकी performance भी काफी अच्छी होती है।
  • एक्सपर्ट सिस्टम organization और व्यक्ति के व्यवहार (behaviour) का पता लगाने में सक्षम होता है।
  • इस सिस्टम का इस्तेमाल अकॉउंटिंग , कोडिंग और गेमिंग के लिए भी किया जाता है।
  • एक्सपर्ट सिस्टम दो प्रकार के कॉम्पोनेन्ट पर निर्भर होता है, पहला knowledge base और दूसरा inference engine . नॉलेज बेस facts का कलेक्शन होता है और interface engine समस्याओ के उत्तर प्रदान करता है।
expert system in hindi

इसे भी पढ़े –

Components of Expert System In Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम के घटक

इसके तीन घटक होते है:-

1- User Interface (यूजर इंटरफेस)

User interface एक्सपर्ट सिस्टम का एक घटक (component) है। जिसके माध्यम से एक्सपर्ट सिस्टम यूजर के साथ interact (बातचीत) करता है।

दुसरे शब्दो में कहे तो यूजर इंटरफ़ेस एक NLP (नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) है जिसका उपयोग यूजर के द्वारा किया जाता है। यह इंटरफ़ेस जटिल (complex) समस्याओ को हल करने में मदद करता है। यह non expert user को एक्सपर्ट सिस्टम के साथ कम्यूनिकेट करने में मदद करता है।

2- Interface Engine (इंटरफेस इंजन)

Inference engine एक्सपर्ट सिस्टम का दिमाग (brain) होता है जो यूजर के द्वारा पूछे गए प्रश्नो का सही उत्तर देता है। यह इंजन ज्ञान के आधार पर समस्याओ को हल करता है।

यह एक्सपर्ट सिस्टम की मुख्य इकाई (unit) है और निष्कर्ष (conclusion) निकालने के लिए ज्ञान के आधार पर अनुमान नियम (inference rule) का उपयोग करता है। इसके दो प्रकार होते है , पहला Deterministic और दूसरा Probabilistic .

3- Knowledge Base (नॉलेज बेस)

यह एक स्टोरेज है जिसमे expert knowledge को स्टोर किया जाता है। इसका इस्तेमाल तथ्यों (fact) और नियमों (rule) को प्रस्तुत करने के लिए भी किया जाता है।

नॉलेज बेस में समस्याओ को हल करने के लिए नियम, प्रक्रियाएं और डेटा शामिल रहते है। नॉलेज बेस जितनी ज्यादा मात्रा में होगा एक्सपर्ट सिस्टम उतना सटीक (accurate) तरीके से काम करेगा।

इसके भी दो घटक (component) होते है:- पहला Factual Knowledge जो facts (तथ्यों) पर आधारित होता है और इसे knowledge engineer के द्वारा स्वीकार (accept) किया जाता है और दूसरा Heuristic Knowledge जो अनुमान लगाने की क्षमता पर आधारित होता है।

Application of Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है।

1- एक्सपर्ट सिस्टम का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है जैसे blood से संबंधित बीमारिया और हड्डी से संबंधित बीमारी आदि।

2- इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक समस्याओ का पता लगाने के लिए किया जाता है।

3- इसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर को विकसित (develop) करते वक़्त आ रही समस्याओ का पता लगाने के लिए किया जाता है।

4- इसका इस्तेमाल कैमरा लेंस और ऑटोमोबाइल जैसे डिवाइस को विकसित (develop) करने के लिए किया जाता है।

5- इस सिस्टम का इस्तेमाल finance industries के द्वारा धोखाधड़ी (fraud) का पता लगाने के लिए किया जाता है।

6- यह सिस्टम बैंक में मौजूद कर्मचारियों को सलाह देता है।

7- इसका इस्तेमाल विशेष प्रकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

8- यह गाड़ियों और कंप्यूटर में छिपी समस्याओ का पता लगाने में मदद करता है।

9- इसका इस्तेमाल स्टॉक मार्किट ट्रेडिंग , airline scheduling और cargo scheduling में किया जाता है।

10- इसका इस्तेमाल डेटा की तुलना (compare) करने के लिए किया जाता है।

Advantages of Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम के फायदे

1- एक्सपर्ट सिस्टम आसानी से मिल जाते है।

2- इसमें बहुत कम मात्रा में गलतियां (error) होती है।

3- इसकी performance स्थिर (constant) रहती है।

4- इसकी प्रोडक्शन लागत कम है।

5- यह सिस्टम तेज गति से कार्य करता है।

6- यह मनुष्य के जोखिमों को कम करता है।

7- यह सिस्टम बिना रुके लगातार काम करने में सक्ष्म है।

8- यह तेज गति से प्रश्नो के उत्तर देता है।

9- यह विश्वशनीय (reliable) है।

10- यह लचीला (flexible) है।

11- यह जटील से जटील समस्याओ को हल करने में सक्षम है।

Disadvantages of Expert System In Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम के नुकसान

1- एक्सपर्ट सिस्टम इंसानो की तरह creative (रचनात्मक) नहीं होता।

2- इसे मेन्टेन करने में ज्यादा खर्चा आता है।

3- इसे विकसित (develop) करने में ज्यादा खर्चा आता है।

4- यह सिस्टम खुद से कुछ नहीं सिखता जिसके कारण इसे नियमित रूप से अपडेट करना पड़ता है।

5- इस सिस्टम में emotions (भावनाएं) नहीं होती जिसके कारण यह सही फैसलों को भी कभी कभी गलत बता देता है।

6- इस सिस्टम के पास common sense नहीं होता।

7- यह सिस्टम logic को समझाने में सक्षम नहीं है।

Capabilities of the Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम की काबिलियत

इसकी निम्नलिखित काबिलयत है जिन्हे निचे समझाया गया है:-

1- Advising (सलाह देना)

यह सिस्टम इंसानो को सलाह देने में सक्षम होता है।

2- Provide decision-making capabilities (निर्णय लेना)

यह सिस्टम किसी भी क्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है।

3- Demonstrate a device

यह किसी नए प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से perform करने में मदद करता है।

4- Problem-solving (परेशानियों को हल करना)

इसके पास समस्याओ को हल करने की छमता होती है।

5- Explaining a problem (समस्या को समझाना)

यह समस्या को explain करने में सक्षम है।

6- Interpreting the input

यह यूजर के द्वारा दिए गए इनपुट को अच्छे तरीके से समझ जाता है।

7- Predicting results

एक्सपर्ट सिस्टम परिणाम (result) की भविष्यवाणी करने में सक्षम है।

8- Diagnosis (पता लगाना)

एक्सपर्ट सिस्टम बीमारियों का पता लगा सकता है।

Difference between Expert System & Artificial Intelligence in Hindi

Expert SystemArtificial Intelligence
एक्सपर्ट सिस्टम एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसका इस्तेमाल कठिन समस्याओ को सुलझाने और हम इंसानों की तरह निर्णय लेने के लिए किया जाता है।AI (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) एक प्रकार कंप्यूटर प्रोग्राम है जो इंसानों की तरह सोच सकता है , काम कर सकता है और सिख सकता है।
इसे जटील समस्याओ को हल करने के लिए विकसित किया गया है।इसे मनुस्य की तरह व्यवहार करने के लिए विकसित किया गया है।
इसकी मुख्य विशेषताए :- विस्वश्नीय (reliable) , हाई रिस्पॉन्सिव , और सटीकता (accuracy) है।इसकी मुख्य विशेषताए :- विस्वश्नीय (reliable) , NLP नेचुरल प्रोसेसिंग लैंग्वेज , चीज़ो को सीखना , इंसानो की तरह व्यवहार करना और क्लाउड कंप्यूटिंग है।
इसके घटक (component) :- इंटरफेरेंस इंजन , नॉलेज बेस , यूजर इंटरफ़ेस , आदि।इसके घटक (component) :- NLP , नॉलेज रिप्रजेंटेशन , रीजनिंग , प्रॉब्लम सॉल्विंग और मशीन लर्निंग है।
इसका उपयोग कठिन परिस्थितियों में सलाह और मार्गदर्श के लिए किया जाता है।इसका उपयोग फाइनेंस , मोटर वाहन, डेटा सुरक्षा जैसे कार्यो में किया जाता है।
इसके उदहारण :- DENDRAL, MYCIN .इसके उदहारण :- NLP tools, Proactive healthcare management.

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

एक्सपर्ट सिस्टम क्या है?

Expert System एक सॉफ्टवेयर होता है जिसे मनुष्य की तरह सोचने और समस्याओं को हल करने के लिए विकसित किया गया है.

एक्सपर्ट सिस्टम का [उपयोग किसलिए किया जाता है?

इसका इस्तेमाल विशेष प्रकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

Reference:–  https://www.javatpoint.com/expert-systems-in-artificial-intelligence

निवेदन:- अगर आपके लिए (Expert System in Hindi – एक्सपर्ट सिस्टम क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment