Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है?

  • Hybrid Computer कंप्यूटर का एक प्रकार है जिसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों कंप्यूटरों की विशेषताएं शामिल होती है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “हाइब्रिड कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसे analog और digital कंप्यूटर को आपस में मिलाकर बनाया गया है। हाइब्रिड कंप्यूटर में इन दोनों कंप्यूटरों की कार्यक्षमता (functionality) होती हैं।”
  • सरल शब्दो में कहे तो “हाइब्रिड कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसे डिजिटल और एनालॉग कंप्यूटर की विशेषताओ को आपस में मिलाकर बनाया गया है।”
  • हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा कठिन गणना (calculation) करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनियों के द्वारा logical (तार्किक) और technical (तकनीकी) गणना करने के लिए किया जाता है।
  • यह कंप्यूटर बहुत ही विश्वसनीय (reliable) होते है और सटीक (accurate) तरीके से डेटा को कैलकुलेट करते है।
  • यह कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल दोनों कंप्यूटर के साथ काम कर सकता है। यह कठिन से कठिन कैलकुलेशन को तेज गति से कैलकुलेट करने में सक्षम है।
  • हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग डेटा को प्राप्त करता है और उन्हें प्रोसेस करने से पहले डिजिटल डेटा में बदल देता है। सरल शब्दो में कहे तो हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग डेटा को डिजिटल डेटा में कन्वर्ट करने का काम करता है।
  • Hybrid Computer का उपयोग उस जगह किया जाता है जहां पर एनालॉग और डिजिटल दोनों प्रकार के डेटा को प्रोसेस किया जाता है।
  • इस कंप्यूटर का इस्तेमाल पेट्रोल पम्प, हवाई जहाज, हॉस्पिटल और वैज्ञानिक कार्यों में किया जाता है।
  • कार में इस्तेमाल किया जाना वाला speedometer, हॉस्पिटल में इस्तेमाल किया जाने वाला thermometer और पैट्रोल पंप में इस्तेमाल किया जाने वाला Auto gasoline pump हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
hybrid computer in hindi

इसे भी पढ़े –

Types of Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते हैं जिन्हें नीचे दिया गया है –

1- Large Electronic Hybrid Computer (बड़े इलेक्ट्रॉनिक हाइब्रिड कंप्यूटर)

इस हाइब्रिड कंप्यूटर को 1960 से 1980 के दशक के बीच में विकसित (develop) किया गया था। इसे बहुत सारें operational amplifiers का इस्तेमाल करके बनाया गया था।

पहले के समय में इस कंप्यूटर का इस्तेमाल differential equations (अवकल समीकरण) को हल करने के लिए किया जाता था। लेकिन अब इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

2- General-Purpose Hybrid Computers (सामान्य उद्देश्य के हाइब्रिड कंप्यूटर)

यह एक प्रकार का हाइब्रिड कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल सामान्य उदेश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है इसलिए इन्हे जनरल पर्पज हाइब्रिड कंप्यूटर कहते है।

यह कंप्यूटर अधिक लचीले (flexible) और user-friendly होते है। इन कंप्यूटर का इस्तेमाल संख्यात्मक डेटा (numerical data) को हल करने के लिए किया जाता है। यह तेज गति और बड़ी सटीकता (accuracy ) के साथ डेटा को कैलकुलेट करने में सक्षम हैं।

3- Special-Purpose Hybrid Computers (विशेष उद्देश्य के हाइब्रिड कंप्यूटर)

यह एक प्रकार का हाइब्रिड कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल विशेष प्रकार के उदेश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है इसलिए इन्हें स्पेशल पर्पज हाइब्रिड कंप्यूटर कहते है।

स्पेशल पर्पज हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल अस्पताल, फायर स्टेशन और फोरेंसिक लैब (forensic lab) जैसी जगहों पर किया जाता है।

इस कंप्यूटर में विशेष प्रकार की समस्या को हल करने के लिए विशेष प्रोग्राम होते है। इसमें subsystem simulator, function controller, और result analyzer जैसे विशेष प्रोग्राम शामिल होते हैं। जिनकी मदद से कठिन समस्याओ को आसानी से हल किया जा सकता है।

Features of Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर की विशेषताएं

1- हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल दोनों प्रकार के डेटा को प्रोसेस कर सकते है।

2- यह कंप्यूटर मॉनिटर और कंट्रोलर दोनों प्रकार के डिवाइस के साथ कम्यूनिकेट कर सकते है।

3- इसमें डिजिटल कंप्यूटर के साथ एनालॉग कंप्यूटर की विशेषताए भी शामिल होती है।

4- यह कंप्यूटर कठिन से कठिन डेटा को कैलकुलेट करने में सक्ष्म होते है।

5- इन कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत सारें क्षेत्रों जैसे कि – रक्षा के छेत्र में, वैज्ञानिक कार्यों में और मेडिकल क्षेत्र में भी किया जाता है।

Applications of Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों में किया जाता है –

1- पेट्रोल पंप में हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल पेट्रोल डालने की speed (गति) को पेट्रोल के rate में बदलने के लिए किया जाता है।

2- इसका इस्तेमाल heartbeat (हृदय – गति) को मापने (measure) के लिए किया जाता है।

3- इन कंप्यूटर का इस्तेमाल वैज्ञानिक कार्यों में किया जाता है।

4- इनका इस्तेमाल औद्योगिक प्रक्रिया (industrial process) को control (नियंत्रित) करने के लिए किया जाता है।

5- इसका इस्तेमाल nuclear reactor (परमाणु रिएक्टर) की निगरानी करने के लिए किया जाता है।

6- इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग अल्ट्रासाउंड मशीन में भी किया जाता है।

7- इसका इस्तेमाल CT स्कैन मशीन में किया जाता है।

8- यह कंप्यूटर एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में कन्वर्ट करता है।

9- इनका इस्तेमाल ATM machine में किया जाता है।

10- इन कंप्यूटर का इस्तेमाल गैस और बिजली से चलने वाली कार में किया जाता है।

11- इसका इस्तेमाल एयरलाइन, जहाज और रक्षा के क्षेत्र में किया जाता है।

12- इसका उपयोग सीमेंट बनाने वाले प्लांट में भी किया जाता है।

Advantages of Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर के फायदे

1- हाइब्रिड कंप्यूटर तेज गति से डेटा को कैलकुलेट करते है।

2- यह जटिल (complex) समस्याओ को हल करने में सक्षम है।

3- यह सटीक (accurate) तरीके से डेटा को कैलकुलेट करते है।

4- इन कंप्यूटर की performance अच्छी होती है।

5- यह अधिक विश्वसनीय (reliable) है।

6- इसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों कंप्यूटर की विशेषताए शामिल होती है जिसके कारण इसकी performance और भी ज्यादा अच्छी हो जाती है।

7- यह तेज गति से response देता है।

8- यह बड़ी equations (समीकरण) को हल कर सकता है।

9- यह कंप्यूटर mathematical equations को कुशल (efficiently) तरीके से हल करता है।

10- इसमें प्रक्रिया तेज गति से होती है जिसके कारण काफी समय बच जाता है।

Disadvantages of Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर के नुकसान

1- हाइब्रिड कंप्यूटर काफी महंगे होते है।

2- यह सभी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है।

3- इन कंप्यूटर को डिज़ाइन करने से पहले योजना बनानी पड़ती है।

4- इन कंप्यूटर को स्थापित (establish) करना काफी मुश्किल है।

5- इसमें नेटवर्क, नोड्स, हब, और सर्किट का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यह और भी ज्यादा महंगे हो जाते है।

Hybrid Computer के उदाहरण –

1- Speedometer (स्पीडोमीटर) – यह एक हाइब्रिड कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल कार की स्पीड को measure (मापने) के लिए किया जाता है।

2- Thermometer (थर्मोमीटर) – यह भी hybrid Computer है जिसका इस्तेमाल हॉस्पिटल में मरीज के तापमान (temperature) को मापने के लिए किया जाता है।

3- Auto Gasoline Pump (ऑटो गैसोलिन पंप) – यह पेट्रोल की मात्रा को कैलकुलेट करता है और इसके साथ साथ यह पेट्रोल के मूल्य को भी कैलकुलेट करता है।

Difference Between Hybrid & Analog Computer in Hindi

Hybrid ComputerAnalog Computer
Hybrid Computer वह कंप्यूटर होते है जिसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों कंप्यूटरों की विशेषताएं शामिल होती हैAnalog computer एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर है जिसका उपयोग एनालॉग डेटा को संसाधित (process) करने के लिए किया जाता है।
इसकी performance ज्यादा अछि है।हाइब्रिड कंप्यूटर की तुलना में इसकी performance कम अच्छी है।
इसके तीन प्रकार होते हैंइसके पांच प्रकार होते है।
इसका इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा कठिन गणना (calculation) करने के लिए किया जाता है।इसका इस्तेमाल electric current को मापने , frequency और resistance में किया जाता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है?

हाइब्रिड कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसे analog और digital कंप्यूटर को आपस में मिलाकर बनाया गया है

हाइब्रिड कंप्यूटर के कितने प्रकार होते है?

इसके तीन प्रकार होते है।

Reference:https://www.computerhope.com/jargon/h/hybridco.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए (Hybrid Computer in Hindi – हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment