Mainframe Computer In Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है और इसके फायदे

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Mainframe Computer In Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Mainframe Computer In Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है

  • Mainframe Computer एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसका आकार बहुत ही बड़ा होता है और इसमें बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर किया जा सकता है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर बहुत ही शक्तिशाली कंप्यूटर है इसका आकार और कार्यक्षमता mini और micro computer की तुलना में अधिक होता है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर में बहुत सारें माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसमें डेटा को प्रोसेस करने की स्पीड बहुत ही अधिक होती है।
  • यह कंप्यूटर multi user होता है अर्थात् इस कंप्यूटर का इस्तेमाल एक समय में एक से अधिक यूजर कर सकते हैं।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना रुके 24 घंटे काम कर सकता है।
  • यह कंप्यूटर जटिल (complex) कार्य करने में सक्षम होता है। यह कंप्यूटर बहुत अधिक शक्तिशाली होता है जो एक समय में कई कार्यो को पूरा कर सकता है।
  • Mainframe computer को 1950 के दशक में IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मॉडल) के द्वारा विकसित (develop) किया गया था।
  • मेनफ़्रेम कंप्यूटर की स्टोरेज छमता अधिक होती है जिसके कारण यह अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकते है।
  • यह कंप्यूटर विश्वशनीय (reliable) होते है और इसकी प्रोसेसिंग पावर भी काफी अच्छी होती है। यह जटील से जटील डेटा को कैलकुलेट करने में सक्ष्म है।
  • इस कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनियों के द्वारा लेनदेन और कमर्शियल डेटाबेस जैसे कार्यो में किया जाता है।
  • मेनफ़्रेम कंप्यूटर की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें सभी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम को run किया जा सकता है।
  • इसमें माइक्रो और मिनी कंप्यूटर की तुलना में अधिक प्रोसेसिंग पावर होती है। यह अधिक मात्रा में इनपुट और आउटपुट I/O को सभाल (handle) सकता है।
  • इस कंप्यूटर का इस्तेमाल बैंक और दूरसंचार (telecommunication) जैसे छेत्र को मैनेज करने के लिए किया जाता है।
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण है – IBM zSeries, System z9 और System z10 आदि।
mainframe computer in hindi
मेनफ्रेम कंप्यूटर का चित्र

इसे भी पढ़े –

Component of Mainframe Computer in Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर के घटक

इसके निम्नलिखित घटक है:-

1- Control Unit (कंट्रोल यूनिट)

कण्ट्रोल यूनिट CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो कंप्यूटर से जुड़े सभी कार्यो को कण्ट्रोल करती है। कण्ट्रोल यूनिट को bus भी कहा जाता है।

2- Storage Unit (स्टोरेज यूनिट)

स्टोरेज यूनिट कंप्यूटर सिस्टम का एक हिस्सा है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के कार्यो को करने के लिए किया जाता है। जैसे डेटा को स्टोर, एक्सेस और retrieve करना आदि।

स्टोरेज यूनिट में कई प्रकार के डिवाइस होते है जैसे :- हार्ड ड्राइव, टेप ड्राइव, पंच कार्ड आदि। इन सभी डिवाइस को CPU के द्वारा कण्ट्रोल किया जाता है।

3- Multiprocessor (मल्टीप्रोसेसर)

मेनफ़्रेम कंप्यूटर में एक मल्टीप्रोसेसर यूनिट होती है जिसके माध्यम से बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस किया जा सकता है।

4- Motherboard (मदरबोर्ड)

इस कंप्यूटर के motherboard में विभिन्न प्रकार के डिवाइस होते है जैसे :- हाई स्पीड प्रोसेसर, RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) , और कंप्यूटर हार्डवेयर आदि। इस मदरबोर्ड में 128 बिट बस concept का उपयोग किया जाता है।

5- Cluster Controller System (क्लस्टर कंट्रोलर सिस्टम)

यह एक विशेष प्रकार का डिवाइस है जिसका उपयोग चैनल टर्मिनल को होस्ट टर्मिनल के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है। क्लस्टर कंट्रोलर सिस्टम के दो प्रकार होते है – Channel-attached cluster और link-attached cluster.

6- Input/output Channels (इनपुट/आउटपुट चैनल)

मेनफ़्रेम कम्यूटर में विभिन्न प्रकार के इनपुट आउटपुट चैनल का उपयोग किया जाता है जैसे :- IOCDS, ESCON, FICON, CHIPD .

Features of Mainframe Computer in Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर की विशेषताएं

1- मेनफ़्रेम कंप्यूटर बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस कर सकता है।

2- यह कंप्यूटर बिना रुके लम्बे समय तक चल सकता है।

3- इस कंप्यूटर में प्रोसेसिंग के दौरान बहुत कम गलतिया होती है।

4- यह डेटा की सुरक्षा करता है।

5- इसमें centralized server होता है जो सिस्टम की performance को बेहतर बनाता है।

6- इसमें टाइम शेयरिंग फीचर होता है जिसके माध्यम से एक समय में कई यूजर सिस्टम पर काम कर सकते है।

7- इसमें विभिन्न प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

8- इस कंप्यूटर में सभी एप्लीकेशन विश्वशनीय (reliable) होते है और आसानी से मिल जाते है।

Application of Mainframe computer in Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है –

1- मेनफ़्रेम कंप्यूटर का उपयोग अस्पतालों में लाखो रोगियों के डेटा को record करने के लिए किया जाता है।

2- इसका उपयोग रक्षा के छेत्र में बड़ी मात्रा में जानकारी को शेयर करने के लिए किया जाता है।

3- इसका इस्तेमाल शिक्षा के छेत्र में छात्र , अध्यापक , कर्मचारी और स्कूल से संबंधित डेटा को मैनेज और स्टोर करने के लिए किया जाता है।

4- इसका इस्तेमाल बड़ी मात्रा में लेनदेन को मैनेज और रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है।

5- यह कंप्यूटर इन्वेंटरी और यूजर को मैनेज करने में मदद करता है।

Advantages of Mainframe computer in Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर के फायदे

1- मेनफ़्रेम कंप्यूटर तेज गति से डेटा को प्रोसेस करते है।

2- यह कंप्यूटर एक बार स्थापित (establish) हो जाने के बाद कई वर्षो तक चलते है।

3- इस कंप्यूटर की performance काफी अच्छी होती है जो एक समय में लाखो यूजर को संभाल (handle) सकता है।

4- मेनफ़्रेम कंप्यूटर काफी सुरक्षित होते है जिसमे सभी कार्य सुरक्षित तरीके से किये जाते है।

5- यह कंप्यूटर विश्वनीय (reliable) होते है। यदि यह किसी कारण खराब हो जाते है तो खुद ही अपने आपको ठीक करने की कोशिस करते है।

6- यह कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के मामले में scalable होते है जिसके कारण यह जटील कार्यो को आसानी से कर पाते है।

7- यह कंप्यूटर पुराने से पुराने एप्लीकेशन को मैनेज कर सकता है।

8- यह सटिकता (accuracy) के साथ प्रोग्राम को execute करता है।

9- इस कंप्यूटर की क्षमता (capacity) अधिक होती है जिसके कारण यह बड़ी मात्रा में डेटा को हैंडल करता है।

10- इन कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता अधिक होती है जिसके कारण यह अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकता है।

11- यह एक समय में कई ऑपरेटिंग सिस्टम को चला सकता है।

12- यह बड़ी संख्या में यूजर को manage कर सकता है।

Disadvantages of Mainframe Computer in Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर के नुकसान

1- मेनफ़्रेम कंप्यूटर को स्थापित (establish) करना काफी मुश्किल काम है।

2- यदि इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल नहीं होता तो इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।

3- इस कंप्यूटर का उपयोग सामान्य कार्यो के लिए नहीं किया जा सकता क्योकि इन्हे विशेष कार्यो को पूरा करने के लिए विकसीत (develop) किया गया है।

4- इस कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए विशेष प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता पड़ती है।

5- यह कंप्यूटर काफी महंगे होते है।

6- इस कंप्यूटर में जिन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है वह काफी महंगे होते है जिसके कारण यह और भी ज्यादा महंगे हो जाते है।

7- इन कंप्यूटर का आकार बहुत बड़ा होता है जिसके कारण इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता पड़ती है।

8- मेनफ़्रेम कंप्यूटर को नियमित रूप से मेन्टेन करना पड़ता है।

9- इस कंप्यूटर को manage करना मुश्किल है।

10- अन्य कंप्यूटर की तुलना में मेनफ़्रेम कंप्यूटर को अधिक संसाधनों (resources) की आवश्यकता पड़ती है।

11- इन कंप्यूटर को रखने के लिए वातावरण का तापमान बहुत गर्म नहीं होना चाहिए।

Mainframe Computer Examples in Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण

  1. IBM 370
  2. IBM-S/390
  3. IBM 4381
  4. IBM System z13
  5. IBM z Enterprise System
  6. IBM System z10
  7. IBM System z9
  8. Tianhe-1A; NUDT YH Cluster
  9. Hitachi’s Z800
  10. I Series System
  11. AS/400 System
  12. 34/36 System

Difference Between Mainframe & Super computer in Hindi

Mainframe computerSuper computer
मेनफ़्रेम कंप्यूटर का उपयोग बड़े डेटाबेस स्टोरेज के रूप में किया जाता है। इसमें एक समय में एक से अधिक यूजर कार्य कर सकते है।सुपर कंप्यूटर का उपयोग बड़ी और जटील (complex) mathematical कैलकुलेशन में किया जाता है।
इसकी कार्य करने की स्पीड कम है।इसकी स्पीड मेनफ़्रेम कंप्यूटर की तुलना में अधिक है।
इसका आकार छोटा होता है।इसका आकार बड़ा होता है।
यह कंप्यूटर कम खर्चीले होते है।यह कंप्यूटर ज्यादा खर्चीले होते है।
मेनफ़्रेम कंप्यूटर में एक साथ कई ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है।वर्तमान के सुपर कंप्यूटर में लिनक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है।
इस कंप्यूटर को विभिन्न प्रकार के कार्यो को संभालने के लिए विकसित (develop) किया गया है।इस कंप्यूटर को विशेष प्रकार के कार्यो को संभालने के लिए विकसित (develop) किया गया है।
इस कंप्यूटर का आविष्कार IBM के द्वारा किया गया था।इस कंप्यूटर का आविष्कारSeymour Cray के द्वारा किया गया था।
इन कंप्यूटर का इस्तेमाल फाइनेंस, स्वस्थ जैसे छेत्रो में किया जाता है।इन कंप्यूटर का इस्तेमाल nuclear weapons में किया जाता है।
इसकी प्रोसेसिंग स्पीड 3-4 MIPS से लेकर 100 MIPS तक हो सकती है।इसकी प्रोसेसिंग स्पीड 100 से 900 MIPS तक हो सकती है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

मेनफ़्रेम कंप्यूटर क्या है?

यह एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसका आकार बहुत ही बड़ा होता है और इसमें बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर किया जा सकता है।

मेनफ़्रेम कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड कितनी होती है?

इसकी प्रोसेसिंग स्पीड 3-4 MIPS से लेकर 100 MIPS तक हो सकती है।

Reference:https://www.ibm.com/in-en/topics/mainframe

निवेदन:- अगर आपके लिए (Mainframe Computer In Hindi – मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment