Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर क्या है और इसके फायदे?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर क्या है?

  • Micro computer एक छोटा कंप्यूटर है जिसे एक समय में केवल एक ही व्यक्ति के द्वारा उपयोग किया जा सकता है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “माइक्रो कंप्यूटर एक बहुत ही छोटा कंप्यूटर होता है जिसमें CPU के स्थान पर माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। अर्थात् इसका CPU माइक्रोप्रोसेसर से बना होता है”
  • माइक्रो कंप्यूटर को PC (पर्सनल कंप्यूटर) भी कहते है क्योंकि इस कंप्यूटर का इस्तेमाल एक समय में केवल एक व्यक्ति ही कर सकता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर का इस्तेमाल जरूरी कार्यों को करने के लिए घरों, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और हॉस्पिटल आदि स्थानों में किया जाता है।
  • Micro computer में कीबोर्ड, मॉनिटर, माउस, और स्पीकर का इस्तेमाल इनपुट/आउटपुट डिवाइस के रूप में किया जाता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर में CPU, RAM, ROM, और इनपुट/आउटपुट (I/O) पोर्ट को एक सिंगल यूनिट में रखा जाता है। इस सिंगल यूनिट को मदरबोर्ड कहा जाता है।
  • इस कंप्यूटर का आकार mini और mainframe computer से काफ़ी छोटा होता है।
  • आज के समय में माइक्रो कंप्यूटर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अब हम माइक्रो कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर (PC) के नाम से जानते है।
  • सबसे पहले माइक्रो कंप्यूटर का अविष्कार 1970 के दशक में हुआ था।
  • माइक्रो कंप्यूटर में माइक्रोप्रोसेसर के रूप में CPU शामिल होता है जो इसे प्रक्रियाओं को पूरा करने में मदद करता है। CPU को कंप्यूटर का दिमाग भी कहते है क्योकि सारी प्रक्रिया इसी के अंदर होती है। CPU में RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) और ROM (read only memory) दोनों पक्रार की मेमोरी शामिल होती है।
  • माइक्रो कंप्यूटर का आकार छोटा होता है और इनकी क्षमता (capacity) भी काफी सीमित (limited) होती है। पुराने समय के माइक्रो कंप्यूटर ज्यादा शक्तिशाली नहीं हुआ करते थे लेकिन वर्तमान में इनकी क्षमता और शक्ति दोनों ही बढ़ गई है।
  • Micro Computer के कई भाग होते हैं जैसे कि – इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, और नेटवर्क आदि।
  • इस कंप्यूटर का इस्तेमाल घरेलू उपकरणों (home appliances) जैसे :- माइक्रोवेव, टीवी, रेफ्रिजरेटर आदि में किया जाता है।
  • इस कंप्यूटर के कुछ लोकप्रिय उदहारण है :- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, नोटबुक, वर्कस्टेशन, स्मार्ट वॉच आदि।
  • दुनिया के पहले माइक्रोकंप्यूटर का नाम माइक्रल था, जिसे Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके बनाया गया था।
Micro Computer in hindi

इसे भी पढ़े –

Components of Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर के घटक

इसके निम्नलिखित घटक है:-

1- Microprocessor (माइक्रोप्रोसेसर)

माइक्रोप्रोसेसर, माइक्रो कंप्यूटर का दिमाग होता है जिसे हम CPU कहते है। माइक्रोप्रोसेसर की मदद से ही यह कंप्यूटर calculation (गणना) करने का काम करता है।

माइक्रोप्रोसेसर के दो भाग होते है पहला अर्थमेटिक लॉजिकल यूनिट (ALU) और दूसरा कंट्रोल यूनिट (CU). इन दोनों यूनिट की मदद से माइक्रोप्रोसेसर कैलकुलेशन करता है और कमांड को execute करता है।

माइक्रोप्रोसेसर का कार्य कंप्यूटर की मेमोरी में जानकारी को लिखना और पढ़ना होता है। यह सभी प्रकार की प्रक्रियाओं को मैनेज करता है और यूजर को इनपुट प्रदान करता है।

2- Memory (मैमोरी)

मैमोरी एक स्टोरेज है जहां पर माइक्रोप्रोसेसर के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले डेटा को स्टोर किया जाता है। मेमोरी का उपयोग प्रोसेसर और I/O डिवाइस के द्वारा किया जाता है।

मैमोरी दो प्रकार की होती है पहली volatile memory और दूसरी non volatile memory. वोलेटाइल मैमोरी एक ऐसी मैमोरी होती है जो कुछ समय के लिए ही डेटा को स्टोर करके रखती है। नॉन वोलेटाइल एक ऐसी मैमोरी होती है जो हमेशा के लिए डेटा को स्टोर करके रखती है।

RAM एक प्रकार की volatile मेमोरी है जो कंप्यूटर की performance को बेहतर बनाने का काम करती है।

3- I/O Devices (आई/ओ डिवाइस)

I/O डिवाइस, इनपुट और आउटपुट डिवाइस होते है। इनपुट डिवाइस वह होते है जिनका उपयोग कंप्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है और आउटपुट डिवाइस का उपयोग सिस्टम के द्वारा यूजर को आउटपुट प्रदान करने के लिए किया जाता है।

इनपुट डिवाइस के कुछ उदहारण कीबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन आदि। आउटपुट डिवाइस के कुछ उदाहरण मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर आदि।

4- Storage Devices (स्टोरेज डिवाइस)

स्टोरेज डिवाइस वह डिवाइस होते है जहां पर डेटा को स्टोर किया जाता है। इसमें यूजर अलग अलग प्रकार के डेटा को रख सकता है , डिलीट कर सकता है और एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर कर सकता है।

स्टोरेज डिवाइस दो प्रकार के होते है ,पहला ऑप्टिकल स्टोरेज डिवाइस जिनमे LASER लाइट का उपयोग डिस्क को पढ़ने और लिखने के लिए किया जाता है। दूसरा मैगनेटिक स्टोरेज डिवाइस जिसमे डेटा को magnet के माध्यम से स्टोर किया जाता है।

5- Programs (प्रोग्राम)

प्रोग्राम एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर को यह बताता है की क्या करना है ,कैसे करना है और कब करना है।

प्रोग्राम में बहुत से instruction शामिल होते है जिसके माध्यम से कंप्यूटर कार्य करता है। यह दो प्रकार के होते है पहला सिस्टम प्रोग्राम और दूसरा एप्लीकेशन प्रोग्राम।

सिस्टम प्रोग्राम का इस्तेमाल सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए और एप्लीकेशन प्रोग्राम का इस्तेमाल विभिन्न कार्यो को करने के लिए किया जाता है। जैसे :- वर्ड प्रोसेसिंग, फोटो एडिटिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग आदि।

Features of Micro Computer in Hindi – माइक्रोकंप्यूटर की विशेषताएं

1- माइक्रोकंप्यूटर का आकार काफी छोटा होता है। इसलिए इसे आसानी से कही पर भी ले जाया जा सकता है।

2- इसे आसानी से ख़रीदा जा सकता है। क्योंकि इनकी कीमत बहुत ही कम होती है।

3- इसे maintain करके रखना आसान होता है।

4- इससे हम इंटरनेट को एक्सेस कर सकते हैं।

5- इसमें अलग अलग प्रकार के सॉफ्टवेयर को रन किया जा सकता है।

6- इसका इस्तेमाल केवल एक व्यक्ति के द्वारा किया जा सकता है।

7- इसमें semiconductor chip का उपयोग किया जाता है।

8- इसे personal use के लिए डिज़ाइन किया गया है।

9- ज्यादातर माइक्रो कंप्यूटर portable होते है।

10- यह एक मल्टीटास्किंग कंप्यूटर है अर्थात् इसमें हम एक समय में बहुत सारें कार्य कर सकते हैं जैसे कि – इंटरनेट चलाना, word में काम करना और गाने सुनना आदि।

Application of Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है।

1- माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग पर्सनल कंप्यूटर के रूप में किया जाता है।

2- इसका इस्तेमाल नेटवर्क को मैनेज करने के लिए किया जाता है।

3- इसका इस्तेमाल रियल स्टेट के क्षेत्र में किया जाता है।

4- इन कंप्यूटर का उपयोग बड़े project में किया जाता है।

5- यह कंप्यूटर बेहतर ग्राफ़िक और प्रेजेंटेशन बनाने में मदद करता है।

6- इसका उपयोग गेम खेलने के लिए किया जाता है।

7- इसका इस्तेमाल microdata center में किया जाता है।

8- इन कंप्यूटर का उपयोग कंप्यूटर इंटेलिजेंस में मशीनो को सुधारने के लिए , प्रोडक्ट में सुधार के लिए और अच्छी सर्विस देने के लिए किया जाता है।

9- इसका इस्तेमाल रक्षा के क्षेत्र में ट्रेनिंग डिवाइस में किया जाता है।

10- इन कंप्यूटर का उपयोग IoT applications जैसे :- स्मार्ट टीवी, माइक्रोवेव, रेफ्रिजरेटर आदि में किया जाता है।

Advantages of Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर के फायदे

1- माइक्रो कंप्यूटर सस्ते होते है।

2- यह कम गर्मी पैदा (produce) करते है।

3- इन कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के लिए training की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।

4- यह कम मात्रा में बिजली की खपत (consume) करते है।

5- छोटे आकार के कारण इसे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।

6- इसे मेन्टेन करना आसान है।

7- माइक्रो कंप्यूटर में इंटरनेट का उपयोग किया जा सकता है जिसके कारण दुनिया भर के लोगो के साथ जुड़ना आसान हो जाता है।

8- इसमें डेटा और सूचनाओं को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर करना आसान है।

9- यह अधिक लचीला (Flexible) है।

10- यह विश्वशनीय (reliable) है।

11- इसमें एक समय में बहुत सारे कार्य किए जा सकते हैं।

Disadvantages of Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर के नुकसान

1- एक समय में एक से अधिक यूजर माइक्रो कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह इसका सबसे बड़ा नुकसान है।

2- इसकी प्रोसेसिंग पावर कम हैं।

3- अन्य कंप्यूटर की तुलना में इसकी performance अच्छी नहीं है।

4- इन कंप्यूटर में सुरक्षा की कमी होती है।

5- इसकी स्टोरेज छमता (storage capacity) बहुत कम होती है।

6- इसमें कई प्रकार के गेम होते है जिनकी लत स्टूडेंट को लग जाती है जो एक खराब बात है।

7- इन कंप्यूटर का इस्तेमाल गलत कामो के लिए भी किया जा सकता है।

8- यदि हम माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग लगातार करते है तो हमे कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। जैसे :- पीठ दर्द, गर्दन में दर्द, कंधे में दर्द और सिर दर्द आदि।

Micro computer example in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण

  1. Desktop (डेस्कटॉप)
  2. Laptop (लैपटॉप)
  3. Notebook (नोटबुक)
  4. Smartphone (स्मार्टफोन)
  5. Tablet (टैबलेट)
  6. Workstation (वर्कस्टेशन)
  7. Server (सर्वर)
  8. Smart watch (स्मार्ट घड़ी)

Difference Between Micro & Mini Computer in Hindi

Micro ComputerMini Computer
माइक्रो कंप्यूटर को 1970 के दशक में पेश (introduce) किया गया था।मिनी कंप्यूटर को 1960 के दशक में पेश (introduce) किया गया था।
इसका उपयोग समान्य उदेश्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है।इसका उपयोग साइंटिफिक और बिज़नेस एप्लीकेशन के लिए किया जाता है।
इन कंप्यूटर का इस्तेमाल शिक्षा और मनोरजन के लिए किया जाता है।इन कंप्यूटर का इस्तेमाल कम्पनियो के द्वारा प्रक्रियाओं को नियत्रिंत (control) करने के लिए किया जाता है।
यह कंप्यूटर सिंगल प्रोसेसिंग ऑप्टिमाइजेशन से बना है।यह कंप्यूटर डबल प्रोसेसिंग ऑप्टिमाइजेशन से बना है।
यह CPU के लिए एक (single) माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करता है।यह CPU के लिए एक (single) से अधिक माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करता है।
इसमें स्टोरेज छमता GB (Gigabyte) के रूप में होती है।इसमें स्टोरेज छमता TB (Terabyte) के रूप में होती है।
यह मिनी कंप्यूटर की तुलना में महंगा होता है।यह सस्ता होता है।
इसका उपयोग करना आसान है।इसका उपयोग करना मुश्किल है।
इसकी performance धीमी है।इसकी performance तेज है।
यह स्टोरेज डिवाइस के लिए टेप और डिस्क का उपयोग करता है।यह स्टोरेज डिवाइस के लिए टेप और मैग्नेटिक डिस्क का उपयोग करता है।
यह मिनी कंप्यूटर की तुलना में कम शक्तिशाली है।यह ज्यादा शक्तिशाली है।
इसका उपयोग मुख्य रूप से वर्ड प्रोसेसिंग, डेटाबेस, स्प्रेडशीट, ग्राफिक्स जैसे एप्लीकेशन को manage करने के लिए किया जाता है।इसका उपयोग मुख्य रूप प्रक्रियाओं को नियत्रित (control) करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा वर्ड प्रोसेसिंग और अकाउंटिंग में इन कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

माइक्रो कंप्यूटर क्या है?

यह एक छोटा कंप्यूटर है जिसे एक समय में केवल एक ही व्यक्ति के द्वारा उपयोग किया जा सकता है।

माइक्रो कंप्यूटर के कोई दो उदहारण बताए?

डेस्कटॉप और लेपटॉप

Reference:https://www.britannica.com/technology/microcomputer

निवेदन:- अगर आपके लिए (Micro Computer in Hindi – माइक्रो कंप्यूटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment