Firmware in Hindi – फर्मवेयर क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Firmware in Hindi – फर्मवेयर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Firmware in Hindi – फर्मवेयर क्या है?

  • Firmware एक सॉफ्टवेयर होता है जिसे किसी हार्डवेयर की मैमोरी चिप पर install किया जाता है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “फर्मवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जिसे हार्डवेयर की मैमोरी चिप पर स्टोर किया जाता है। फर्मवेयर इस हार्डवेयर को कंट्रोल करता है और दूसरे हार्डवेयर के साथ कम्युनिकेशन करने में मदद करता है।”
  • Firmware एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो डिवाइस को अन्य डिवाइसों के साथ संचार (communication) करने के लिए आवश्यक निर्देश (instructions) प्रदान करता है।
  • Firmware किसी भी हार्डवेयर के लिए एक सॉफ्टवेयर होता है जिसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में किया जाता है ताकि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सही तरीके से काम कर सके।
  • Firmware के बिना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कार्य नहीं कर सकता। जब कोई डिवाइस start (चालू) होता है तो फर्मवेयर भी चालू हो जाता है और डिवाइस के प्रोसेसर को execute करने के लिए कमांड भेजने लगता है।
  • आजकल प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कि – टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, और वाशिंग मशीन आदि में firmware मौजूद होता है क्योंकि इसके बिना किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल कर पाना संभव नहीं है।
  • Firmware हार्डवेयर को कण्ट्रोल, मेन्टेन और ऑपरेट करने में मदद करता है। फर्मवेयर को हार्डवेयर में जोड़ने के लिए विशेष प्रकार की डिवाइस की आवश्यकता पड़ती है।
  • फर्मवेयर को “एम्बेडेड सॉफ़्टवेयर” या “एम्बेडेड सिस्टम” के नाम से भी जाना जाता है।
  • Firmware बाइनरी या मशीन भाषा के साथ काम कर सकता है और इसके कोड को लिखने के लिए हाई लेवल लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है।
  • यदि फर्मवेयर को अपडेट करते वक़्त इसमें कोई खराबी आ जाती है तो इसे ठीक करना मुश्किल है क्योकि इसे ठीक करने के लिए उस समय इसके हार्डवेयर के साथ कम्युनिकेशन करना पड़ेगा और अभी तक ऐसा कोई तरीका नहीं है जिसके माध्यम से इसके हार्डवेयर के साथ कम्युनिकेशन किया जा सके।
Firmware in hindi

इसे भी पढ़े –

Firmware Update in Hindi – फर्मवेयर अपडेट क्या है?

Firmware update एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसका उपयोग devices में फर्मवेयर को अपडेट करने के लिए किया जाता है।

सरल शब्दो में कहे तो फर्मवेयर अपडेट एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से फर्मवेयर को अपडेट किया जाता है ताकि इसकी performance और क्षमता दोनों ही बढ़ सके।

फर्मवेयर को error और bugs से दूर रखने के लिए कंपनी समय समय पर अपडेट लाते रहती है जिससे कि हार्डवेयर के साथ यह सही ढंग से कार्य कर सकें और इसकी परफॉर्मेंस बेहतर हो।

Firmware update को run करते समय हमें अपने डिवाइस को turn off नही होने देना चाहिए, और गलत तरीके से इसे अपडेट नहीं करना चाहिए।

उदहारण के लिए एक यूजर अपने मोबाइल फोन के कैमरा के लिए फर्मवेयर अपडेट को डाउनलोड कर सकता है जिससे कैमरा की क्षमता बढ़ती है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है।

फर्मवेयर अपडेट के कई प्रकार होते है जैसे:- मॉडेम, कैमरा, राऊटर और प्रिंटर आदि।

कंप्यूटर में फर्मवेयर कहां स्टोर रहता है?

कंप्यूटर में फर्मवेयर ROM (read only memory) Chip पर स्टोर रहता है। जब भी कंप्यूटर को बनाया जाता है तो कंपनी के द्वारा उसी समय फर्मवेयर को भी ROM Chip पर स्टोर कर दिया जाता है। बिना इसके कंप्यूटर start (चालू) नही हो सकता। फर्मवेयर को हम delete नही कर सकते इसे सिर्फ update किया जा सकता है।

Types of Firmware in Hindi – फर्मवेयर के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

types of firmware in hindi

1- Low Level Firmware (लो लेवल फर्मवेयर)

लो लेवल फर्मवेयर, हार्डवेयर डिवाइस का एक हिस्सा है जिसे केवल read करने के लिए ROM (रीड ओनली मेमोरी) पर स्टोर किया जाता है। इस फर्मवेयर को दोबारा से update और write नहीं किया जा सकता।

2- High-level firmware (हाई लेवल फर्मवेयर)

हाई लेवल फर्मवेयर का उपयोग फ़्लैश मेमोरी के साथ किया जाता है और इसे हम अपडेट भी कर सकते है। इसमें लो लेवल फर्मवेयर की तुलना में बहुत ही कठिन निर्देश (instructions) होते है। यह हार्डवेयर की तुलना में सॉफ्टवेयर के काफी करीब होता है।

3- Subsystem firmware (सब्सिस्टम फर्मवेयर)

यह एम्बेडेड सिस्टम का एक हिस्सा है जो हाई लेवल फर्मवेयर की तरह microcode को embed करता है। इसमें लो लेवल फर्मवेयर की तुलना में अधिक कठिन निर्देश होते है और इसे हम अपडेट भी कर सकते है।

Applications of Firmware in Hindi – फर्मवेयर के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है –

1- Personal Computer (पर्सनल कंप्यूटर)

फर्मवेयर का उपयोग PC (पर्सनल कंप्यूटर) में किया जाता है। पर्सनल कंप्यूटर की motherboard के ROM chip पर इसे स्टोर किया जाता है।

2- Storage device (स्टोरेज डिवाइस)

इसका इस्तेमाल स्टोरेज डिवाइस में किया जाता है। यह USB ड्राइव, हार्ड ड्राइव और अन्य पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस को कंप्यूटर के साथ काम करने में मदद करता है।

3- Mobile Device (मोबाइल डिवाइस)

इसका उपयोग मोबाइल डिवाइस जैसे (मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप) में किया जाता है जो इन devices को विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर के साथ काम करने में मदद करता है।

4- Automotive (ऑटोमोटिव)

फर्मवेयर का उपयोग ऑटोमोबाइल में किया जाता है जो इन्हे कार्यो को करने में मदद करता है।

5- Home appliances (घरों के सामान में)

इस प्रोग्राम का उपयोग home appliances में किया जाता है। उदहारण के लिए वाशिंग मशीन, AC, फ्रीज और डिशवॉशर आदि। यह इन devices को कण्ट्रोल करने और configure करने में मदद करता है।

6- Smart Cards (स्मार्ट कार्ड)

इसका उपयोग स्मार्ड कार्ड में भी किया जाता है जो कार्ड को authentication और encryption प्रदान करता है ताकि कार्ड सुरक्षित रहे।

Difference Between Software & Firmware in Hindi

SoftwareFirmware
सॉफ्टवेयर निर्देशों (instructions) एक सेट है जो कंप्यूटर को कार्य करने के लिए निर्देश देते है।फर्मवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग हार्डवेयर डिवाइस को नियत्रित (control) करने के लिए किया जाता है।
यह ऑपरेटिंग सिस्टम के शीर्ष (top) पर चलता है।यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की बिच में चलता है।
इसमें एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग जैसे टूल शामिल है।इसमें कोई टूल शामिल नहीं है।
इसके प्रकार :- एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर, शेयरवेयर, सिस्टम सॉफ्टवेयर आदि है।इसके प्रकार :- BIOS, EFI आदि है।
सॉफ्टवेयर का आकार काफी बड़ा होता है।फर्मवेयर का आकार छोटा होता है।
इसका आकार किलोबाइट (KB) से गीगाबाइट (GB) के बीच होता है।इसका आकार किलोबाइट (KB) में होता है।
सॉफ्टवेयर को विकसित (develop) करने के लिए लौ लेवल और हाई लेवल लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है।फर्मवेयर को विकसित (develop) करने के लिए लौ लेवल लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है।
सॉफ्टवेयर एक फर्मवेयर नहीं हो सकता है।फर्मवेयर एक सॉफ्टवेयर हो सकता है।
इसे अपडेट करना आसान है।इसे अपडेट करना मुश्किल होता है।
इसे यूजर इंटरेक्शन के लिए डिजाइन किया गया है।इसे यूजर इंटरेक्शन के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।
इसकी मेमोरी परिवर्तनशील (changeable) है।इसकी मेमोरी दुर्गम (inaccessible) है।
यह CPU के मुख्य प्रोसेसर पर चलता है।यह छोटे प्रोसेसर पर चलता है।
इसे सेकेंडरी मेमोरी में स्टोर किया जाता है।इसे फ़्लैश मेमोरी में स्टोर किया जाता है।
सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से बदला जाता है।फर्मवेयर को बहुत कम बदला जाता है।
इसे बनाने में अधिक समय लगता है।इसे बनाने में कम समय लगता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

फर्मवेयर क्या है?

यह एक सॉफ्टवेयर होता है जिसे किसी हार्डवेयर की मैमोरी चिप पर install किया जाता है।

फर्मवेयर अपडेट क्या है?

यह एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसका उपयोग devices में फर्मवेयर को अपडेट करने के लिए किया जाता है।

Reference:https://www.javatpoint.com/what-is-a-firmware

निवेदन:- अगर आपके लिए (Firmware in Hindi – फर्मवेयर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment