3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर क्या है?

  • 3D Printer एक नया प्रिंटर है जिसका उपयोग 3D में चित्रों और text को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “3D प्रिंटर एक नयी पीढ़ी का प्रिंटर है जिसका इस्तेमाल three dimensional वाली चीजों को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।”
  • यह प्रिंटर 3D में वस्तुओं को प्रिंट करने के लिए एक प्रकार की प्रक्रिया का उपयोग करता है जिसे हम एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (additive manufacturing) कहते है।
  • 3D प्रिंटर को एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग प्रिंटर (additive manufacturing printers) के नाम से भी जाना जाता है जो यूजर को 3d में चीजों को प्रिंट करने की अनुमति देता है।
  • 3D प्रिंटर का उपयोग इनफार्मेशन सिस्टम , aerospace engineering (अंतरिक्ष इंजिनीयरिंग), dentistry (दंत चिकित्सा), और biotechnology (जैव प्रौद्योगिकी) में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग पुरानी फोटो को फिर से डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।
  • यह प्रिंटर कलाकारों , इंजीनियरों, डिजाइनरों और क्रिएटिव लोगो के बिच काफी लोकप्रिय है क्योकि इसकी मदद यह लोग क्रिएटिव डिज़ाइन कर पाते है।
  • यह प्रिंटर आपके अंदर छिपी creativity (रचनात्मकता) को बाहर लाने में मदद करता है क्योकि यह यूजर को ऐसे फीचर प्रदान करता है जिसके माध्यम से वह अपनी इच्छा अनुसार वस्तुओ को डिज़ाइन और कस्टमाइज कर सकते है।
  • यह कुशल (efficient) तरीके से कार्य करता है और यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है। इस प्रिंटर में यूजर वस्तु को अपनी आवश्यकता के अनुसार customize कर सकता है।
  • इस प्रिंटर का अविष्कार 1984 में Chuck Hull के द्वारा किया गया था। इस प्रिंटर का उपयोग करना आसान है और यह उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले ग्राफ़िक्स या चित्रों को प्रिंट करने में सक्षम होता है।
  • 3D printer को CAM (कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग) डिवाइस भी कहते है जो इनपुट के रूप में कंप्यूटर से डिजिटल डेटा प्राप्त करता है।
  • यह प्रिंटर 3D मॉडल और 3D वस्तुओ को डिज़ाइन करने के लिए अलग अलग प्रक्रियाओं का उपयोग करता है।
  • उदहारण के लिए यदि आप एक प्लास्टिक मॉडल बनाते है तो यह प्रिंटर FDM (फ्यूज्ड डिपोजिशन मॉडलिंग) प्रक्रिया का उपयोग करेगा। और यदि आप एक 3D वस्तु बनाते है तो यह DMLS (डायरेक्ट मेटल लेज़र सिटरिंग) प्रक्रिया का उपयोग करेगा।
3D Printer in hindi

इसे भी पढ़े –

Types of 3D Printer in Hindi – 3D Printer के प्रकार

इसके 5 प्रकार होते हैं, जिन्हें नीचे दिया गया है –

1- Viper SI2

यह एक प्रकार का 3D प्रिंटर है जिसे 3D सिस्टम के द्वारा विकसित (develop) किया गया है। यह प्रिंटर वस्तुओं को 3D में प्रिंट करने के लिए राल सामग्री (resin materials) का उपयोग करता है।

यह प्रिंटर Stereolithography तकनीक पर आधारित है जो उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले वस्तुओं को प्रिंट करने में सक्षम है।

2- ProJets 3D printers

यह भी एक प्रकार का 3D प्रिंटर है जिसे 3D सिस्टम के द्वारा विकसित (develop) किया गया है। इस प्रिंटर की performance काफी अच्छी होती है और यह लम्बे समय तक चलता है।

इस प्रिंटर का उपयोग करना काफी आसान है और यह सटीक (accurate) तरीके से चीज़ो को प्रिंट करता है। ProJets 3D प्रिंटर काफी लचीला (flexible) होता है जो यूजर को उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली वस्तुए प्रदान करता है।

3- iPros 3D printers

यह एक मध्यम स्तर का 3डी प्रिंटर है जिसका उपयोग 3D प्रिंटिंग और manufacturing के लिए किया जाता है। इस प्रिंटर को भी 3D सिस्टम के द्वारा विकसित (develop) किया गया है।

यह प्रिंटर भी Stereolithography तकनीक पर आधारित है जो 3D प्रिंटिंग के लिए resin materials का उपयोग करता है।

4- Pro X 3D printers

Pro X 3डी प्रिंटर की performance काफी अच्छी होती है और इसकी सतह (surface) काफी अच्छी होती है जिसके कारण चीज़ो को प्रिंट करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

5- Fab Pro 3D printers

फैब प्रो प्रिंटर काफी सस्ते होते है। यह अन्य प्रिंटरों की तुलना में काफी सस्ते होते है और इनकी सटिकता (accuracy) भी काफी अच्छी होती है। यह तेज गति से चीज़ो को प्रिंट करने में सक्षम होता है।

Features of 3D Printers in Hindi – 3D प्रिंटर की विशेषताएं

1- 3D प्रिंटर एक मॉडर्न और एडवांस प्रिंटर है। यह नए जमाने का प्रिंटर है।

2- यह 3D में चीजों को प्रिंट करने के लिए additive manufacturing प्रक्रिया का उपयोग करता है।

3- यह प्रिंटर कागज पर सामग्री (material) को प्रिंट नहीं करता।

4- इस प्रिंटर का उपयोग ज्यादातर कलाकारों , इंजीनियर और क्रिएटिव लोगो के द्वारा किया जाता है।

5- यह प्रिंटर यूजर को बहुत से फीचर प्रदान करता है जिसके कारण यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओ को customize कर सकता है।

Advantages of 3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे है:-

1- Flexible Printing

3D प्रिंटर काफी लचीला (flexible) होता है जो जटील (complex) डिजाइनों को आसानी से प्रिंट कर सकता है।

2- Lightweight (हल्का)

यह प्रिंटर काफी हल्के होते है जिसके कारण इन्हे किसी भी स्थान में आसानी से रखा जा सकता है।

3- Easy to access ( आसान एक्सेस)

इस प्रिंटर को एक्सेस करना काफी आसान होता है। यूजर इसका उपयोग बड़ी सरलता के साथ कर सकता है।

4- Cost Effective (कम कीमत)

यह प्रिंटर काफी सस्ता होता है। 3D प्रिंटर काफी हल्के होते है जिसके कारण इसकी परिवहन की लागत (transportation cost) कम हो जाती है और यह हमे सस्ते दामों पर मिल जाते है।

5- Fast design production

यह प्रिंटर कुछ ही घंटो में वस्तुओं और चीजों को प्रिंट कर सकता है। अन्य printers की तुलना में यह काफी तेज गति से कार्यो को करता है।

6- Easy to use (इस्तेमाल करने में आसान)

इस प्रिंटर का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और इसे चलाने के लिए बड़ी टीम की आवश्यकता नहीं पड़ती।

7- Performance (प्रदर्शन)

3D प्रिंटर की performance काफी अच्छी होती है। यह जल्दी खराब नहीं होते और बिना रुके लम्बे समय तक कार्य कर सकते है।

Disadvantages of 3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Limited materials (सीमित सामग्री)

3D प्रिंटर में उपयोग की जाने वाली सामग्री सिमित (limited) होती है।

2- Job reduction (नौकरी में कमी)

इस प्रिंटर ने मशीन के उपयोग को बड़ा दिया है जिसके कारण श्रम लागत (labor cost) काफी कम हो गई है। आजकल कंपनियां इसके द्वारा ही 3D graphics और चित्रों को बनाती है जिससे लोगों की जरूरत नहीं पड़ती।

3- Resin Cost (राल की कीमत)

इस प्रिंटर की राल लागत (resin cost) अधिक है।

4- Develop

3D प्रिंटर अभी पूरी तरीके से विकसित (develop) नहीं हुए है। यह प्रिंटर अभी अपनी तकनीकों को विकसित कर रहा है और उनमे सुधार कर रहा है।

5- Energy Consume (बिजली लागत)

यह प्रिंटर अधिक मात्रा में बिजली की खपत (consume) करता है।

Applications of 3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है –

1- Archaeology (पुरातत्त्व)

3D प्रिंटर का उपयोग पुरातत्त्व (archaeology) में किया जाता है। पुरातत्त्व में प्रचीन चीज़ो का अध्यन (study) किया जाता है। यानी हम कह सकते है की 3D प्रिंटर प्राचीन या पुरानी चीज़ो के अध्यन में मदद करता है।

2- Aerospace engineering (अंतरिक्ष इंजिनीयरिंग)

इस प्रिंटर का उपयोग aerospace engineering (अंतरिक्ष इंजिनीयरिंग) में किया जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां पर विमान (aircraft) , अंतरिक्ष यान (spacecraft) जैसे devices का परीक्षण (test) किया जाता है।

3- Information System

इस प्रिंटर का इस्तेमाल इनफार्मेशन सिस्टम में किया जाता है। information system एक ऐसा सिस्टम होता है जो organization के डेटा और सूचनाओं को स्टोर करने में मदद करता है।

4- Dentistry (दंत चिकित्सा)

इस प्रिंटर का उपयोग दन्त चिकिस्ता (dentist) में दांतों को चेक करने के लिए किया जाता है।

5- Biotechnology (जैव प्रौद्योगिकी)

इसका इस्तेमाल biotechnology (जैव प्रौद्योगिकी) में किया जाता है। यह एक प्रकार की तकनीक है जो biology पर आधारित है जो उत्पादों (products) को विकसित करने के लिए सेलुलर और biomolecular प्रक्रियाओं का उपयोग करती है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

3D प्रिंटर क्या है?

3D Printer एक नया प्रिंटर है जिसका उपयोग 3D में चित्रों और text को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

3D Printer का फायदा क्या है?

यह प्रिंटर काफी हल्के होते है जिसके कारण इन्हे किसी भी स्थान में आसानी से रखा जा सकता है।

Reference:https://www.twi-global.com/technical-knowledge/faqs/what-is-3d-printing

निवेदन:- अगर आपके लिए (3D Printer in Hindi – 3D प्रिंटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment