Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर क्या है?

  • Inkjet printer एक नॉन इंपैक्ट प्रिंटर है जो कागज को प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) का उपयोग करता है।
  • इंकज़ेट प्रिंटर एक ऐसा प्रिंटर है जिसमें किसी कागज को प्रिंट करने के लिए कागज पर स्याही (ink) की छोटी बूंदों को स्प्रे (spray) किया जाता है। अर्थात “इंकजेट प्रिंटर कागज पर स्याही का छिड़काव करता है और text और चित्रों को कागज पर प्रिंट करता है।”
  • आसान शब्दो में कहे तो “इंकजेट प्रिंटर ऐसा प्रिंटर है जो कागज पर कुछ प्रिंट करने के लिए इंकजेट तकनीक का उपयोग करता है।”
  • यह लोकप्रिय प्रिंटर है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर घरो और ऑफिस में किया जाता है। इस प्रिंटर का उपयोग यूजर के द्वारा छोटी सामग्री को प्रिंट करने के लिए किया जाता है जैसे :- कोई स्कूल प्रोजेक्ट , फोटोकॉपी आदि।
  • इंकजेट प्रिंटर कागज को प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) की बूंदो को कागज पर छिड़कता है और उसे कागज पर फैला देता है।
  • इस प्रिंटर का आविष्कार 1976 में हेवलेट-पैकार्ड (Hewlett-Packard) के द्वारा किया गया था। यह प्रिंटर 1980 के दशक में ज्यादा लोकप्रिय थे।
  • ज्यादातर इंकजेट प्रिंटर रंगीन (colored) होते है जो चार रंगों की स्याही Cyan (सियान), Magenta (मैजेंटा), Yellow (पीला) और Black (ब्लैक) का इस्तेमाल करते हैं।
  • इस प्रिंटर को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए वायर्ड और वायरलेस तकनीक का उपयोग किया जाता है। यह केबल वायर या Wi – Fi के माध्यम से कंप्यूटर के साथ कनेक्ट हो सकता है।
  • इंकजेट प्रिंटर में जिन कागज का उपयोग किया जाता है वह अन्य कागजो की तुलना में थोड़े महंगे होते है।
  • उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले फोटो पेपर इंकजेट प्रिंटर के लिए अच्छे होते है लेकिन बांड पेपर की तुलना में काफी महंगे होते है।
  • इंकजेट प्रिंटर सामग्री को प्रिंट करने के साथ चीज़ो को स्कैन भी कर सकता है। यह प्रिंटर चमकीले रंगो (bright colors) का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले ग्राफ़िक्स या चित्रों को प्रिंट करता है।
  • लेज़र प्रिंटर की तुलना में यह प्रिंटर काफी सरल है जिसका उपयोग करना आसान है।
  • इस प्रिंटर में एक पेपर फीड असेंबली, इंक कार्ट्रिज, प्रिंट हेड, स्टेबलाइजर बार और बेल्ट जैसे घटक (components) शामिल हैं जो प्रिंटिंग में इसकी मदद करते है।
  • इंकजेट प्रिंटर के कुछ लोकप्रिय उदहारण है :- Canon Inkjet Printer, और HP Inkjet Printer आदि।
inkjet printer in hindi

इसे भी पढ़े –

Types of Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते हैं जिन्हें नीचे दिया गया है –

1- Single Function Inkjet Printers (सिंगल फंक्शन इंकजेट प्रिंटर)

यह एक प्रकार का इंकजेट प्रिंटर है जो केवल सरल कामों को ही पूरा कर सकता है। इसका इस्तेमाल घर या ऑफिस में साधारण चीज़ो को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

सिंपल फंक्शन इंकजेट प्रिंटर बड़ी ही कुशल (efficient) तरीके से चीज़ो को प्रिंट करते है। इस प्रिंटर में USB Port, memory card slot और paper tree जैसी सुविधाएं होती है जो इसे एक लोकप्रिय प्रिंटर बनाती है।

इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और यह काफी सस्ता भी होता है। इसमें यूजर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार स्याही का उपयोग कर सकता है। यह काले और सफेद दोनों रंग में चीज़ो को प्रिंट कर सकता है।

2- Multifunction Inkjet Printers (मल्टीफंक्शन इंकजेट प्रिंटर)

मल्टीफ़ंक्शन इंकजेट प्रिंटर को “ऑल-इन-वन” (All-in-One) फ़ंक्शन प्रिंटर के नाम से भी जाना जाता है।

यह एक ऐसा प्रिंटर है जो बहुत सारे कार्यो जैसे :- प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी को आसानी से कर लेता है।

यह प्रिंटर अलग अलग प्रकार के रंगो का उपयोग करके हाई क्वालिटी की चीजों को प्रिंट करता है।

यह प्रिंटर कागज को प्रिंट करने के साथ साथ स्कैन, ईमेल, फ़ैक्स, इंटरनेट ब्राउज़ जैसे कार्यो को भी कर सकता है।

3- Photo Inkjet Printers (फोटो इंकजेट प्रिंटर)

फोटो इंकजेट प्रिंटर का इस्तेमाल चित्रों को अलग-अलग कलर और आकार (size) में प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

यह प्रिंटर अन्य इंकजेट प्रिंटर की तुलना में काफी महंगे होते है। इनमे डाई और पिगमेंट जैसी स्याही का उपयोग किया जाता है जो इसकी कीमत को बढ़ाती है।

यह प्रिंटर फोटोग्राफर के लिए ज्यादा लोकप्रिय होते है जो उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को प्रिंट करने में सक्षम होते हैं।

Features of Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर की विशेषताएं

1- लेज़र प्रिंटर की तुलना में इंकजेट प्रिंटर का आकार छोटा होता है।

2- HP और Canon के इंकजेट प्रिंटर काफी लोकप्रिय होते है।

3- यह प्रिंटर चित्रों और text को कागज पर प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) का उपयोग करते है।

4- यह चार प्रकार के रंगो का उपयोग करते है जिन्हे हम CMYK (सियान, मैजेंटा, पीला और ब्लैक) कहते है।

5- इस प्रिंटर में इंकजेट तकनीक का उपयोग किया जाता है जो लेज़र प्रिंटर की तुलना में काफी सरल है।

Advantages of Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे है:-

1- Cost (कीमत)

इंकजेट प्रिंटर की कीमत काफी कम होती है जिन्हे आसानी से ख़रीदा जा सकता है। यह लेज़र प्रिंटर की तुलना में सस्ता होता है।

2- Easy to Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इन प्रिंटर का उपयोग करना काफी आसान होता है क्योकि इसमें ज्यादा जटील (complex) चीज़े नहीं होती है जिसके कारण यूजर को इसके फंक्शन आसानी से समझ आ जाते है।

3- High Quality Output (हाई क्वालिटी आउटपुट)

यह प्रिंटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली सामग्री (material) को प्रिंट करते है जिसके कारण यूजर को एक अच्छा आउटपुट प्राप्त होता है।

4- Noise (शोर)

यह प्रिंटर चीज़ो को प्रिंट करते वक़्त ज्यादा ध्वनि उतपन्न (produce) नहीं करते जिसके कारण यूजर एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।

5- Portable (पोर्टेबल)

इस प्रिंटर को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है क्योंकि इनका साइज़ छोटा होता है।

6- Warm up time

वार्म अप टाइम से मतलब है की यह प्रिंटर बिना किसी रुकावट के कार्य कर सकता है और चीज़ो को प्रिंट कर सकता है।

7- Space (जगह)

इंकजेट प्रिंटर का आकार लेज़र प्रिंटर की तुलना में छोटा होता है जिसके कारण इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह (space) की आवश्यकता नहीं पड़ती।

8- Performance (प्रदर्शन)

इस प्रिंटर की performance काफी अच्छी होती है और यह लम्बे समय तक चलते है।

इसे पढ़ें – प्रिंटर के कितने प्रकार होते है?

Disadvantages of Laser Printer in Hindi – लेजर प्रिंटर के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Time (समय)

यह लेज़र प्रिंटर की तुलना में चीज़ो को प्रिंट करने में अधिक समय लगाता है।

2- Expensive (महंगा)

इस प्रिंटर में ink cartridges का प्रयोग किया जाता है जो काफी महंगे होते है।

3- Running Cost

इस प्रिंटर की रनिंग कॉस्ट काफी ज्यादा होती है।

4- Blur Picture (धुंधली पिक्चर)

इस प्रिंटर में कभी कभी स्याही बह जाती है जिसके कारण पिक्चर धुंधली हो जाती है।

5- Capacity (क्षमता)

इस प्रिंटर की क्षमता काफी कम होती है। यह एक समय में ज्यादा चीज़ो को प्रिंट नहीं कर सकता।

6- Wet Ink (गीली स्याही)

इस प्रिंटर में गीली स्याही का उपयोग किया जाता है जिसके कारण कागज पर इंक सूखने में ज्यादा समय लगता है।

7- Speed (गति)

यह लेज़र प्रिंटर की तुलना में काफी धीमी गति से चीज़ो को प्रिंट करता है।

8- Highlighter Marker

इंकजेट प्रिंटर हाइलाइटर मार्कर का उपयोग नहीं कर सकते।

Inkjet Printer के कुछ उदहारण

1- Canon Inkjet Printers
2- HP Inkjet Printers
3- Dell Inkjet Printers
4- Brother Inkjet Printers

इंकजेट और लेज़र प्रिंटर के बीच अंतर

Inkjet PrinterLaser Printer
लेज़र प्रिंटर की तुलना में इंकजेट प्रिंटर काफी सस्ते होते है।यह प्रिंटर महंगे होते है।
इसमें जिस स्याही का प्रयोग किया जाता है वह जल्दी सुख जाती है।इसकी स्याही के स्थान पर टोनर का प्रयोग किया जाता है जल्दी नहीं सूखता।
इस प्रकार के प्रिंटर में स्याही लम्बे तक नहीं चलती।इसमें स्याही लम्बे समय तक चलती है।
इन प्रिंटर का खर्चा अधिक है।इन प्रिंटर का खर्चा कम है।
इस प्रिंटर का इस्तेमाल ज्यादातर रंगीन चीज़ो को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।इनका इस्तेमाल सामान्य पेज , PDF और दस्तावेजों को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
इसके पास nozzle होता है जो स्याही को छिड़कने में मदद करता है।इसके पास nozzle नहीं होता।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

इंकजेट प्रिंटर क्या है?

Inkjet printer एक नॉन इंपैक्ट प्रिंटर है जो कागज को प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) का उपयोग करता है.

इंकजेट प्रिंटर के कितने प्रकार होते है?

इसके तीन प्रकार होते है.

Reference:https://www.techtarget.com/whatis/definition/inkjet-printer

निवेदन:- अगर आपके लिए (Inkjet Printer in Hindi – इंकजेट प्रिंटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment