Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर क्या है?

Dot Matrix Printer एक प्रकार का प्रिंटर है जो स्याही (ink) वाले रिबन के द्वारा चित्रों और अक्षरों को प्रिंट करता है।

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर एक इंपैक्ट प्रिंटर है जो एक समय में केवल एक अक्षर (character) को ही प्रिंट करता है। इस प्रिंटर में एक head होता है जो चित्रों और अक्षरों को प्रिंट करने के लिए दायें से बाएं और बाएं से दाये घूमता है।

यह एक ऐसा प्रिंटर है जो इंकजेट प्रिंटर के समान होता है जो कागज को प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) की हजारो बुँदे छिड़कता है।

इस प्रिंटर को पहली बार 1957 में IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन) के द्वारा प्रस्तावित (introduce) किया गया था। हालांकि 1970 में Centronics के द्वारा डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर को विकसित (develop) किया गया था।

आजकल डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है क्योकि यह उच्च गुणवत्ता (high quality) की चीजों को प्रिंट नहीं कर सकता। वर्तमान समय में इन प्रिंटर का उपयोग पैकेज डिलीवरी कंपनी और ऑटो पार्ट स्टोर में किया जाता है।

यह प्रिंटर काफी महंगे होते है और इनका उपयोग करना भी काफी मुश्किल होता है। डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर को इम्पैक्ट मैट्रिक्स प्रिंटर के नाम से भी जाना जाता है।

इस प्रिंटर का उपयोग मुख्य रूप से एक समय में कई टेक्स्ट फाइलों को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग multipart और address labels को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर धीमी गति से चीजों को प्रिंट करता है जिसके कारण लेज़र और इंजेक्ट प्रिंटर की तुलना में इसका उपयोग बहुत कम किया जाता है।

लेज़र और इंकजेट प्रिंटर की तुलना में इसकी छपाई (printing) में कम खर्चा आता है। डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर अन्य प्रिंटरों की तुलना में अधिक मात्रा में ध्वनि (noise) उतपन्न (produce) करता है जिसके कारण यूजर को खराब अनुभव प्राप्त होता है।

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के कुछ लोकप्रिय उदहारण:- TVS HD 250, और Epson FX— 890N आदि है।

Dot Matrix Printer in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की विशेषताएं

1- डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर कागज पर चित्रों और अक्षरों को प्रिंट करने के लिए एक प्रकार के ribbon का उपयोग करता है।

2- इन प्रिंटर को पुराना माना जाता है जिसके कारण इनका उपयोग बहुत कम किया जाता है।

3- यह प्रिंटर टेक्स्ट और साधारण ग्राफ़िक्स को प्रिंट करने में सक्षम होता है।

4- यह प्रिंटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली सामग्री को प्रिंट नहीं कर सकते।

Advantages of Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे है:-

1- Durable (टिकाऊ)

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर काफी लम्बे समय तक चलते है या फिर कहे ये प्रिंटर टिकाऊ होते है।

2- Capacity (क्षमता)

इस प्रिंटर की छमता काफी अच्छी होती है जिसके कारण यह बिना रुके लम्बे समय तक चीजों को प्रिंट कर सकते है।

3- Printing Cost (प्रिंटिंग की कीमत)

लेज़र और इंकजेट प्रिंटर की तुलना में इसकी छपाई की लागत (printing cost) कम होती है।

4- Reliable (विश्वसनीय)

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, लेज़र और इंकजेट प्रिंटर की तुलना में अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है।

5- Easy Available (उपलब्धता)

यह प्रिंटर बजार में आसानी से मिल जाते है। यूजर को इन्हे ढूढ़ने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता।

6- Less Expensive (कम महंगा)

अन्य प्रिंटरों की तुलना में यह कम खर्चीला होता है। इस प्रिंटर को मेन्टेन करके रखने में कम खर्चा आता है।

Disadvantages of Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Speed (गति)

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर धीमी गति से सामग्री को प्रिंट करता है जिसके कारण इसका उपयोग बहुत कम किया जाता है।

2- Low Quality Printing (घटिया क्वालिटी की प्रिंटिंग)

यह प्रिंटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले ग्राफ़िक्स या सामग्री को प्रिंट नहीं कर सकते।

3- Noise (शोर)

यह प्रिंटर सामग्री को प्रिंट करते वक़्त अधिक मात्रा में ध्वनि (noise) पैदा करता है जिसके कारण यूजर को एक खराब अनुभव प्राप्त होता है।

4- Performance (प्रदर्शन)

इस प्रिंटर की performance ज्यादा अच्छी नहीं होती जिसके कारण यूजर इसे कम पसंद करते है।

5- Low Resolution (कम रिजॉल्यूशन)

इस प्रिंटर का resolution बहुत कम होता है जिसके कारण ग्राफ़िक्स की quality अच्छी नहीं होती है।

इसे पढ़ें – प्रिंटर के कितने प्रकार होते है?

Dot Matrix Printer Example in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के उदाहरण

  1. Epson FX— 890N
  2. TVS HD 250
  3. Epson Dot Matrix LQ50
  4. WeP CSX-450

Difference Between Dot Matrix Printer & Laser Printer in Hindi

Dot Matrix PrinterLaser Printer
डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का आविष्कार 1970 में (Digital Equipment Corporation) के द्वारा किया गया था।लेज़र प्रिंटर का भी अविष्कार 1970 में (Digital Equipment Corporation) के द्वारा किया गया था।
यह एक प्रकार का impact printer है।यह एक प्रकार का non – impact printer है।
यह प्रिंटर तेज गति (speed) से छवियों को प्रिंट करता है।यह प्रिंटर धीमी गति (speed) से छवियों को प्रिंट करता है।
इसकी गुणवत्ता (quality) लेज़र प्रिंटर की तुलना में कम होती है।इसकी गुणवत्ता अधिक होती है।
यह सामग्री को प्रिंट करने के लिए निरंतर पेपर शीट (continuous paper sheet) का उपयोग करता है।यह सामग्री को प्रिंट करने के लिए अलग अलग पेपर शीट का उपयोग करता है।
इसमें सीरियल डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर और लाइन डॉट मैट्रिक्स शामिल हैं।इसमें ब्लैक एंड व्हाइट या कलर प्रिंटर शामिल हैं।
सामग्री को प्रिंट करते वक़्त धीमी ध्वनि (noise) उतपन्न करता है।सामग्री को प्रिंट करते वक़्त तेज ध्वनि (noise) उतपन्न करता है।
इसमें सामग्री को प्रिंट करने के लिए स्याही वाले रिबन का प्रयोग किया जाता है।इसमें सामग्री को प्रिंट करने के लिए कार्ट्रिज (cartridge) का प्रयोग किया जाता है।
यह लेज़र प्रिंटर की तुलना में सस्ता है।यह ज्यादा महंगा है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर क्या है?

यह एक प्रकार का प्रिंटर है जो स्याही वाले रिबन के द्वारा चित्रों और अक्षरों को प्रिंट करता है।

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का फायदा क्या है?

यह अधिक टिकाऊ है।

Reference:https://ecomputernotes.com/fundamental/input-output-and-memory/what-is-a-dot-matrix-printer

निवेदन:- अगर आपके लिए (Dot Matrix Printer in Hindi – डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment