Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस क्या है?

Laser mouse एक प्रकार का ऑप्टिकल माउस है जो माउस की गति (movement) का पता लगाने के लिए लेज़र लाइट का इस्तेमाल करता है।

लेज़र माउस एक pointing device है जिसमें यूजर के हाथ की गति (movement) का पता लगाने के लिए ball के बजाय लेज़र लाइट का इस्तेमाल किया जाता है।

लेज़र माउस का अविष्कार 2004 में Logitech ने किया था। इस माउस का इस्तेमाल गेमिंग, ग्राफिकल या इंजीनियरिंग डिजाइन के लिए किया जाता है।

यह माउस वायर्ड और वायरलेस दोनों में उपलब्ध है। दूसरे माउस की तुलना में यह अधिक महंगा होता है लेकिन इसकी performance भी काफी अच्छी होती है।

इस माउस की निचली सतह (surface) पर लाल रंग की एक लाइट होती है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर में घुमाने (move) मदद करती है।

इस माउस का उपयोग किसी भी सतह (surface) पर किया जा सकता है। दूसरे माउस की तुलना में यह माउस जल्दी खराब नहीं होते और लम्बे समय तक चलते है।

ऑप्टिकल माउस का आविष्कार लेज़र माउस से पहले हुआ था। दोनों माउस लगभग समान होते है लेकिन दोनों में एक अंतर है जो इन्हे एक दुसरे से अलग बनाता है।

ऑप्टिकल माउस गति (movement) का पता लगाने के लिए LED लाइट का उपयोग करता है और यह माउस गति का पता लगाने के लिए लेज़र लाइट का उपयोग करता है।

laser mouse in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस की विशेषताएं

1- लेज़र माउस का resolution 6000 DPI (डॉट्स पर लीनियर इंच) होता है।

2- इस माउस की रौशनी अधिक होती है।

3- यह माउस धीमी गति (speed) से चीज़ो को महसूस करता है।

4- यह माउस diode technology का उपयोग करता है।

5- यह ऑप्टिकल माउस की तुलना में अधिक सवेंदनशील (sensitive) होते है।

Advantages of Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है:-

1- Accuracy (सटीकता)

लेज़र माउस बहुत accurate (सटीक) होता है।

2- Surface (सतह)

इस माउस का उपयोग किसी भी प्रकार की सतह (surface) पर किया जा सकता है।

3- High Resolution (उच्च रिजॉल्यूशन)

ऑप्टिकल माउस की तुलना में इसका resolution अधिक होता है।

4- Advanced (आधुनिक)

यह माउस ऑप्टिकल माउस की तुलना में एडवांस और मॉडर्न होते है।

5- Easy to Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इसका उपयोग करना काफी आसान होता है।

6- Long Life (लंबी लाइफ)

यह माउस लम्बे समय तक खराब नहीं होते जिसके कारण अधिक समय तक चलते है।

Disadvantages of Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Expensive (महंगा)

ऑप्टिकल माउस की तुलना में यह काफी महंगे होते है।

इसे पढ़ें – माउस के कितने प्रकार होते हैं?

Difference Between Laser & Optical Mouse in Hindi

Laser MouseOptical Mouse
लेज़र माउस लेजर बीम से सतह (surface) को रोशन करता है।ऑप्टिकल माउस infrared LED लाइट की सतह को रोशन करता है।
यह माउस सभी सतह पर अच्छे से काम करने में सक्ष्म है।यह माउस पैड और गैर चमकदार सतह (non glossy surface) पर अच्छे से काम करता है।
लेज़र माउस ऑप्टिकल माउस की तुलना में अधिक महंगा होता है।यह माउस सस्ता होता है।
यह माउस बिज़नेस सेटिंग के लिए अच्छे माने जाते है।यह माउस गेम और होम सेटिंग के लिए अच्छे माने जाते है।
यह लेज़र डायोड तकनीक का उपयोग करता है।यह LED तकनीक का उपयोग करता है।
इसका आविष्कार पहली बार 2004 में Logitech MX 1000 के द्वारा किया गया था।इसका आविष्कार 1999 में microsoft के द्वारा किया गया था।
इसका resolution (6000 dpi) होता है।इसका resolution (3000 dpi) होता है।
इसका उपयोग पहली बार 1998 में Sun Microsystems के द्वारा किया गया था।इसका उपयोग पहली बार 1980 में माउस सिस्टम कारपोरेशन और Xerox के द्वारा किया गया था।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

लेज़र माउस क्या है?

एक प्रकार का ऑप्टिकल माउस है जो माउस की गति (movement) का पता लगाने के लिए लेज़र लाइट का इस्तेमाल करता है।

लेज़र माउस फायदा क्या है?

लेज़र माउस बहुत accurate (सटीक) होता है।

Reference:https://www.computerhope.com/jargon/l/lasemous.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए (Laser Mouse in Hindi – लेज़र माउस क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment