LED printer in Hindi – LED प्रिंटर क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (LED printer in Hindi – LED प्रिंटर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

LED printer in Hindi – LED प्रिंटर क्या है?

LED printer एक ऐसा प्रिंटर है जो लेज़र प्रिंटर के समान होता है। लेज़र प्रिंटर में कागज को प्रिंट करने के लिए लेजर बीम का इस्तेमाल किया जाता है परंतु LED प्रिंटर में कागज को प्रिंट करने के लिए LED Light का इस्तेमाल किया जाता है।

आसान शब्दो में कहे तो “LED प्रिंटर एक ऐसा प्रिंटर है जो कागज में चित्रों को प्रिंट करने के लिए लेज़र के स्थान पर LED प्रकाश (light) का उपयोग करता है।”

यह प्रिंटर कंप्यूटर हार्डवेयर का एक हिस्सा है जो कागज पर चित्रों और अक्षरों को प्रिंट करने के लिए non impact तकनीक का उपयोग करता है।

LED प्रिंटर का आविष्कार 1989 में OKI के द्वारा किया गया था। यह प्रिंटर लेज़र प्रिंटर की तुलना में अधिक कुशल (efficient) और विश्वसनीय (reliable) होते है।

हालांकि वर्तमान समय में यह प्रिंटर लेज़र और इंकजेट प्रिंटर की तुलना में कम लोकप्रिय है। परन्तु अब धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है क्योकि यह प्रिंटर यूजर को कुछ विशेष feature प्रदान करता है।

इस प्रिंटर में LED की एक पट्टी होती है जिसके माध्यम से यह चीज़ो को प्रिंट करता है। LED प्रिंटर का आकार छोटा और बड़ा दोनों हो सकता है जो एक मिनट में 700 से अधिक पेजो को प्रिंट करने की छमता रखते है।

लेज़र प्रिंटर की तुलना में यह सरल प्रिंटर है जिसका उपयोग करना काफी आसान होता है। यह प्रिंटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले चित्रों या टेक्स्ट को प्रिंट करने में सक्षम है।

LED प्रिंटर अधिक टिकाऊ (durable) होते है जो काफी लम्बे समय तक चलते है। इसके अलावा यह 3D में चीजों को प्रिंट कर सकते हैं।

यह प्रिंटर साधारण और रंगीन दोनों प्रकार के डॉक्यूमेंट्स को आसानी से प्रिंट कर सकता है। LED प्रिंटर के कुछ लोकप्रिय उदहारण है :- Kodak LED printer और Oki LED printhead आदि।

LED Printer in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of LED Printer in Hindi – LED प्रिंटर की विशेषताएं

1- LED प्रिंटर में ड्रम, टोनर और फ्यूज सिस्टम होता है जो प्रिंट करने में मदद करता है।

2- यह प्रिंटर व्यक्तिगत उपयोग (personal use) के लिए भी उपलब्ध है।

3- यह लेज़र प्रिंटर की तुलना में कम टिकाऊ (durable) है।

4- यह लेज़र प्रिंटर के समान होता है लेकिन इंकजेट प्रिंटर से बिलकुल अलग है।

5- इस प्रिंटर में जो घटक (component) होते है वो लम्बे समय तक नहीं चल पाते।

Advantages of LED Printer in Hindi – LED प्रिंटर के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है:-

1- Speed (गति)

LED प्रिंटर लेज़र प्रिंटर की तुलना में काफी तेज होता है जो तेज गति (speed) से चीज़ो को प्रिंट करता है।

2- Low Consume Energy (कम बिजली खपत)

लेज़र प्रिंटर की तुलना में यह कम बिजली की खपत (consume) करता है जो इसका सबसे बड़ा फायदा है।

3- Manufacturing Cost (निर्माण कीमत)

लेज़र प्रिंटर की तुलना में इसके निर्माण में कम खर्चा आता है जिसके कारण यह प्रिंटर काफी सस्ते दामों पर यूजर को मिल जाता है।

4- Free Warranty Extension (वारंटी)

इस प्रकार के प्रिंटर में ज्यादातर मुफ्त वारंटी एक्सटेंशन होता है।

5- 3D items

यह प्रिंटर 3D सामग्री या आइटम्स को प्रिंट करने में सक्ष्म होते हैं।

6- Capacity (क्षमता)

इस प्रिंटर की छमता अधिक होती है जिसके कारण यह एक मिनट में 700 से अधिक पेजो को प्रिंट कर पाता है।

7- Easy to Use (इस्तेमाल करने में आसान)

यह एक सरल प्रिंटर है जिसका उपयोग करना काफी आसान होता है।

8- Easy Available (आसानी से उपलब्ध)

यह प्रिंटर मार्किट में आसानी से मिल जाते है। यूजर अपनी इच्छा अनुसार किसी भी आकार का LED प्रिंटर खरीद सकता है।

Disadvantages of LED Printer in Hindi – LED प्रिंटर के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Low Durable (कम टिकाऊ)

यह प्रिंटर लेज़र प्रिंटर की तुलना में कम टिकाऊ (durable) होते है जिसके कारण यह लम्बे समय तक नहीं चल पाते।

2- Popularity (लोकप्रियता)

इंकजेट और लेज़र प्रिंटर की तुलना में LED प्रिंटर कम लोकप्रिय है। अर्थात इसका इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है।

Example of LED Printer in Hindi – LED प्रिंटर के उदाहरण

● Brother MFC-L3710CW Color LED
● OKI62427301 – Oki B4600
● ProXpress M4020ND
● Canon PIXMA TR4527 Wireless Color Photo Printer

Difference Between LED & Laser Printer in Hindi

LED PrinterLaser Printer
LED प्रिंटर सामग्री को प्रिंट करने के लिए LED लाइट का उपयोग करता है।लेज़र प्रिंटर सामग्री को प्रिंट करने के लिए लेज़र बीम का उपयोग करते है।
यह प्रिंटर कम खर्चीले होते है।यह प्रिंटर अधिक खर्चीले होते है।
लेज़र प्रिंटर की तुलना में अधिक विश्वशनीय (reliable) होते है।यह कम विश्वशनीय (reliable) होते है।
लेज़र प्रिंटर की तुलना में उच्च गुणवत्ता (high quality) सामग्री प्रिंट नहीं करता।यह उच्च गुणवत्ता (high quality) सामग्री प्रिंट करता है।
लेज़र प्रिंटर की तुलना में कम बिजली की खपत करता है।यह अधिक बिजली की खपत करता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

LED प्रिंटर क्या है?

एक ऐसा प्रिंटर है जो लेज़र प्रिंटर के समान होता है। लेज़र प्रिंटर में कागज को प्रिंट करने के लिए लेजर बीम का इस्तेमाल किया जाता है परंतु LED प्रिंटर में कागज को प्रिंट करने के लिए LED Light का इस्तेमाल किया जाता है।

LED प्रिंटर फायदा क्या है?

लेज़र प्रिंटर की तुलना में यह कम बिजली की खपत (consume) करता है जो इसका सबसे बड़ा फायदा है।

Reference:https://www.printerland.co.uk/blog/what-is-an-led-printer-how-do-they-work/

निवेदन:- अगर आपके लिए (LED printer in Hindi – LED प्रिंटर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment