Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस क्या है?

Trackball mouse एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग नोटबुक , लेपटॉप और कंप्यूटर में किया जाता है।

ट्रैकबॉल माउस एक ऐसा डिवाइस होता है जिसका उपयोग कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इनपुट देने के लिए किया जाता है।

इस माउस को Trackball Mouse इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें एक ball लगी रहती है जो कर्सर की movement (गति) को track करती है।

इस माउस का structure एक उलटे mouse (चूहे) की तरह होता है। इस माउस एक एक प्रकार की गेंद (ball) होती है जो स्क्रीन पर कर्सर या पॉइंटर को घुमाने मदद करती है। इस माउस में दो बटन भी होते है जिनकी मदद से हम चीज़ो को select कर सकते है।

ट्रैकबॉल माउस का सबसे बड़ा फायदा यह है की हमे कर्सर को घुमाने के लिए पुरे माउस को घुमाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसमें जो गेंद होती है हम उसके माध्यम से माउस को बिना हिलाये कर्सर को किसी भी स्थान पर घुमा सकते है।

माउस के दोनों बटन पर हमारी उंगलियों होती है और गेंद (ball) पर हमारा अंगूठा (thump) होता है जो उस गेंद को कण्ट्रोल करता है।

पहले ट्रैकबॉल का आविष्कार 1946 में Ralph Benjamin के द्वारा किया गया था। उस समय इस बाल का नाम रोलर बॉल रखा गया था।

इस माउस को कर्सर कण्ट्रोल डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है जो किसी भी सतह (surface) पर आसानी से काम कर सकता है।

अन्य माउस की तुलना में ट्रैकबॉल माउस का उपयोग करना कठिन होता है। कई बार ऐसा देखा गया है की यूजर इसके स्ट्रक्चर को समझ नहीं पाता या वह कर्सर को घुमाने के लिए पुरे माउस को घुमाने लगता है।

यह माउस काफी एडवांस और मॉडर्न होते है जिनका उपयोग gamers के द्वारा गेम खेलने के लिए भी किया जाता है।

trackball mouse in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस की विशेषताएं

1- ट्रैकबॉल माउस का उपयोग करने से पहले यूजर को इसके बारे में जानने की आवश्यकता पड़ती है।

2- इस माउस में एक प्रकार की गेंद (ball) होती है जो कर्सर को घुमाने में मदद करती है।

3- यह एक एडवांस और मॉडर्न माउस है।

4- इस माउस का आकार अन्य माउस की तरह ही होता है।

5- इसका स्ट्रक्चर एक उलटे mouse (चूहे) की तरह होता है।

Advantages of Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है:-

1- Speed (गति)

यह माउस तेज गति (speed) से कार्य करने में सक्षम होते है।

2- Surface (सतह)

इस माउस का उपयोग किसी भी प्रकार की सतह (surface) पर किया जा सकता है।

3- Accuracy (सटीकता)

अन्य माउस की तुलना में अधिक सटिकता (accuracy) प्रदान करते है।

4- No Movement

इस माउस में कर्सर को घुमाने के लिए पुरे माउस को घुमाने (move) की आवश्यकता नहीं पड़ती। यूजर एक ही स्थान पर माउस को रखकर कर्सर को किसी भी डायरेक्शन में घुमा सकता है।

5- Less Desk Space (कम जगह)

इस माउस का उपयोग करने के लिए कम जगह की आवश्यकता पड़ती है।

6- More Efficient (ज्यादा कुशल)

यह माउस अधिक कुशल (efficient) होते है।

Disadvantages of Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Complex Structure (जटिल स्ट्रक्चर)

इस माउस का स्ट्रक्चर काफी जटिल (complex) होता है जिसके कारण यूजर को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

2- Not Easy to Use (इस्तेमाल करने में मुश्किल)

इस माउस का उपयोग करना आसान नहीं होता है। इसका उपयोग करने के लिए यूजर को पहले इसके function को समझना पड़ता है।

3- Expensive (महंगा)

अन्य माउस की तुलना में यह काफी महंगे होते है।

4- Need Cleaned Regularly (सफाई की जरूरत)

इस माउस को नियमित रूप से साफ़ करना पड़ता है। यदि यूजर ऐसा नहीं करता तो यह जल्दी खराब हो जाते है।

इसे पढ़ें – माउस के कितने प्रकार होते हैं?

Difference Between Trackball & Optical Mouse in Hindi

Trackball MouseOptical Mouse
ट्रैकबॉल माउस कर्सर को नियंत्रित करने के लिए एक प्रकार की गेंद का उपयोग करता है।ऑप्टिकल माउस कर्सर को नियंत्रित करने के लिए इन्फ्रारेड लाइट (Infrared light) का उपयोग करता है।
इस माउस का अविष्कार 1947 में हुआ था।इस माउस का अविष्कार 1980 में हुआ था।
इस माउस का उपयोग मुख्य रूप से industrial purpose के लिए किया जाता है।इस माउस का उपयोग यूजर के द्वारा कंप्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है।
इसमें कर्सर या पॉइंटर को घुमाने के लिए माउस को घुमाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।इसमें कर्सर या पॉइंटर को घुमाने के लिए माउस को घुमाने की आवश्यकता पड़ती है।
ऑप्टिकल माउस की तुलना में ट्रैकबॉल माउस महगा होता है।यह माउस सस्ता होता है।
इसमें Ball bearings का उपयोग किया जाता है।इसमें ग्लाइडर पैड (Glider pads) का उपयोग किया जाता है
यह माउस बॉल को move करने के लिए सेंसर के साथ sockets का उपयोग करता है।यह माउस LED तकनीक का उपयोग करता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रैकबॉल माउस क्या है?

यह एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग नोटबुक , लेपटॉप और कंप्यूटर में किया जाता है।

ट्रैकबॉल माउस का फायदा क्या है?

यह माउस तेज गति (speed) से कार्य करने में सक्षम होते है।

Reference:https://www.techtarget.com/whatis/definition/trackball

निवेदन:- अगर आपके लिए (Trackball Mouse in Hindi – ट्रैकबॉल माउस क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment