Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस क्या है और इसके फायदे

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस क्या है?

Wired Mouse एक विशेष प्रकार का माउस है जिसमें wire (तार) का इस्तेमाल कंप्यूटर से जुड़ने के लिए किया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “वायर्ड माउस एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जो एक USB केबल के माध्यम से कंप्यूटर सिस्टम के साथ कनेक्ट होता है।

Wired Mouse एक ऐसा डिवाइस है जो सीधे (direct) आपके कंप्यूटर सिस्टम के साथ जुड़ता है और USB port के माध्यम से कंप्यूटर को इनपुट प्रदान करता है।

वायरलेस माउस की तुलना में वायर्ड माउस तेज गति (speed) से कंप्यूटर को इनपुट देता है या फिर कहे तेज गति से कार्य करता है क्योकि यह डायरेक्ट कंप्यूटर के साथ जुड़ा होता है।

वायर्ड माउस एक लोकप्रिय माउस है जिसका उपयोग ज्यादातर घरो में किया जाता है। इस माउस की सटीकता (accuracy) अच्छी होती है जिसके कारण यूजर इन पर ज्यादा भरोसा करते है।

यह माउस वायरलेस माउस की तुलना में अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है। वायरलेस माउस में यदि कनेक्शन अच्छा नहीं होता तो इनका सम्पर्क सिस्टम के साथ टूट जाता है। लेकिन वायर्ड माउस में ऐसा नहीं होता क्योकि यह एक केबल के माध्यम से जुड़े होते है।

इनका कनेक्शन सिस्टम के साथ तभी टूटेगा जब केबल को CPU से हटाया या disconnect किया जायेगा।

माउस का अविष्कार 1960 में जर्मनी के एक engineer के द्वारा किया गया था। उस समय इस माउस में एक rolling ball का उपयोग किया गया था जिसके माध्यम से कर्सर को घुमाया (move) जाता था।

wired mouse in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस की विशेषताएं

1- वायर्ड माउस का आकार चूहे (mouse) की तरह होता है।

2- यह माउस एक USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) के माध्यम से कंप्यूटर के साथ जुड़ता है।

3- यह माउस काफी हल्के होते है।

4- यह आसानी से कंप्यूटर सिस्टम के साथ कनेक्ट हो जाते है।

Parts of Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस के भाग

वायर्ड माउस के भाग:-

1- Buttons (बटन)

वायर्ड माउस में दो प्रकार के बटन होते है। एक left और दूसरा right side में होता है। इन बटनो की मदद से यूजर फाइलों का चयन (select) करता है और उन्हें open करता है।

2- Mouse Wheeler (माउस व्हीलर)

इस माउस में एक प्रकार की व्हीलर (wheeler) होता है जो दोनों बटनो के बिच में होता है। इसका उपयोग करके यूजर चीज़ो को उपर निचे लेकर जा सकता है।

3- Laser (लेज़र)

इस माउस में एक लेज़र लाइट होती है जो माउस के निचली सतह (surface) पर मौजूद होती है। इसका रंग लाल कलर का होता है। यह लाइट कर्सर को कंप्यूटर स्क्रीन पर ले जाने में मदद करती है।

4- USB Cable (यूएसबी केबल)

इस माउस में एक USB केबल होती है जिसका उपयोग माउस को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

Advantages of Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस के फायदे

1- वायर्ड माउस दूसरे माउस की तुलना में अधिक विश्वसनीय (reliable) होता है।

2- इस माउस का उपयोग करना आसान है।

3- इसका उपयोग करने के लिए किसी प्रकार की training की आवश्यकता नहीं है।

4- यह लचीला (flexible) है।

5- यह यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है।

6- यदि एक नया कंप्यूटर लेते है तो यह माउस आपको मुफ्त (free) में मिलता है।

7- वायरलेस माउस की तुलना में तेज गति (speed) से कार्य करता है।

8- यह माउस काफी सस्ता होता है।

9- इसे operate करना काफी आसान है।

Disadvantages of Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस के नुकसान

1- यह माउस gamers के लिए लोकप्रिय नहीं है।\

2- इस माउस का उपयोग करने के लिए सपाट सतह (flat surface) की आवश्यकता होती है।

3- वायर्ड माउस का उपयोग धूल वाली जगहों पर करना मुश्किल है।

4- यह आसानी से खराब हो जाता है।

5- यदि आप इस माउस का उपयोग ज्यादा करते है तो हथेली में दर्द होने लगता है।

इसे पढ़ें – माउस के प्रकार कितने होते हैं?

Difference between Wired & Wireless Mouse in Hindi

Wired MouseWireless Mouse
वायर्ड माउस को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए USB केबल का उपयोग किया जाता है।वायरलेस माउस को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए वायरलेस तकनीक जैसे :- (ब्लूटूथ , wi – fi) आदि का उपयोग किया जाता है।
वायरलेस माउस की तुलना में वायर्ड माउस सस्ते होते है।यह माउस महंगे होते है।
इन माउस की रेंज कम होती है।इन माउस की रेंज ज्यादा होती है।
इन माउस का उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठना पड़ता है।इन माउस का उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास नहीं बैठना पड़ता।
यह माउस अधिक विश्वशनीय (reliable) होते है।यह माउस कम विश्वशनीय (reliable) होते है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

वायर्ड माउस क्या है?

यह एक विशेष प्रकार का माउस है जिसमें wire (तार) का इस्तेमाल कंप्यूटर से जुड़ने के लिए किया जाता है।

वायर्ड माउस का फायदा क्या है?

इस माउस का उपयोग करना आसान है।

Reference:https://www.pcmag.com/encyclopedia/term/wired-mouse

निवेदन:- अगर आपके लिए (Wired Mouse in Hindi – वायर्ड माउस क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment