Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है

Wireless Mouse एक विशेष प्रकार का माउस होता है जिसमें किसी भी प्रकार के wire (तार) का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह माउस वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कंप्यूटर से connect होने के लिए करता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “वायरलेस माउस एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जो बिना किसी केबल या तार का इस्तेमाल किये बिना कंप्यूटर के साथ जुड़ता (connect) है।”

वायरलेस माउस कंप्यूटर हार्डवेयर का एक हिस्सा है जो कंप्यूटर के साथ जुड़ने (connect) के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग करता है जैसे :- ब्लूटूथ , Wi – Fi , रेडियो तरंगे (signal) और RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) .

वायरलेस माउस का उपयोग यूजर के द्वारा कंप्यूटर को कमांड या इनपुट देने के लिए किया जाता है।

यह माउस कंप्यूटर के साथ जुड़ने के लिए रिसीवर को signal भेजता है इसके बाद रिसीवर उस signal को प्राप्त करता है और यह कनेक्ट हो जाता है। इसके बाद यूजर अपनी इच्छा अनुसार माउस के कर्सर को किसी भी डायरेक्शन में घुमा सकता है।

वायरलेस माउस को cordless mouse के नाम से भी जाना जाता है जो यूजर को कंप्यूटर के साथ interact करने में मदद करता है।

सबसे पहले वायरलेस माउस का आविष्कार 1984 में हुआ था जिसका नाम Logitech Metaphor रखा गया था। यह माउस 2000 के दशक में काफी लोकप्रिय हुए थे और दिन प्रति दिन इनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

वर्तमान समय में इन माउस का उपयोग ज्यादातर gamers और ग्राफिक डिजाइनर के द्वारा किया जाता है।

इस माउस में किसी प्रकार की केबल वायर का उपयोग नहीं किया जाता जिसके कारण यूजर किसी भी डायरेक्शन में इसे घुमा (move) सकता है।

यह माउस काफी ज्यादा विश्वशनीय (reliable) होते है जिनकी range काफी अच्छी होती है। यूजर इस माउस का उपयोग कमरे के किसी भी कोने से कर सकता है।

इस माउस को ऑपरेट करने के लिए एक ट्रांसमीटर और रिसीवर की आवश्यकता होती है जो इन्हे सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने मदद करते है।

इस माउस में एक प्रकार की बैटरी का उपयोग किया जाता है जो इसे चलने में मदद करती है। इसमें कई प्रकार की बैटरी शामिल हो सकती है जैसे :- AAA बैटरी, AA बैटरी, Li-ion और रिचार्जेबल NiMH बैटरी आदि।

वायरलेस माउस में बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यूजर को इसे नियमित रूप से चार्ज करना पड़ता है।

वायरलेस माउस के कुछ लोकप्रिय उदहारण :- ऑप्टिकल माउस , रेडियो फ्रीक्वेंसी माउस , ब्लूटूथ माउस आदि।

wireless mouse in hindi
वायरलेस माउस का चित्र

इसे भी पढ़े –

Types of Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते हैं जिन्हें नीचे दिया गया है –

types of wireless mouse in hindi

1- Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस)

ऑप्टिकल माउस एक प्रकार का वायरलेस माउस है जो इन्फ्रारेड (infrared) तकनीक का उपयोग करके कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है। इस माउस को सबसे पुराना वायरलेस माउस माना जाता है।

इस माउस की निचली सतह (bottom surface) पर लाल रंग की रौशनी होती है जिसे हम sensor भी कहते है। इस सेंसर के माध्यम से यूजर माउस के कर्सर को किसी भी direction (दिशा) में घुमा सकता है।

2- RF Mouse (आरएफ माउस)

इसका पूरा नाम रेडियो फ्रीक्वेंसी माउस है। यह एक प्रकार का वायरलेस माउस है जो कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होने के लिए रेडियो तरंगो (radio signal) का उपयोग करता है।

इस माउस के अंदर एक प्रकार का ट्रांसमिटर होता है जो सिग्नल को ट्रांसफर करता है और उन सिग्नल को रिसीवर के द्वारा प्राप्त किया जाता है।

इसके बाद यह माउस कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है और संचार (communication) करता है।

3- Bluetooth Mouse (ब्लूटूथ माउस)

ब्लूटूथ माउस रेडियो फ्रक्वेंसी माउस के समान होते है जो कंप्यूटर के साथ जुड़ने के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग करते है।

इस माउस में एक ट्रांसमिटर शामिल होता है जो ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करके कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है।

इस माउस के सीमा (range) लगभग 33 फीट होती है। ब्लूटूथ तकनीक माउस को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के साथ साथ कई अन्य devices को जोड़ने में सक्षम होती है। जैसे :- कीबोर्ड, प्रिंटर और PDA आदि।

Features of Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस की विशेषताएं

1- वायरलेस माउस को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग किया जाता है।

2- इस माउस में सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने के लिए ट्रांसमीटर और रिसीवर का उपयोग किया जाता है।

3- यह माउस gamers और ग्राफिक डिजाइनर के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

4- इस माउस में बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसके माध्यम से यह चलते है।

5- यह वायर्ड माउस की तुलना में कम लोकप्रिय है।

Advantages of Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है:-

1- Comfort (आरामदायक)

वायरलेस माउस में किसी केबल या वायर का उपयोग नहीं किया जाता जिसके कारण यूजर किसी भी स्थान से कंप्यूटर को कमांड दे सकता है या ऑपरेट कर सकता है।

2- User Friendly (यूज़र-फ्रेंडली)

इसमें कर्सर को rotate करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठने की ज़रूरत नहीं पड़ती जिसके कारण यूजर को एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।

3- Easy to Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इस माउस का इस्तेमाल करना काफी आसान है।

4- Easy to Connect (आसान कनेक्टिविटी)

यह माउस कंप्यूटर के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते है।

5- Portable

यह माउस portable होते है जिसका अर्थ है की इसे कही पर भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

Disadvantages of Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Charging Problem (चार्जिंग में परेशानी)

वायरलेस माउस में बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसे नियमित रूप से चार्ज कारण पड़ता है।

2- Less Reliable (कम विश्वसनीय)

यह माउस वायर्ड माउस की तुलना में कम विश्वसनीय (reliable) है।

3- Range (सीमा)

यदि आप माउस को कंप्यूटर से अधिक दूरी पर लेकर जाते है तो connection (सम्पर्क) टूट जाता है।

4- Expensive (महंगा)

यह वायर्ड माउस की तुलना में काफी महंगा होता है।

5- Damage (खराब)

यह माउस आसानी से खराब हो जाते है।

इसे भी पढ़ें – माउस के सभी प्रकार

Wireless mouse Example in Hindi – वायरलेस माउस के उदाहरण

  1. Logitech M331 Silent Plus
  2. Lenovo 300
  3. HP X200
  4. Logitech M221
  5. iBall Freego G100 Premium

वायर्ड और वायरलेस माउस के बिच अंतर

Wired mouseWireless Mouse
वायर्ड माउस को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के USB केबल का उपयोग किया जाता है।वायरलेस माउस को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग किया जाता है।
यह माउस सस्ते होते है।यह माउस महंगे होते है।
इस माउस की रेंज कम होती है।इस माउस की रेंज अधिक होती है।
इस माउस का उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठना पड़ता है।इसमें यूजर को कंप्यूटर के पास नहीं बैठना पड़ता।
यह अधिक विश्वशनीय (reliable) होते है।यह कम विश्वशनीय (reliable) होते है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

वायरलेस माउस क्या है?

वायरलेस माउस एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जो बिना किसी केबल या तार का इस्तेमाल किये बिना कंप्यूटर के साथ जुड़ता (connect) है

वायरलेस माउस के कितने प्रकार होते है?

इसके तीन प्रकार होते है.

Reference:https://www.computerhope.com/jargon/c/cordless-mouse.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए (Wireless Mouse in Hindi – वायरलेस माउस क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment