FDDI in Hindi – FDDI क्या है और इसकी विशेषताएं

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (FDDI in Hindi – FDDI क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

FDDI in Hindi – FDDI क्या है?

FDDI का पूरा नाम Fiber Distributed Data Interface (फाइबर डिस्ट्रिब्यूटेड डेटा इंटरफेस) है। यह एक प्रकार की LAN (लोकल एरिया नेटवर्क) तकनीक है जिसका उपयोग डेटा को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

आसान शब्दों में कहें तो, “FDDI एक नेटवर्क टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल लोकल एरिया नेटवर्क में डेटा को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।”

इसमें डेटा को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल का इस्तेमाल किया जाता है।

FDDI का उपयोग लंबी दूरी में डेटा को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसकी range (सीमा) लगभग 200 किलोमीटर तक होती है अर्थात् यह 200 किलोमीटर तक डेटा ट्रांसफर कर सकता है।

FDDI के सभी प्रोटोकॉल टोकन रिंग प्रोटोकॉल पर आधारित होते है। इसका इस्तेमाल बड़े LAN में किया जाता है जो 200 किलोमिटर की range को कवर कर सकता है।

इसमें डेटा को ट्रांसफर करने के लिए दो प्रकार की टोकन रिंग का उपयोग किया जाता है पहली primary और दूसरी secondary ring.

यदि किसी कारण प्राइमरी रिंग खराब हो जाती है तो सेकेंडरी रिंग डेटा को ट्रांसफर करने में मदद करती है।

FDDI नेटवर्क में मौजूद errors (त्रुटियों) का पता लगाने और उन्हें सुधारने में सक्षम है। इसका उपयोग WAN (वाइड एरिया नेटवर्क) और CAN (कैंपस एरिया नेटवर्क) में भी किया जाता है। FDDI की छमता अधिक होती है जिसमे एक समय में हजारो यूजर डेटा को ट्रांसफर कर सकते है।

FDDI की डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड 100 Mbps होती है। यानी एक सेकंड में 100 MB डेटा को ट्रांसफर किया जा सकता है।

FDDI का एक दूसरा वर्जन भी है जिसका नाम FDDI-2 है। FDDI-2 का उपयोग ज्यादातर बड़ी कंपनियों में आवाज, वीडियो, समाचार , ऑनलाइन लेक्चर , और video conferencing करने के लिए किया जाता है।

इस वर्जन का उपयोग करके हम मल्टीमीडिया से सबंधित चीज़ो को ट्रांसफर कर सकते है। यह वर्शन 200 Mbps की स्पीड से डेटा को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर कर सकता है।

FDDI में dual counter-rotating रिंग टोपोलोजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसको ANSI ने 1986 में विकसित किया था।

FDDI in hindi
FDDI का चित्र

इसे भी पढ़े –

Features of FDDI in Hindi – FDDI की विशेषताएं

1- यह OSI मॉडल के Physical और MAC layer पर कार्य करती है।

2- इसमें डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड 100 से 200 Mbps तक हो सकती है।

3- इसमें दो प्रकार के इंटरफ़ेस शामिल होते है।

4- इसका उपयोग डिवाइस को लंबी दूरी के LAN में किया जाता है।

5- इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल का उपयोग किया जाता है।

6- इसमें एक समय में हजारो यूजर डेटा को ट्रांसफर कर सकते है।

7- इसमें dual-counter rotating रिंग टोपोलोजी का इस्तेमाल किया जाता है।

8- इसमें दो प्रकार की रिंग का उपयोग किया जाता है पहली primary और दूसरी secondary ring .

9- इस तकनीक का उपयोग वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) में भी किया जा सकता है।

इसे पढ़ेंनेटवर्क क्या है और इसके प्रकार

Advantages of FDDI in Hindi – FDDI के फायदे

1- इसकी डेटा को ट्रांसफर करने की speed (गति) काफी अच्छी होती है।

2- यह 200 किलोमिटर की रेंज को कवर करता है जिसके कारण डेटा को लम्बी दूरी तक ट्रांसफर किया जा सकता है।

3- इसकी गति (speed) को मैनेज करने के लिए विभिन्न प्रकार के टोकन का उपयोग किया जाता है जिसके कारण डेटा को ट्रांसफर करते वक़्त यूजर को समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ता।

4- इसमें फाइबर-ऑप्टिक का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यह काफी सुरक्षित होता है।

5- इसमें फाइबर ऑप्टिक केबल का प्रयोग किया जाता है जो अन्य केबलों की तुलना में मजबूत होती है और जल्दी नहीं टूटती।

Disadvantages of FDDI in Hindi – FDDI के नुकसान

1- यह एक जटिल (complex) तकनीक है।

2- इसे मैनेज और मेन्टेन करना काफी मुश्किल होता है।

3- इसे स्थापित (establish) करने के लिए expert लोगो की आवश्यकता पड़ती है।

4- यह काफी महंगी तकनीक है क्योकि इसमें फाइबर ऑप्टिक केबल और कनेक्टर का उपयोग किया जाता है जो काफी महंगे होते है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

FDDI क्या है?

यह एक नेटवर्क टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल लोकल एरिया नेटवर्क में डेटा को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

FDDI का फायदा क्या है?

इसकी डेटा को ट्रांसफर करने की speed (गति) काफी अच्छी होती है।

Reference:https://www.tutorialspoint.com/fiber-distributed-data-interface-fddi

निवेदन:- अगर आपके लिए (FDDI in Hindi – FDDI क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment