Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड क्या है?

Multimedia Keyboard एक कंप्यूटर कीबोर्ड है जिसमें विशेष प्रकार की keys (कुंजी) होती है जिनका इस्तेमाल करके यूज़र प्रोग्राम को एक्सेस कर सकता है।

इन keys का इस्तेमाल इंटरनेट चलाने, ईमेल खोलने ब्राउज़र चलाने, और ऑडियो प्लेयर चलाने आदि के लिए किया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “मल्टीमीडिया कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसमें कुछ विशेष प्रकार की कुंजिया (keys) होती है जिनका उपयोग कंप्यूटर को इनपुट या कमांड देने के लिए किया जाता है।”

कंप्यूटर प्रोग्राम को आसानी से एक्सेस करने के लिए मल्टीमीडिया कीबोर्ड को विकसित (develop) किया गया है।

इस कीबोर्ड में बहुत सी प्रकार की शॉर्टकट key होती है जिनका उपयोग करके यूजर कंप्यूटर को आसानी से नियत्रित (control) और एक्सेस कर सकता है। जैसे :- कंप्यूटर को चालू करना , बंद करना और CPU को sleep करना आदि।

इस कीबोर्ड में विभिन्न प्रकार की कुंजिया (keys) शामिल होती है जैसे :- बैक, फॉरवर्ड, स्टॉप, और रीफ्रेश बटन आदि।

मल्टीमीडिया कीबोर्ड वायर्ड और वायरलेस दोनों में उपलब्ध होते है। इन कीबोर्ड का उपयोग मुख्य रूप से Gamers के द्वारा गेम खेलने के लिए किया जाता है।
इस कीबोर्ड में लगभग पांच ऐसी कुंजिया होती है जो कंप्यूटर के मल्टीमीडिया प्रोग्राम को कण्ट्रोल करती है।

इसमें मल्टीमीडिया प्रोग्राम को नियत्रिंत (control) करने के लिए play, pause, backward, forward,volume up, volume down, और mute जैसे key शामिल होते है।

यह कीबोर्ड उन लोगो के लिए ज्यादा लोकप्रिय होते है जिन्हे गाने सुनना , वीडियो देखना और ब्राउज़र चलाना पसंद है।

मल्टीमीडिया कीबोर्ड के कुछ उदहारण :- Digital Media Keyboard 3000, Logitech Wireless Keyboard K350 और Dell Enhanced Multimedia Keyboard आदि है।

multimedia keyboard in hindi
मल्टीमीडिया कीबोर्ड का चित्र

इसे भी पढ़े –

Features of Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड की विशेषताएं

1- साधारण कीबोर्ड की तुलना में इसमें कुछ विशेष प्रकार की कुंजिया (keys) शामिल होती है।

2- यह कीबोर्ड यूजर को तेज गति से कार्य करने में मदद करता है।

3- इसमें मल्टीमीडिया प्रोग्राम को नियत्रिंत (control) करने के लिए प्ले, पॉज़, पिछला, अगला, वॉल्यूम अप, वॉल्यूम डाउन, म्यूट जैसे बटन शामिल होते है।

4- इस कीबोर्ड का उपयोग करके यूजर आसानी से वेब ब्राउज़र को open कर सकता है।

5- यह कीबोर्ड gamers के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

Advantages of Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है:-

1- Save Time (समय की बचत)

इस कीबोर्ड में प्रोग्राम को चालू करने के लिए shortcut keys होती है जिसके कारण यूजर का काफी समय बचता है।

2- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इन कीबोर्ड का उपयोग करना काफी आसान है।

3- Easy Control (आसान कंट्रोल)

इसमें कंप्यूटर को कण्ट्रोल करना काफी आसान होता है।

4- Availability (उपलब्धता)

यह कीबोर्ड आसानी से बाजार में मिल जाते है।

5- Wired & Wireless (वायर्ड और वायरलेस)

यह कीबोर्ड वायर और वायरलेस दोनों में उपलब्ध है जिसके कारण यूजर अपनी इच्छा अनुसार इन्हे खरीद सकता है।

Disadvantages of Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड के नुकसान

इसका नुकसान:-

1- Expensive (महंगा)

साधारण कीबोर्ड की तुलना में मल्टीमीडिया कीबोर्ड महंगे होते है।

इसे पढ़ें – कीबोर्ड के प्रकार

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

मल्टीमीडिया कीबोर्ड क्या है?

Multimedia Keyboard एक कंप्यूटर कीबोर्ड है जिसमें विशेष प्रकार की keys (कुंजी) होती है जिनका इस्तेमाल करके यूज़र प्रोग्राम को एक्सेस कर सकता है।

मल्टीमीडिया कीबोर्ड का फायदा क्या है?

इन कीबोर्ड का उपयोग करना काफी आसान है।

Reference:https://www.easytechjunkie.com/what-is-a-multimedia-keyboard.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए (Multimedia Keyboard in Hindi – मल्टीमीडिया कीबोर्ड क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment