SAN in Hindi – Storage Area Network क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (SAN in Hindi – सैन क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

SAN in Hindi

  • SAN का पूरा नाम Storage Area Network (स्टोरेज एरिया नेटवर्क) होता है। यह एक प्रकार का कंप्यूटर नेटवर्क है जिसे बहुत सारें कंप्यूटरों और सर्वर के द्वारा एक्सेस किया जाता है।
  • SAN एक हाई स्पीड नेटवर्क है जो स्टोरेज डिवाइस को सर्वर के साथ जोड़ता है।
  • दुसरे शब्दो में कहे तो “SAN एक प्रकार का कंप्यूटर नेटवर्क है जो स्टोरेज डिवाइस को सीधे (direct) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़कर सर्वर तक पहुंचाता है।”
  • SAN का मुख्य उद्देश्य सर्वर और स्टोरेज़ एरिया के बीच डेटा को ट्रांसफर करना होता है।
  • इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्टोरेज एरिया को एक्सेस करने के लिए किया जाता है।
  • SAN स्टोरेज डिवाइस को centralized (केंद्रीकृत) करता है ताकि वह तेज गति (speed) के साथ डेटा को ट्रांसफर कर सके।
  • स्टोरेज़ एरिया नेटवर्क (SAN) को सर्वर, स्टोरेज सिस्टम, नेटवर्किंग स्विच, सॉफ्टवेयर और सर्विस को आपस में मिलाकर बनाया गया है या फिर हम कह सकते है की SAN सर्वर, स्टोरेज सिस्टम, नेटवर्किंग स्विच, सॉफ्टवेयर और सेवाओं का सयोजन (combination) है।
  • यह नेटवर्क enterprises और organization के लिए एक अच्छा विकल्प है क्योकि यह अन्य नेटवर्क की तुलना में सस्ता है और इसकी गति (speed) भी काफी तेज है।
  • यह नेटवर्क सेंट्रलाइज्ड शेयर स्टोरेज (centralized share storage) में डेटा को स्टोर करता है इसलिए इसमें मौजूद डेटा सुरक्षित रहता है।
  • यह नेटवर्क अधिक लचीला (flexible) होता है और इसकी कार्य करने की क्षमता भी अधिक होती है।
  • यह नेटवर्क block level डेटा स्टोरेज प्रदान करता है जिसके कारण devices एक दूसरे के साथ तेज गति से कम्युनिकेशन करते है।
  • SAN का उपयोग organization के द्वारा गतिविधियों को मैनेज करने के लिए भी किया जाता है।
SAN in Hindi Storage area network

इसे भी पढ़े –

Components of Storage Area Network (SAN) in Hindi – स्टोरेज एरिया नेटवर्क के घटक

इसके निम्नलिखित 5 घटक होते हैं –

  1. Node port
  2. Cable
  3. Interconnection Device
  4. Storage Array
  5. SAN Management Software

1- Node Port (नोड पोर्ट)

नेटवर्क में मौजूद सभी डिवाइसों को Node कहते हैं। ये node डेटा को send और receive करते हैं। इसमें प्रत्येक node के पास डेटा ट्रांसफर करने के लिए एक या उससे ज्यादा ports होते है।

ये पोर्ट Full Duplex डेटा ट्रांसमिशन पर कार्य करते हैं।

2- Cable (केबल)

SAN ऑप्टिकल फाइबर केबल का उपयोग करता है जिसके कारण यह लम्बी दूरी तक कनेक्शन को स्थापित (establish) कर सकता है।

अन्य केबलों की तुलना में यह केबल मजबूत होती है जिसके कारण इनके टूटने का खतरा कम होता है। ऑप्टिकल केबल दो प्रकार की होती है पहली Multi mode Fiber और दूसरी Single Mode Fiber.

  • Multi-mode fiber

यह एक प्रकार की ऑप्टिक फाइबर केबल है जिसे शार्ट फॉर्म में MMF कहते है। यह केबल 500 मीटर तक डेटा ट्रांसफर कर सकता है।

  • Single-mode fiber

इसे शार्ट फॉर्म में SMF कहते है। सिंगल मॉडल फाइबर की रेंज मल्टी मॉडल फाइबर की तुलना अधिक होती है। यह 10 किलोमीटर तक डेटा ट्रांसफर कर सकता है।

3- Interconnection Device (इंटरकनेक्शन डिवाइस)

SAN में निम्नलिखित तीन इंटरकनेक्शन डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है:-

  1. Hub
  2. Switch
  3. Director
  • Hub (हब)

Hub एक नेटवर्किंग डिवाइस है जिसका इस्तेमाल network में बहुत सारीं devices को जोड़ने के लिए किया जाता है। SAN में हब का इस्तेमाल ऑप्टिक फाइबर केबल में किया जाता है जो स्टार टोपोलॉजी में नोड्स को जोड़ने का काम करते है।

  • Switch (स्विच)

स्विच एक प्रकार का नेटवर्किंग डिवाइस है जिसका इस्तेमाल नेटवर्क डिवाइसों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। हब की तुलना में स्विच अच्छे होते है क्योकि यह डेटा को सीधे एक पोर्ट से दुसरे पोर्ट में ट्रांसफर करते है। यह काफी सस्ते होते है और इनका performance भी काफी अच्छा होता है।

  • Director (डायरेक्टर)

Director का आकार स्विच से बड़ा होता है जिनका उपयोग डेटा सेंटर को लागु (implement) करने के लिए किया जाता है।

4- Storage Array (स्टोरेज ऐरे)

Storage array को Disk array भी कहते है। यह डेटा स्टोरेज सिस्टम है जिसका इस्तेमाल block storage, file storage और object storage के लिए किया जाता है।

Storage array में दो प्रकार के ड्राइव शामिल होते है पहला HDD (हार्ड डिस्क ड्राइव) और दूसरा SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव) .

5- SAN Management Software (सैन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर)

यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो node, storage array, और interconnection device के बीच के इंटरफेस को हैंडल और मैनेज करता है।

SAN मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर में सभी प्रकार के मैनेजमेंट फंक्शन शामिल होते है जैसे मैपिंग, स्विच आदि। यह स्टोरेज डिवाइस और इंटरकनेक्शन डिवाइस को मैनेज भी करता है।

Types of SAN Protocols in Hindi – SAN प्रोटोकॉल के प्रकार

इसके निम्नलिखित प्रोटोकॉल होते है:-

1- FCP

FCP का पूरा नाम Fiber channel protocol (फाइबर चैनल प्रोटोकॉल) है। यह SAN का एक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। यह प्रोटोकॉल फाइबर चैनल (FC) नेटवर्क पर SCSI कमांड की मैपिंग करता है।

2- ISCSI

इसका पूरा नाम Internet Small computer System Interface (इंटरनेट स्माल कंप्यूटर सिस्टम इंटरफ़ेस) है। यह SAN का दूसरा प्रोटोकॉल है। यह SCSI कमांड को ethernet frame के अंदर रखता है और फिर उन्हें एक इंटरनेट प्रोटोकॉल पर ट्रांसफर करता है।

3- FCoE

इसका नाम Fibre Channel Over Internet (फाइबर चैनल ओवर इंटरनेट) है। यह प्रोटोकॉल ISCSI के समान होता है। यह फाइबर चैनल को ईथरनेट डेटाग्राम के अंदर रखता है और फिर उन्हें IP ईथरनेट नेटवर्क पर ट्रांसफर करता है।

4- NVMe

इसका पूरा नाम Non-Volatile Memory Express (नॉन-वोलेटाइल मैमोरी एक्सप्रेस) है। यह PCI express bus के माध्यम से स्टोरेज को एक्सेस करता है।

Applications of Storage Area Network in Hindi – SAN के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है-

1- SAN का इस्तेमाल डेटाबेस सिस्टम को मैनेज करने के लिए किया जाता है। डेटाबेस सिस्टम प्रति सेकंड में हजारों transactions करते है जिन्हे मैनेज करने के लिए SAN का उपयोग करना पड़ता है।

2- यह हजारों virtual machine को सपोर्ट करने में मदद करता है।

3- इसका उपयोग organization के द्वारा डेटा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है।

4- यह organization को मैनेज करने में मदद करता है।

5- इसका इस्तेमाल स्टोरेज डिवाइस को सर्वर के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है।

6- यह एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस के साथ संचार (communication) करने में मदद करता है।

Advantages of Storage Area Network in Hindi – SAN के फायदे

1- यह नेटवर्क स्केलेबल (scalable) है अर्थात् इसको बढ़ाया और घटाया जा सकता है।

2- यह यूजर के डेटा को सुरक्षित रखता है जिसके कारण अन्य यूजर उस डेटा का उपयोग गलत कामो के लिए नहीं कर पाता।

3- इस नेटवर्क पर सुरक्षा को लागु (implement) करना आसान होता है।

4- इसमें स्टोरेज डिवाइस को नेटवर्क के साथ आसानी से जोड़ा और हटाया जा सकता है।

5- यह अन्य नेटवर्क की तुलना में काफी सस्ता होता है।

6- इसमें डिस्क का उपयोग बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

7- यह अधिक दूरी तक कम्यूनिकेशन करने में मदद करता है।

8- इसमें फाइबर ऑप्टिक केबल का उपयोग किया जाता है, ये केबल काफी मजबूत होती है।

9- इसमें डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड काफी तेज होती है।

10- इसमें एक समय में बहुत सारें यूजर डेटा को ट्रांसफर कर सकते है।

Disadvantages of Storage Area Network in Hindi – SAN के नुकसान

1- SAN को मेन्टेन करने में काफी ज्यादा पैसे खर्च होते है।

2- इसे मेन्टेन और मैनेज करना मुश्किल होता है।

3- यह नेटवर्क अन्य नेटवर्क की तुलना में अधिक जटील (complex) होता है।

4- इसमें फाइबर तकनीक का उपयोग किया जाता है जो काफी महंगी होती है।

5- इसमें यदि किसी एक कंप्यूटर से डेटा लीक (leak) हो जाता है तो वह अन्य कंप्यूटर के डेटा को प्रभवित कर सकता है।

Difference Between SAN & NAS in Hindi

SANNAS
SAN का पूरा नाम (स्टोरेज एरिया नेटवर्क) होता है।NAS का पूरा नाम (नेटवर्क अटैचमेंट स्टोरेज) होता है।
यह SCSI, SATA जैसे प्रोटोकॉल का उपयोग करता है।यह CIFS प्रोटोकॉल का उपयोग करता है।
इस नेटवर्क में डेटा को रिकवर और बैकअप के लिए ब्लॉक बाय ब्लॉक कॉपीिंग (Block by block copying) तकनीक का उपयोग किया जाता है।इसमें डेटा को रिकवर और बैकअप के लिए फ़ाइलों का उपयोग किया जाता है।
इस नेटवर्क को नियत्रित और organize करने में अधिक समय का वक़्त लगता है।इसे नियत्रित करना आसान है जिसमे कम समय का वक़्त लगता है।
यह LAN पर निर्भर नहीं होता।यह LAN पर निर्भर होता है।
यह हाई स्पीड फाइबर चैनल नेटवर्क का उपयोग करता है।यह TCP/IP नेटवर्क का उपयोग करता है।
इसका उपयोग ज्यादातर enterprises में किया जाता है।इसका उपयोग ज्यादातर छोटे organization में किया जाता है।
इसमें कम विलंबता (low latency) है।इसमें ज्यादा विलंबता (high latency) है।
यह virtualization को सपोर्ट करता है।यह virtualization को सपोर्ट नहीं करता।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

Storage Area Network क्या है?

यह एक हाई स्पीड नेटवर्क है जो स्टोरेज डिवाइस को सर्वर के साथ जोड़ता है।

Storage area network के कितने घटक होते है?

इसके पांच घटक होते है।

Reference:https://www.snia.org/education/storage_networking_primer/san/what_san

निवेदन:- अगर आपके लिए (SAN in Hindi – Storage Area Network क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment