Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड क्या है और इसके प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड क्या है?

Wireless Keyboard एक विशेष प्रकार का कीबोर्ड होता है जिसमें किसी भी प्रकार के wire (तार) का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह कीबोर्ड, वायरलेस तकनीक का उपयोग कंप्यूटर से connect होने के लिए करता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “वायरलेस कीबोर्ड एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जो बिना किसी केबल या तार का इस्तेमाल किये बिना कंप्यूटर के साथ जुड़ता है।”

वायरलेस माउस एक हार्डवेयर डिवाइस है जो कंप्यूटर के साथ connect होने के लिए वायरलेस तकनीक का इस्तेमाल करता है जैसे :- ब्लूटूथ , Wi – Fi , रेडियो तरंगे और RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी).

इस कीबोर्ड में ट्रांसमिटर और रिसीवर का उपयोग किया जाता है जो सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने में मदद करते है। ट्रांसमिटर का उपयोग सिग्नल को ट्रांसफर करने और रिसीवर का उपयोग सिग्नल को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

वायरलेस कीबोर्ड का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यूजर किसी भी कोने से कीबॉर्ड का उपयोग कर सकता है और कंप्यूटर को इनपुट दे सकता है।

यह कीबोर्ड काफी लचीले (flexible) होते है जो यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करते है। यह portable होते है और इनका उपयोग करना काफी आसान होता है।

ज्यादातर वायरलेस कीबोर्ड 2.4 GHz रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते है।

Wireless Keyboard में एक बैटरी लगी होती है जो एक निश्चित समय तक ही चलती है, इसके बाद इस बैटरी को चार्ज करना पड़ता है।

wireless keyboard in hindi
वायरलेस कीबोर्ड का चित्र

इसे भी पढ़े –

Types of Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड के प्रकार

इसके चार प्रकार होते है:-

1- Bluetooth Keyboard (ब्लूटूथ कीबोर्ड)

यह एक प्रकार का वायरलेस कीबर्ड है जो ब्लूटूथ तकनीक के माध्यम से कंप्यूटर सिस्टम के साथ कनेक्ट होता है।

ब्लूटूथ कीबोर्ड की सीमा (range) ज्यादा नहीं होती जिसके कारण यह ज्यादा क्षेत्र को cover नहीं कर पाता। सरल शब्दो में कहे तो यदि यूजर ज्यादा दूर चला जाता है तो ब्लूटूथ कीबोर्ड का सम्पर्क कंप्यूटर से टूट जाता है। यह एक लोकप्रिय कीबोर्ड का जिसका उपयोग ज्यादातर घरो में किया जाता है।

2- Radio Frequency Keyboard (रेडियो फ्रीक्वेंसी कीबोर्ड)

रेडियो-फ्रीक्वेंसी कीबोर्ड को मुख्य रूप से लम्बी दूरी के लिए बनाया गया है। इस कीबोर्ड में RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) तकनीक का उपयोग किया जाता है।

ब्लूटूथ कीबोर्ड की तुलना में यह अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है और इसकी रेंज ब्लूटूथ कीबोर्ड की तुलना में अधिक होती है। इसकी रेंज 100 फीट तक हो सकती है।

3- Infrared Keyboard (इन्फ्रारेड कीबोर्ड)

Infrared keyboard कंप्यूटर के साथ जुड़ने के लिए प्रकाश तरंगों (light waves) का उपयोग करते हैं। इन तरंगो का उपयोग T.V. के रिमोट और वायरलेस डिवाइस में भी किया जाता है।

इस कीबोर्ड का एक नुकसान है, यदि कोई ठोस चीज़ इन तरंगो (signals) के बीच में आ जाती है तो कंप्यूटर के साथ कनेक्शन टूट जाता है। जो तरंगे इन कीबोर्ड से निकलती है उन्हें आँखों से देखना सम्भव नहीं है।

4- Projection Keyboard (प्रोजेक्शन कीबोर्ड)

यह कीबोर्ड इन्फ्रारेड कीबोर्ड के समान होते है जो कंप्यूटर के साथ जुड़ने के लिए प्रकाश (light) का उपयोग करते है। प्रोजेक्शन कीबोर्ड में किसी प्रकार का कोई फिजिकल कॉम्पोनेन्ट नहीं होता है।

यह कीबोर्ड उन लोगो के लिए ज्यादा उपयोगी होते है जो नियमित रूप से यात्रा (travel) करते है क्योकि इनका आकार छोटा होता है जिसके कारण वह आसानी से इसे कहीं पर भी ले जा सकते हैं।

Features of Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड की विशेषताएं

1- वायरलेस कीबोर्ड कंप्यूटर के साथ संचार (communication) करने के लिए वायरलेस तकनीक का उपयोग करते है।

2- इसमें बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसकी मदद से यह चलते है।

3- यह कीबोर्ड एडवांस और मॉडर्न होते है जिनमे कुछ नई विशेषताएं शामिल होती है।

4- इन कीबोर्ड में विभिन्न प्रकार की कुंजिया (keys) होती है जैसे :- Control key, Function key, Navigation key आदि।

5- इसमें विभिन्न प्रकार की वायरलेस तकनीक का उपयोग किया जाता है जैसे :- IR (इन्फ्रारेड) , Wi – Fi , RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) आदि।

इसे पढ़ें – कीबोर्ड के सभी प्रकार

Advantages of Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड के फायदे

इसके निम्नलिखित फायदे होते है:-

1- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)

वायरलेस कीबोर्ड का उपयोग करना काफी आसान है।

2- Range (सीमा)

इन कीबोर्ड की range काफी अच्छी होती है जिसके कारण यूजर अधिक दूरी तक इन्हे कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करके रख सकता है।

3- No Stability (बैठने की जरूरत नहीं)

इस कीबोर्ड का उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठने की आवश्यकता नहीं है।

4- Portable (पोर्टेबल)

यह कीबोर्ड portable होते है जिसके कारण इन्हे किसी भी स्थान पर ले जाया जा सकता है और इनका उपयोग किया जा सकता है।

5- Flexible (लचीला)

यह कीबोर्ड काफी लचीले (flexible) होते है जिसके कारण यूजर अपनी इच्छा अनुसार इनका उपयोग कर सकते है।

6- Reliable (विश्वशनीय)

यह कीबोर्ड विश्वसनीय (reliable) होते है।

Disadvantages of Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Expensive (महंगा)

वायर्ड कीबोर्ड की तुलना में वायरलेस कीबोर्ड काफी महंगे होते है।

2- Less Range (कम सीमा)

कुछ कीबोर्ड ऐसे भी है जिनकी range काफी कम होती है। जैसे :- ब्लूटूथ कीबॉर्ड आदि।

3- Battery Charge (बैटरी चार्ज)

इनमे बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसे नियमित रूप से चार्ज करना पड़ता है।

4- Limited options (सीमित ऑप्शन)

बजार में इस keyboard के सीमित विकल्प (limited options) है जिसके कारण यूजर को समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

Difference Between Wired & Wireless Keyboard in Hindi

Wireless KeyboardWired Keyboard
वायरलेस कीबोर्ड को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए USB केबल की आवश्यकता नहीं पड़ती।वायर्ड कीबोर्ड को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए USB केबल की आवश्यकता पड़ती है।
यह वायरलेस तकनीक (ब्लूटूथ , Wi – Fi , रेडियो तरंगे और RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) के माध्यम से कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होते है।यह USB केबल या एक तार के माध्यम से कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होते है।
यह कम विश्वशनीय (reliable) होते है।यह अधिक विश्वशनीय (reliable) होते है।
इनका उपयोग करने के लिए कंप्यूटर के पास बैठने की आवश्यकता नहीं पड़ती।इनका उपयोग करने के लिए कंप्यूटर के पास बैठने की आवश्यकता पड़ती है।
यह महंगे होते है।यह सस्ते होते है।
इसकी रेंज अधिक होती है।इसकी रेंज कम होती है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

वायरलेस कीबोर्ड क्या है?

वायरलेस कीबोर्ड एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जो बिना किसी केबल या तार का इस्तेमाल किये बिना कंप्यूटर के साथ जुड़ता है

वायरलेस कीबोर्ड के कितने प्रकार होते है?

इसके चार प्रकार होते है।

Reference:https://www.tech-faq.com/wireless-keyboards.html

निवेदन:- अगर आपके लिए (Wireless Keyboard in Hindi – वायरलेस कीबोर्ड क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment