Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर क्या है?

Optical Detector एक प्रकार का डिवाइस होता है जो प्रकाश (light) को विद्युत संकेतो (electrical signals) में बदल देता है।

दुसरे शब्दो में कहे तो “ऑप्टिकल डिटेक्टर एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल प्रकाश का पता लगाने के लिए किया जाता है।”

ऑप्टिकल डिटेक्टर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका उपयोग करके electromagnetic radiation (विद्युत-चुम्बकीय विकिरण) देख को महसूस किया जा सकता है।

इस डिवाइस का प्रयोग विभिन्न प्रकार के फोटो सेंसर जैसे :- फोटोडायोड और मेटल-सेमीकंडक्टर-मेटल डिटेक्टर में किया जाता है।

इसके अलावा इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवा (healthcare), और फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में भी किया जाता है।

ऑप्टिकल डिटेक्टर को फोटो डेटेक्टर भी कहते है जो electromagnetic radiation को मापने में भी मदद करते है।

यह डिवाइस एक प्रकार का सेंसर भी है जिसका उपयोग बड़ी बड़ी कंपनियों के द्वारा स्मार्टफोन डिवाइस के निर्माण में किया जाता है।

ऑप्टिकल डिटेक्टर को हम transducer भी कह सकते है जो ऑप्टिकल सिग्नल को इलेक्ट्रिकल सिग्नल में कन्वर्ट करने में मदद करता है।

ऐसा करने के लिए यह डिवाइस इलेक्ट्रिकल करंट को generate (उत्पन्न) करता है। यह डिवाइस रिसीवर के अंत (end) में होता हैऔर इस डिवाइस का आकार ऑप्टिकल फाइबर के साथ compatible (अनुकूल) होता है।

यह डिवाइस काफी तेज गति (speed) से प्रकाश को इलेक्ट्रिकल सिग्नल में कन्वर्ट करता है।

optical detector in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर की विशेषताएं

1- यह डिवाइस फाइबर ऑप्टिक सिस्टम के लिए उपयोगी होते है।

2- जिन ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग फाइबर ऑप्टिक सिस्टम में किया जाता है उनमे PIN (पॉजिटिव इन्ट्रिंसिक नेगेटिव) Positive Intrinsic Negative और APDs (avalanche photodiodes) शामिल होता है।

3- यह डिवाइस कुशल (efficient) है और तेज गति से कार्य करता है।

4- यह डिवाइस डिजिटल डिवाइस बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण घटक (component) है।

Types of Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर के प्रकार

इसके तीन प्रकार होते है:-

1- Photodiode (फोटोडायोड)

यह एक प्रकार का semiconductor device (अर्धचालक युक्ति) है जिसका उपयोग प्रकाश ऊर्जा (light energy) को विद्युत ऊर्जा (electrical energy) में बदलने के लिए किया जाता है। ऐसा करने के लिए यह डिवाइस (p-n junctions) का उपयोग करता है।

Photodiodes का उपयोग अस्पताल में ब्लड प्रेशर को मापने के लिए , खून और शरीर की जाँच करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के सर्किट जैसे :- लॉजिक और डिटेक्शन सर्किट में किया जाता है।

2- MSM detector

MSM का पूरा नाम metal semiconductor metal (मेटल-सेमीकंडक्टर-मेटल) होता है। यह एक प्रकार का ऑप्टिकल डिटेक्टर है जिसमे semiconductor के दोनों पक्रार के धातु इलेक्ट्रोड (metal electrodes) मौजूद होते है।

यह डिटेक्टर p-n junction के स्थान पर इलेक्ट्रोड का उपयोग किया जाता है।

3- Photoconductive Detector

यह एक ऐसा डिवाइस है जिसे सेमीकंडक्टर सामग्री (semiconductor material) का उपयोग करके बनाया जाता है।

यह डिवाइस फोटोडायोड की तुलना में काफी धीमा होता है और इनमे photoconductive की छमता भी होती है।

Applications of Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर के अनुप्रयोग

1- ऑप्टिक डिटेक्टर का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों का इलाज और उनकी बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है।

2- इस डिवाइस का उपयोग डिजिटल डिवाइस बनांने के लिए किया जाता है।

3- इस डिवाइस का उपयोग प्रकाश को इलेक्ट्रिक सिग्नल में कन्वर्ट करने के लिए किया जाता है।

4- यह डिवाइस प्रकाश (detect) का पता लगाने में मदद करता है।

5- इस डिवाइस का उपयोग LIDAR तकनीक में किया जाता है। LIDAR एक ऐसी तकनीक होती है जिसका इस्तेमाल 3D simulation बनाने के लिए किया जाता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑप्टिकल डिटेक्टर क्या होता है?

ऑप्टिकल डिटेक्टर एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल प्रकाश का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ऑप्टिकल डिटेक्टर के कितने प्रकार होते है?

इसके तीन प्रकार होते है।

Reference:https://www.m2optics.com/blog/optical-detectors

निवेदन:- अगर आपके लिए (Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “Optical Detector in Hindi – ऑप्टिकल डिटेक्टर क्या है?”

Leave a Comment