QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड क्या है?

QWERTY Keyboard एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर कीबोर्ड है जिसकी सबसे ऊपर वाली लाइन में Q, W, E, R, T और Y अक्षर वाली कुंजिया (keys) होती है जिनके आधार पर इस कीबोर्ड का नाम रखा गया है।

QWERTY कीबोर्ड एक टाइपराइटर कीबोर्ड है जिसका उपयोग ज्यादातर उन देशो में किया जाता है जो अंग्रेजी वर्णमाला (english alphabet) का उपयोग करते हैं।

इस कीबोर्ड का इस्तेमाल सबसे पहले टाइपराइटर में किया जाता था बाद में इसका इस्तेमाल कंप्यूटर में भी किया जाने लगा।

यह अंग्रेजी के लिए एक लोकप्रिय कीबोर्ड है जिसकी बाई तरफ (left side) में Q, W, E, R, T और Y अक्षर (letters) वाली कुंजिया (keys) होती है।

QWERTY कीबोर्ड का आविष्कार 1874 में Christopher Sholes के द्वारा किया गया था इसलिए इस कीबोर्ड को Sholes कीबोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। उस समय इसका उपयोग ज्यादातर अमेरिका जैसे देशो में किया जाता था।

पुराने समय में टाइपराइटर की कुंजिया (keys) जाम हो जाया करती थी जिसके कारण टाइपिंग करना काफी मुश्किल होता था। इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्रिस्टोफर शोल्स ने QWERTY कीबोर्ड को विकसित (develop) किया था।

यह कीबोर्ड लोगो को तेज गति (speed) से टाइप करने में मदद करता है क्योकि यह कुंजियों (keys) को चिपकने से रोकता है जिसके कारण कुंजी स्मूथ (smooth) तरीके से काम कर पाती है।

QWERTY keyboard in hindi
क्वर्टी कीबोर्ड का चित्र

इसे भी पढ़े –

Advantages of QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड के फायदे

इसके निम्लिखित फायदे होते है:-

1- Speed (गति)

यह कीबोर्ड टाइपिंग की स्पीड को बढ़ाने में मदद करते है।

2- Accuracy (सटीकता)

यह कीबोर्ड यूजर को अधिक सटीकता (accuracy) प्रदान करते है।

3- Muscle Memory

इस कीबोर्ड में muscle memory का उपयोग किया जाता है जो टाइपिंग स्पीड बढ़ाने में मददगार है। अर्थात् इस कीबोर्ड में यूजर को बार बार कीबोर्ड देखने की जरूरत नहीं पड़ती। यूजर keys को याद करके आसानी से टाइप कर सकता है।

4- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इस कीबोर्ड का उपयोग करना आसान होता है।

5- Available Variety Design

यह कीबोर्ड अलग अलग प्रकार के डिज़ाइन में उपलब्ध है जिसके कारण यूजर अपनी इच्छा अनुसार इन्हे चुन सकता है।

6- Cost (कीमत)

इसकी कीमत कम होती है। यूजर सस्ते में इसे खरीद सकते हैं।

Disadvantages of QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड के नुकसान

इसके नुकसान:-

1- Stress (तनाव)

इस कीबोर्ड में कुछ कुंजिया (keys) दूर होती है जिसके कारण यूजर को समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है और stress (तनाव) बढ़ सकता है।

2- Clean (सफाई)

ये कीबोर्ड जल्दी गंदे हो जाते है इसलिए इन्हें समय समय पर साफ करना पड़ता है।

Features of QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड की विशेषताएं

1- यह अंग्रेजी वर्णमाला (alphabet) का कीबोर्ड है।

2- इस कीबोर्ड का उपयोग ज्यादातर अमेरिका में किया जाता है।

3- QWERTY का नाम इसकी शुरुआती अक्षरों (letters) पर रखा गया है।

4- इन कीबोर्ड का आकार साधारण कीबोर्ड की तरह होता है।

इसे पढ़ें – कीबोर्ड के सभी प्रकार

QWERTY पर आधारित कीबोर्ड के दूसरे Layouts

  1. QWERTY
  2. QÜERTY (Azeri)
  3. ÄWERTY (Turkmen)
  4. QWERTZ
  5. AZERTY

Non-QWERTY पर आधारित keyboard के layouts

  • Dvorak
  • Colemak
  • Workman
  • Other English layouts
  • Sholes 2nd Layout
  • JCUKEN (Latin)
  • Neo

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

QWERTY क्या है?

QWERTY Keyboard एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर कीबोर्ड है जिसकी सबसे ऊपर वाली लाइन में Q, W, E, R, T और Y अक्षर वाली कुंजिया (keys) होती है जिनके आधार पर इस कीबोर्ड का नाम रखा गया है।

QWERTY कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया था?

इसका आविष्कार 1874 में Christopher Sholes ने किया था।

Reference:https://www.techtarget.com/whatis/definition/QWERTY-keyboard

निवेदन:- अगर आपके लिए (QWERTY Keyboard in Hindi – क्वर्टी कीबोर्ड क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment