Types of Keyboard in Hindi – कीबोर्ड के प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Types of Keyboard in Hindi – कीबोर्ड के प्रकार) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Types of Keyboard in Hindi – कीबोर्ड के प्रकार

कीबोर्ड के बहुत से प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है –

  1. Wired Keyboard (वायर्ड कीबोर्ड)
  2. Wireless Keyboard (वायरलेस कीबोर्ड)
  3. QWERTY Keyboard (क्वर्टी कीबोर्ड)
  4. Numeric Keyboard (न्यूमेरिक कीबोर्ड)
  5. Multimedia Keyboard (मल्टीमीडिया कीबोर्ड)
  6. Mechanical Keyboard (मैकेनिकल कीबोर्ड)
  7. Gaming Keyboard (गेमिंग कीबोर्ड)
  8. Virtual Keyboard (वर्चुअल कीबोर्ड)
  9. Ergonomic Keyboard (एर्गोनॉमिक कीबोर्ड)
  10. Chiclet Keyboard (चिक्लेट कीबोर्ड)
  11. Flexible Keyboard (फ्लेक्सिबल कीबोर्ड)
  12. Projection Keyboard (प्रोजेक्शन कीबोर्ड)

1- Wired Keyboard (वायर्ड कीबोर्ड)

Wired Keyboard एक प्रकार का कीबोर्ड है जिसमें wire (तार) का इस्तेमाल कंप्यूटर से जुड़ने के लिए किया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहे तो “वायर्ड कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जो USB केबल के माध्यम से कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होता है।”

Wired Keyboard एक ऐसा डिवाइस है जो सीधे (direct) आपके कंप्यूटर सिस्टम के साथ जुड़ता है और USB port के माध्यम से कंप्यूटर को इनपुट प्रदान करता है।

वायरलेस कीबोर्ड की तुलना में वायर्ड कीबोर्ड तेज गति (speed) से कंप्यूटर को इनपुट देता है या फिर कहे तेज गति से कार्य करता है क्योकि यह डायरेक्ट कंप्यूटर के साथ जुड़ा होता है।

इस कीबोर्ड में wire (तार) का उपयोग किया जाता है जिसके कारण इन्हे बैटरी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

यह कीबोर्ड वायरलेस कीबोर्ड की तुलना में अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है। वायरलेस कीबोर्ड में यदि कनेक्शन अच्छा नहीं होता तो इनका सम्पर्क कंप्यूटर के साथ टूट जाता है। लेकिन वायर्ड कीबोर्ड में ऐसा नहीं होता क्योकि यह एक केबल या तार के माध्यम से जुड़े होते है।

वायर्ड कीबोर्ड के फायदे

1 – यह कीबोर्ड अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है।

2 – वायरलेस कीबोर्ड की तुलना में यह सस्ते होते है।

3 – इसका उपयोग करने के लिए किसी प्रकार की बैटरी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

4 – इनकी performance काफी अच्छी होती है।

वायर्ड कीबोर्ड के नुकसान

1 – इन कीबोर्ड का उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठना पड़ता है।

wired keyboard in hindi

इसे भी पढ़े –

2- Wireless Keyboard (वायरलेस कीबोर्ड)

Wireless Keyboard एक विशेष प्रकार का कीबोर्ड होता है जिसमें किसी भी प्रकार के wire (तार) का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह कीबोर्ड वायरलेस तकनीक का उपयोग कंप्यूटर से connect होने के लिए करता है।

यह कंप्यूटर के साथ कनेक्ट होने के लिए वायरलेस तकनीक जैसे (ब्लूटूथ , Wi Fi और रेडियो फ्रीक्वेंसी) का इस्तेमाल किया जाता है।

इस कीबोर्ड में ट्रांसमिटर और रिसीवर का उपयोग किया जाता है जो सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने में मदद करते है। ट्रांसमिटर का उपयोग सिग्नल को ट्रांसफर करने और रिसीवर का उपयोग सिग्नल को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

Wireless Keyboard में एक बैटरी लगी होती है जो एक निश्चित समय तक ही चलती है, इसके बाद इस बैटरी को चार्ज करना पड़ता है।

इस कीबोर्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसका उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर के पास बैठने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यूजर कमरे के किसी भी कोने से कीबॉर्ड का उपयोग कर सकता है और कंप्यूटर को इनपुट या कमांड दे सकता है।

वायरलेस कीबोर्ड के फायदे

1- वायरलेस कीबोर्ड का उपयोग कमरे के किसी भी कोने से किया जा सकता है।

2- इन कीबोर्ड को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए किसी प्रकार की USB केबल या वायर की आवश्यकता नहीं पड़ती।

3- इस कीबोर्ड की range (सीमा) काफी अच्छी होती है।

4- यह कीबोर्ड काफी एडवांस और मॉडर्न होते है।

वायरलेस कीबोर्ड के नुकसान

1- ये वायर्ड कीबोर्ड की तुलना में कम विश्वसनीय (reliable) होते है।

2- यह कीबोर्ड महंगे होते है।

3- यदि यूजर ज्यादा दुर चला जाता है तो कनेक्शन टूट जाता है।

wireless keyboard in hindi

3- QWERTY Keyboard (क्वर्टी कीबोर्ड)

QWERTY Keyboard एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर कीबोर्ड है जिसकी सबसे ऊपर वाली लाइन में Q, W, E, R, T और Y अक्षर वाली कुंजिया (keys) होती है जिनके आधार पर इस कीबोर्ड का नाम रखा गया है।

QWERTY कीबोर्ड एक टाइपराइटर कीबोर्ड है जिसका उपयोग ज्यादातर उन देशो में किया जाता है जो अंग्रेजी वर्णमाला (english alphabet) का उपयोग करते हैं।

QWERTY कीबोर्ड का आविष्कार 1874 में Christopher Sholes के द्वारा किया गया था इसलिए इस कीबोर्ड को Sholes कीबोर्ड के नाम से भी जाना जाता है।

पुराने समय में टाइपिंग करते वक़्त टाइपराइटर की कुंजिया (keys) जाम हो जाता करती थी। इसी समस्या को हल करने के लिए QWERTY कीबोर्ड को विकसीत किया गया था।

क्वर्टी कीबोर्ड के फायदे

1- इस कीबोर्ड का उपयोग करना काफी आसान होता है।

2- इसकी कीमत कम होती है। यूजर सस्ते में इसे खरीद सकते हैं।

3- यह यूजर को अधिक सटीकता (accuracy) प्रदान करते है।

4- यह टाइपिंग स्पीड बढ़ाने में मदद करते है।

क्वर्टी कीबोर्ड के नुकसान

1- इस कीबोर्ड में कुछ कुंजिया (keys) दूर होती है जिसके कारण यूजर को समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है

2- ये कीबोर्ड जल्दी गंदे हो जाते है इसलिए इन्हें समय समय पर साफ करना पड़ता है।

QWERTY keyboard in hindi

4- Numeric Keyboard (न्यूमेरिक कीबोर्ड)

Numeric keyboard एक ऐसा कीबोर्ड है जिसमे 0 से 9 संख्या होती है। इस कीबोर्ड का इस्तेमाल कैलकुलेटर , कंप्यूटर और लेपटॉप में किया जाता है।

न्यूमेरिक कीबोर्ड का इस्तेमाल numbers (संख्याओं) को लिखने के लिए किया जाता है। दूसरे keyboards में भी numbers होते है लेकिन इसके द्वारा हम जल्दी numbers को लिख सकते हैं।

इस कीबोर्ड में ज्यादा संख्या में कुंजिया (keys) नहीं होती। इसमें कुंजी की संख्या केवल दस होती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से कैलकुलेशन करने के लिए किया जाता है।

न्यूमेरिक कीबोर्ड के फायदे

1- इस प्रकार के कीबोर्ड का आकार छोटा होता है जिसके कारण इन्हे कहीं पर भी लेकर जाना आसान होता है।

2- इसमें कुंजियों (keys) की संख्या कम होती है जिसके कारण यूजर को ज्यादा confusion नहीं होती।

3- इसका उपयोग करना आसान है।

4- इसका उपयोग कंप्यूटर में संख्यात्मक डेटा (numerical data) को जोड़ने के लिए किया जा सकता है।

5- यह काफी सस्ते होते है।

न्यूमेरिक कीबोर्ड के नुकसान

1- इसकी कुंजिया (keys) छोटी होती है जिसके कारण इन्हे दबाने में यूजर को समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

numeric keyboard in hindi

5- Multimedia Keyboard (मल्टीमीडिया कीबोर्ड)

Multimedia Keyboard एक कंप्यूटर कीबोर्ड है जिसमें विशेष प्रकार की keys (कुंजी) होती है जिनका इस्तेमाल करके यूज़र प्रोग्राम को एक्सेस कर सकता है।

इन keys का इस्तेमाल इंटरनेट चलाने, ईमेल खोलने ब्राउज़र चलाने, और ऑडियो प्लेयर चलाने आदि के लिए किया जाता है।

सरल शब्दो में कहे तो यह एक इनपुट डिवाइस है जिसमे कुछ विशेष प्रकार की कुंजिया (keys) शामिल होती है जिनका उपयोग कंप्यूटर को इनपुट या कमांड देने के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर में प्रोग्राम को आसानी से एक्सेस करने के लिए मल्टीमीडिया कीबोर्ड को विकसित (develop) किया गया है। इस कीबोर्ड में बहुत सी प्रकार की शॉर्टकट key होती है जिनका उपयोग करके यूजर प्रोग्राम तक आसानी से पहुंच जाता है।

जैसे :- कंप्यूटर को चालू करना , बंद करना और CPU को sleep करना आदि। इसमें विभिन्न प्रकार की कुंजिया (keys) शामिल होती है जैसे :- बैक, फॉरवर्ड, स्टॉप, और रीफ्रेश बटन आदि।

मल्टीमीडिया के फायदे

1- मल्टीमीडिया कीबोर्ड में shortcut key होती है जिसके कारण यूजर तेज गति से प्रोग्राम को open कर पाता है।

2- इस कीबोर्ड को नियत्रित (control) करना आसान होता है।

3- यह यूजर के समय की बचत करता है।

4- यह वायर्ड और वायरलेस दोनों में उपलब्ध है।

मल्टीमीडिया कीबोर्ड के नुकसान

1- ये अन्य कीबोर्ड की तुलना में काफी महंगे होते है।

multimedia keyboard in hindi

6- Mechanical Keyboard (मैकेनिकल कीबोर्ड)

Mechanical Keyboard एक विशेष प्रकार का कीबोर्ड होता है जिसमें प्रत्येक key (कुंजी) के नीचे एक रबर वाला स्विच लगा होता है। यह स्विच keys (कुंजी) को ऊपर और नीचे करने में मदद करता है।

जब आप मैकेनिकल कीबोर्ड में किसी कुंजी (key) को दबाते है तो वह अपने आप उपर की तरफ आ जाती है। ऐसा रबर वाले स्विच की वजह से होता है जो कुंजी के नीचे लगी होती है।

मैकेनिकल कीबोर्ड का इस्तेमाल उन जगहों पर ज्यादा किया जाता है जहां पर तेज गति (speed) से टाइपिंग की जाती है जैसे :- ऑफिस, बैंक या अन्य स्थान।

मैकेनिकल कीबोर्ड के फायदे

1- मैकेनिकल कीबोर्ड टिकाऊ (durable) होते है जो लम्बे समय तक चलते है।

2- यह कीबोर्ड तेज गति से कार्य करते है।

3- मैकेनिकल कीबॉर्ड में LED लाइट होती है जो यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करती है।

4- यह कीबोर्ड अधिक सुविधाजनक ( comfortable) होते है।

मैकेनिकल कीबोर्ड के नुकसान

1- ये अन्य कीबोर्ड की तुलना में ज्यादा आवाज (sound) उतपन्न करते है।

2- यह कीबोर्ड महंगे होते है।

mechanical keyboard in hindi

7- Gaming Keyboard (गेमिंग कीबोर्ड)

गेमिंग कीबोर्ड एक ऐसा कीबोर्ड है जिसमे बहुत कम संख्या में कुंजी (keys) होती है। इस कीबोर्ड को गेम खेलने के लिए विकसीत (develop) किया गया है।

इसमें W, S, D, A जैसी कुछ कुंजिया होती है जो गेम को नियत्रित (control) करने में मदद करती है। इन कीबोर्ड का डिज़ाइन काफी अच्छा होता है जिसके कारण यूजर को एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है।

गेमिंग कीबोर्ड के फायदे

1- यह कीबोर्ड गेमिंग के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

2- इन कीबोर्ड कुंजियों (keys) की संख्या बहुत कम होती है जिसके कारण यूजर आसानी से इसका इस्तेमाल कर पाता है।

3- यह लम्बे समय तक चलते है।

4- यह तेज गति से कार्य करते है।

5- इनका उपयोग करना काफी आसान होता है।

गेमिंग कीबोर्ड के नुकसान

1- यह काफी महंगे होते है।

2- ये मेम्ब्रेन कीबोर्ड की तुलना में भारी होते है।

3- यह अधिक मात्रा में ध्वनि उतपन्न करते है।

4- इन्हे साफ़ करना काफी मुश्किल होता है।

gaming keyboard in hindi

8- Virtual Keyboard (वर्चुअल कीबोर्ड)

virtual keyboard एक प्रकार का कीबोर्ड है जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच में किया जाता है। यह कीबोर्ड आपको स्क्रीन पर तब तक दिखाई देगा जब आप इसका उपयोग करेंगे। एक बार काम खत्म होने के बाद यह कीबोर्ड गायब हो जाता है।

इसे उदहारण के माध्यम से समझते है। यदि कोई यूजर मोबाइल फ़ोन पर कुछ टाइप करता है तो वह केवल उसी समय इसे देख सकता है, टाइपिंग खत्म होने के बाद यह कीबोर्ड अपने आप गायब हो जायेगा या बंद हो जायेगा।

वर्चुअल कीबोर्ड के फायदे

1- यह कीबोर्ड कंप्यूटर और मोबाइल फोन को spyware और trojan horse जैसे खतरनाक वायरस से बचाता है।

2- यह कीबोर्ड पासवर्ड के चोरी होने के खतरे को काफी कम कर देता है।

3- यदि आप इस कीबोर्ड का उपयोग करते है तो मैलवेयर जैसे वायरस आपके कंप्यूटर की जानकारी नहीं चुरा सकते।

वर्चुअल कीबोर्ड के नुकसान

1- वर्चुअल कीबोर्ड फिजिकल फॉर्म में नहीं होते जिन्हे छुआ नहीं जा सकता।

2- यदि कंप्यूटर की स्क्रीन गंदी है तो इन कीबॉर्ड को देखना काफी मुश्किल हो जाता है।

3- यूजर इस कीबोर्ड में तेज गति से काम नहीं कर सकता।

virtual keyboard in hindi

9- Ergonomic Keyboard (एर्गोनॉमिक कीबोर्ड)

इस कीबोर्ड को उन लोगो के लिए बनाया गया है जो दोनों हाथो की मदद से टाइपिंग करते है। सरल शब्दो में कहे तो एर्गोनॉमिक कीबोर्ड एक ऐसा कीबोर्ड है जिसका उपयोग उन लोगो के द्वारा किया जाता है जो दोनों हाथो से टाइपिंग करना पसंद करते है।

यह कीबोर्ड यूजर को अधिक सटिकता (accuracy) प्रदान करता है लेकिन यह काफी महंगा भी होता है।

Ergonomic Keyboard के फायदे

1- इस कीबोर्ड में यूजर तेज गति (speed) से कार्य कर सकता है।

2- यह यूजर को अधिक सटिकता (accuracy) प्रदान करता है।

3- इनका उपयोग करना आसान है।

Ergonomic Keyboard के नुकसान

1- साधारण कीबोर्ड की तुलना में ये अधिक महंगे होते है।

ergonomic keyboard in hindi

10- Chiclet Keyboard (चिकलेट कीबोर्ड)

चिकलेट कीबोर्ड वह होते है जिनकी कुंजियों (keys) का आकार (shape) चौकार (square) होता है। इस कीबोर्ड में टाइपिंग करना काफी आसान होता है और यह यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है।

Chiclet Keyboard के फायदे

1- यह कीबोर्ड यूजर को एक अच्छा अनुभव प्रदान करते है।

2- इसमें टाइपिंग करना काफी आसान होता है।

3- इसमें गलतिया होने के चांस कम होते है।

4- यह मैकेनिकल कीबोर्ड की तुलना में सस्ते होते है।

5- इनका वजन काफी हल्का होता है।

Chiclet Keyboard के नुकसान

1- इन कीबोर्ड को साफ़ करना मुश्किल होता है।

2- यह गेमिंग के लिए अच्छे नहीं होते।

chicklet keyboard in hindi

11- Flexible Keyboard (फ्लेक्सिबल कीबोर्ड)

यह एक प्रकार का कीबोर्ड है जिसे सॉफ्ट सिलिकॉन (soft silicone) का उपयोग करके बनाया गया है।

Flexible keyboard को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए USB केबल का उपयोग किया जाता है। यह कीबोर्ड अधिक टिकाऊ (durable) होते है और इन्हे ज्यादा साफ़ रखने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

इसमें silicon का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यह धुल से बचा रहता है। साधारण कीबोर्ड की तुलना में यह बहुत कम ध्वनि (noise) उतपन्न (produce) करता है।

यह कीबोर्ड काफी लचीला (flexible) होता है जिसे बैग में लपेटकर रखा जा सकता है। इसे साइलेंट कीबोर्ड के नाम से भी जाना जाता है जो काफी महंगे होते है।

Advantages of Flexible Keyboard in Hindi – फ्लेक्सिबल कीबोर्ड के फायदे

1- यह कीबोर्ड लचीला (flexible) होता है जिसे आसानी से मोड़ा जा सकता है।

2- यह कीबोर्ड काफी एडवांस और मॉडर्न होते है।

3- इनका उपयोग करना आसान है।

4- यह बहुत कम ध्वनि (sound) उतपन्न करते है।

5- इन कीबोर्ड को ज्यादा साफ सफाई की ज़रूरत नहीं होती।

Disadvantages of Flexible Keyboard in Hindi

1- यह काफी महंगे होते है।

flexible keyboard in hindi

12- Projection Keyboard (प्रोजेक्शन कीबोर्ड)

यह कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग ज्यादातर Mini PC (छोटा पर्सनल कंप्यूटर) , स्मार्टफोन और टेबलेट में किया जाता है।

यह कीबोर्ड devices के साथ जुड़ने के लिए ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करता है जो एक वायरलेस तकनीक है।

Advantages of Projection Keyboard in Hindi – प्रोजेक्शन कीबोर्ड के फायदे

1- इन कीबोर्ड को devices के साथ कनेक्ट करने के लिए किसी USB केबल की आवश्यकता नहीं पड़ती।

2- यह कीबोर्ड portable होते है।

3- यह लचीले (flexible) होते है।

4- इन्हे मेन्टेन करके रखना आसान होता है।

Disadvantages of Projection Keyboard in Hindi – प्रोजेक्शन कीबोर्ड के नुकसान

1- साधारण कीबोर्ड की तुलना में महंगे होते है।

2- इसकी सटिकता (accuracy) प्रोजेक्टर की गुणवत्ता (quality) पर निर्भर करती है।

3- प्रोजेक्शन कीबोर्ड पर टाइपिंग की गति कम हो सकती है।

projection keyboard in hindi

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

वायरलेस कीबोर्ड का क्या फायदा है?

वायरलेस कीबोर्ड का उपयोग कमरे के किसी भी कोने से किया जा सकता है।

वायर्ड कीबोर्ड कोनसे कीबोर्ड होते है?

Wired Keyboard वह कीबोर्ड होते है जो wire (तार) के माध्यम से कंप्यूटर के साथ जुड़ते है।

Reference:https://www.javatpoint.com/keyboard

निवेदन:- अगर आपके लिए (Types of Keyboard in Hindi – कीबोर्ड के प्रकार) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment