Types of Monitor in Hindi – मॉनिटर के प्रकार

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Types of Monitor in Hindi – मॉनिटर के प्रकार) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Types of Monitor in Hindi – मॉनिटर के प्रकार

Monitor के बहुत से प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है –

  1. Flat Panel Monitor (फ्लैट पैनल मॉनिटर)
  2. Touch Screen Monitor (टच स्क्रीन मॉनिटर)
  3. CRT Monitor (सीआरटी मॉनिटर)
  4. LED Monitor (एलईडी मॉनिटर)
  5. OLED Monitor (ओलेड़ मॉनिटर)
  6. DLP Monitor (डीएलपी मॉनिटर)
  7. TFT Monitor (टीएफटी मॉनिटर)
  8. LCD Monitor (एलसीडी मॉनिटर)
  9. Plasma Screen Monitor (प्लाज्मा स्क्रीन मॉनिटर)

1- Flat Panel Monitor (फ्लैट पैनल मॉनिटर)

Flat Panel Monitor एक प्रकार का डिस्प्ले है जिसकी स्क्रीन काफी हल्की और पतली होती है। फ्लैट पैनल मॉनिटर का इस्तेमाल कंप्यूटर, टेबलेट, मोबाइल फोन, और टेलीविजन (TV) में किया जाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “फ्लैट पैनल मॉनिटर एक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होती है जिसमें thin (पतले) पैनल का प्रयोग किया जाता है.”

यह एक प्रकार की डिस्प्ले होती है जिसमें CRT (कैथोड रे ट्यूब) के स्थान पर पतले पैनल (thin panels) का उपयोग किया जाता है। यह मॉनिटर CRT मॉनिटर की तुलना में कम बिजली का उपयोग करते है।

फ्लैट पैनल मॉनिटर विभिन्न प्रकार के आकारों (size) में उपलब्ध है जैसे :- 15, 17, 18, 19 इंच। इस मॉनिटर का resolution काफी ज्यादा होता है और इनका वजन भी काफी हल्का होता है।

हल्का और पतला होने की वजह से फ्लैट पैनल मॉनिटर बहुत ही portable होता है अर्थात् इसे हम आसानी से कहीं भी ले जा सकते है।

Advantages of Flat Panel Monitor in Hindi – फ्लैट पैनल मॉनिटर के फायदे

1- फ्लैट मॉनिटर का वजन काफी हल्का होता है जिसके कारण इन्हे रखने में यूजर को समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ता।

2- यह बहुत कम मात्रा में बिजली की खपत (consume) करते है।

3- इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।

4- पुराने मॉनिटर की तुलना में इनका resolution अधिक होती है।

5- इन मॉनिटर को दिवालो में लटकाया जा सकता है।

6- यह portable होता है अर्थात इसे आसानी से कहीं पर भी ले जाया जा सकता है।

Disadvantages of Flat Panel Monitor in Hindi – फ्लैट पैनल मॉनिटर के नुकसान

1- ये CRT मॉनिटर की तुलना में काफी महंगे होते है।

2- इसमें तेज गति (स्पीड) से चलने वाले चित्र धुंधले दिखते है।

3- इस मॉनिटर को यूजर सिमित एंगल (limited angle) से देख पाता है।

flat bed pannel monitor in hindi

इसे भी पढ़े –

2- Touch Screen Monitor (टच स्क्रीन मॉनिटर)

टच स्क्रीन मॉनिटर वह मॉनिटर होते है जिनमे यूजर स्क्रीन को touch (छू) करके कंप्यूटर या डिवाइस को इनपुट देता है।

टच स्क्रीन मॉनिटर में कीबोर्ड और रिमोट के स्थान पर यूजर अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करता है और कंप्यूटर को इनपुट और कमांड देता है।

सबसे पहले टच स्क्रीन मॉनिटर का आविष्कार 1975 में George hurst ने किया था। इस मॉनिटर का इस्तेमाल मोबाइल फ़ोन, ATM मशीन, लैपटॉप आदि में किया जाता है।

इस मॉनिटर का उपयोग करना काफी आसान होता है टचस्क्रीन मॉनिटर का उपयोग करके यूजर प्रोग्राम को चालू कर सकता है, फाइलों को चालू कर सकता है, उन्हें डिलीट कर सकता है।

टचस्क्रीन का उपयोग विभिन्न प्रकार के devices में किया जाता है जैसे :- कंप्यूटर , लेपटॉप , स्मार्टफोन, टैबलेट, कैश रजिस्टर आदि।

टचस्क्रीन मॉनिटर के दो प्रकार होते हैं – पहला Resistive टचस्क्रीन और दूसरा Capacitive टचस्क्रीन।

Advantages of Touch Screen Monitor in Hindi – टचस्क्रीन मॉनिटर के फायदे

1- टचस्क्रीन मॉनिटर जगह को बचाता (saves space) है क्योकि इसमें माउस और कीबोर्ड को रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

2- इस मॉनिटर में प्रोग्राम को ओपन करना काफी आसान होता है।

3- इसमें यूजर तेज गति (speed) से कंप्यूटर को इनपुट देता है।

4- इस मॉनिटर का उपयोग करना आसान है।

Disadvantages of Touchscreen Monitor in Hindi – टचस्क्रीन मॉनिटर के नुकसान

1- यह मॉनिटर काफी महंगे होते है।

2- कभी कभी यह मॉनिटर सही तरीके से काम नहीं करते।

touch screen monitor in hindi

3- CRT Monitor

CRT का पूरा नाम Cathode Ray Tube (कैथोड रे ट्यूब) होता है। यह एक ऐसा मॉनिटर है जो स्क्रीन पर चित्रों को बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन बीम (electron beam) का उपयोग करता है।

इस इलेक्ट्रॉनिक बीम के अंदर एक प्रकार की gun (बंदूक) होती है जो इलेक्ट्रॉनिक किरणों को आग लगाने में मदद करती है। जिसके कारण इलेक्ट्रॉनिक किरणे मॉनिटर की सतह पर बार बार टकराती है।

इलेक्ट्रॉनिक किरणों के सतह पर टकराने की वजह से मॉनिटर में अलग-अलग प्रकार के रंग पैदा होते है और इन्ही रंगो के कारण मॉनिटर में इमेज या वीडियो display होती है।

CRT मॉनिटर काफी बड़े और भारी होते है जिन्हे ऑपरेट करने के लिए अधिक मात्रा में बिजली की आवश्यकता पड़ती है या फिर हम कह सकते है की यह मॉनिटर ज्यादा बिजली की खपत (consume) करते है।

वर्तमान में यह मॉनिटर ज्यादा लोकप्रिय नहीं है क्योकि मार्किट में इनसे अच्छे मॉनिटर उपलब्ध है।

Advantages of CRT Monitor in Hindi – CRT मॉनिटर के फायदे

1- यह फ्लैट पैनल मॉनिटर की तुलना में सस्ता है।

2- यह मॉनिटर तेज गति से कार्य करते है।

3- इस मॉनिटर का resolution अधिक होता है।

4- यह ज्यादा Color (रंग) पैदा करता है।

Disadvantages of CRT Monitor in Hindi – CRT मॉनिटर के नुकसान

1- इन मॉनिटर का वजन काफी अधिक होता है।

2- LCD की तुलना में पिक्चर क्वालिटी (Picture quality) कम है।

3- इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता पड़ती है।

crt monitor in hindi

4- LED Monitor (एलईडी मॉनिटर)

LED का पूरा नाम Light Emitting Diode (लाइट एमिटिंग डायोड) होता है। LED monitor फ्लैट पैनल मॉनिटर की तरह वजन में हल्के होते है।

पुराने समय के जो LED Monitor होते थे वो केवल लाल रंग को ही डिस्प्ले करते थे लेकिन आजकल के LED मॉनिटर बहुत सारे रंगों को डिस्प्ले करते हैं जैसे – लाल, हरा, पीला, नीला, नारंगी आदि।

LED मॉनिटर बहुत अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है। यह मॉनिटर काफी मॉडर्न और एडवांस होते है जो चित्रों को अच्छे तरीके से दिखाते (display) है।

इस मॉनिटर का उपयोग विभिन्न प्रकार के devices में किया जाता है जैसे :- लैपटॉप स्क्रीन, मोबाइल फोन, टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, टैबलेट आदि।

इस मॉनिटर का आविष्कार P. Mitchell के द्वारा किया गया था। यह मॉनिटर बहुत कम बिजली की खपत (consume) करते है।

Advantages of LED Monitor in Hindi – LED मॉनिटर के फायदे

1- LED मॉनिटर का वजन काफी हल्का होते है जिसके कारण इन्हे दीवार में लगाया जा सकता है।

2- इस मॉनिटर को रखने के लिए ज्यादा space (जगह) की आवश्यकता नहीं पड़ती।

3- यह मॉनिटर कम खर्चीले होते है अर्थात ये सस्ते होते हैं।

4- यह अधिक विश्वसनीय (reliable) होते है।

5- यह बहुत कम बिजली की खपत (consume) करता है।

Disadvantages of LED Monitor in Hindi – LED मॉनिटर के नुकसान

1- ये CRT मॉनिटर की तुलना में महंगे होते है।

2- ये अन्य मॉनिटर की तुलना में ज्यादा बिजली का उपयोग करते है।

led monitor in hindi

5- OLED Monitor (ओलेड मॉनिटर)

OLED का पूरा नाम Organic Light-emitting diode (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड) है। यह एक प्रकार का फ्लैट पैनल मॉनिटर है जो LCD मॉनिटर की तुलना में अधिक कुशल (efficient) है।

OLED कार्बनिक पदार्थ से मिलकर बना होता है और इसको कार्य करने के लिए किसी backlight की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह खुद ही light (प्रकाश) को बना लेता है।

यह LCD मॉनिटर की तुलना में अधिक पतला और हल्का होता है। इस मॉनिटर की performance काफी अच्छी होती है और यह बेहतर तरीके से चीज़ो को दिखाता है।

इन मॉनिटर का उपयोग लेपटॉप, कंप्यूटर, टीवी, मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, टैबलेट जैसे devices में किया जाता है।

Advantages of OLED Monitor in Hindi – OLED मॉनिटर के फायदे

1- OLED मॉनिटर LCD की तुलना में कम बिजली का उपयोग करते है।

2- यह मॉनिटर पतले होते है जिसके कारण इन्हे दीवार पर लगाया जा सकता है।

3- इस मॉनिटर की परफॉर्मेंस काफी अच्छी होती है।

4- यह मॉनिटर काफी मॉडर्न और एडवांस होते है।

OLED मॉनिटर के नुकसान

1- ये LCD मॉनिटर की तुलना में महंगे होते है।

oled monitor in hindi

6– DLP Monitor (डीएलपी मॉनिटर)

DLP का पूरा नाम Digital light processing (डिजिटल लाइट प्रोसेसिंग) है। यह एक प्रकार की तकनीक है जिसका उपयोग बड़ी स्क्रीन पर चित्रों को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है। ऐसा करने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाता है।

यह मॉनिटर HD में वीडियो और चित्रों को डिस्प्ले करता है। इस तकनीक को Texas Instruments के द्वारा विकसीत (develop) किया गया था।

DLP का इस्तेमाल ज्यादातर gamers के द्वारा गेम खेलने के लिए किया जाता है। यह मॉनिटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली सामग्री (material) को डिस्प्ले करता है। यह मॉनिटर उन लोगो के लिए ज्यादा लोकप्रिय होते है जिन्हे बड़ी स्क्रीन पर फिल्मे देखना पसंद होता है।

Advantages of DLP Monitor In Hindi – डीएलपी मॉनिटर के फायदे

1- यह मॉनिटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली चीजों को दिखाने में सक्षम है।

2- यह gamers के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

डीएलपी मॉनिटर के नुकसान

1- यह मॉनिटर महंगे होते है।

dlp monitor in hindi

7 – TFT Monitor (टीएफटी मॉनिटर)

TFT का पूरा नाम Thin film transistor (थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर) होता है। यह एक प्रकार का फ्लैट पैनल मॉनिटर है जिसकी स्क्रीन काफी पतली और लम्बी होती है।

TFT मॉनिटर में मौजूद सभी pixel को नियंत्रित (control) करने के लिए चार प्रकार के ट्रांजिस्टर का उपयोग किया जाता है।

यह मॉनिटर सभी प्रकार के फ्लैट मॉनिटर को बेहतर resolution प्रदान करते है। इस मॉनिटर की स्क्रीन क्वालिटी काफी अच्छी होती है जिसके कारण यूजर चीज़ो को अच्छे से देख पाता है।

Advantages of TFT Monitor in Hindi – टीफीटी मॉनिटर के फायदे

1- इसमें यूजर चीज़ो को हाई क्वालिटी में देख सकते है।

2- इस मॉनिटर की performance अच्छी होती है।

3- यह बहुत कम बिजली का उपयोग करते है।

4- इस मॉनिटर का डिज़ाइन काफी अच्छा होता है।

5- यह मॉनिटर तेज गति से कार्य करता है।

TFT Monitor के नुकसान

1- अन्य मॉनिटर की तुलना में काफी महंगे होते है।

tft monitor in hindi

8- LCD Monitor (एलसीडी मॉनिटर)

LCD का पूरा नाम (लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले) होता है। यह एक प्रकार का मॉनिटर है जिसे liquid crystals का उपयोग करके बनाया जाता है।

LCD का प्रयोग अधिकतर कैलकुलेटर तथा डिजिटल घड़ियों को बनाने में किया जाता है। LCD का मुख्य लाभ यह है कि ये तेज प्रकाश (bright light) में बहुत अधिक चमकते है जबकि LED को प्रकाश में देखना मुश्किल होता है.इसके अलावा LCD का इस्तेमाल कंप्यूटर, लेपटॉप और टेलीविजन में किया जाता है।

यह एक समान्य (common) प्रकार का मॉनिटर है जिसका उपयोग लगभग हर जगह किया जाता है। इस मॉनिटर की quality काफी अच्छी होती है और इसका resolution भी काफी अच्छा होता है।

LCD मॉनिटर चित्रों को दिखाने के लिए LCD तकनीक का उपयोग करता है। इस मॉनिटर का उपयोग फ्लैट पैनल मॉनिटर में भी किया जाता है।

Advantages of LCD Monitor in Hindi – एलसीडी के फायदे

1- यह मॉनिटर बहुत कम बिजली का उपयोग करते है।

2- यह मॉनिटर लम्बे समय तक चलते है।

3- इसका वजन काफी हल्का होता है जिसके कारण इन्हे रखने में आसानी होती है।

4- इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।

एलसीडी मॉनिटर के नुकसान

1- LCD मॉनिटर के pixel काफी कमजोर होते है।

2- यह मॉनिटर महंगे होते है।

lcd monitor in hindi

9- Plasma Screen Monitor (प्लाज्मा स्क्रीन मॉनिटर)

प्लाज्मा स्क्रीन मॉनिटर एक प्रकार का फ्लैट पैनल है जिसकी स्क्रीन काफी पतली होती है जिसके कारण इन्हे दीवार पर लगाया जा सकता है।

इस मॉनिटर की स्क्रीन LCD मॉनिटर की तुलना में अधिक उज्जवल (brighter) होती है। इस मॉनिटर का उपयोग कंप्यूटर , लेपटॉप जैसे devices में किया जाता है। यह मॉनिटर 1920 x 1080 तक के resolution को सपोर्ट करता है।

Plasma Screen Monitor को Gas-discharge मॉनिटर भी कहते है. इसका प्रयोग बहुत बड़े TV displays में किया जाता है, लगभग 40 inch और उससे ज्यादा.

Advantages of Plasma Screen Monitor in Hindi – प्लाज्मा स्क्रीन मॉनिटर के फायदे

1- इस मॉनिटर को दिवार पर लगाया जा सकता है।

2- अन्य मॉनिटर की तुलना में काफी हल्का होता है।

3- इसका response time काफी तेज है।

4- इस मॉनिटर की गुणवत्ता (quality) काफी अच्छी है।

Plasma Screen Monitor के नुकसान

1- यह 40 इंच से छोटे आकार में नहीं आते हैं।

2- यदि कमरे में ज्यादा रौशनी है तो चित्र अच्छी नहीं दिखाई देते।

plasma monitor in hindi

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्लैट पैनल मॉनिटर का फायदा क्या है?

फ्लैट पैनल मॉनिटर एक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होती है जिसमें thin (पतले) पैनल का प्रयोग किया जाता है.

DLP मॉनिटर का फायदा क्या है?

यह मॉनिटर उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली चीजों को दिखाने में सक्षम है।

Reference:https://www.javatpoint.com/monitor

निवेदन:- अगर आपके लिए (Types of Monitor in Hindi – मॉनिटर के प्रकार) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment