हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Network Services in Hindi – नेटवर्क सर्विस क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-
टॉपिक
Network Services in Hindi – नेटवर्क सर्विस क्या है?
- नेटवर्क सर्विस एक प्रकार की सेवा है जो एक नेटवर्क को सही ढंग से चलाने में मदद करती है।
- दूसरे शब्दों में कहें तो, “Network service एक एप्लीकेशन है जो यूजर को एक नेटवर्क में दूसरे एप्लीकेशन के साथ connect करती है।”
- Network services का इस्तेमाल कार्यालयों (offices), शाखाओं (branch), और दूरस्थ स्थानों (remote location) में काम कर रहे लोगो को एप्लीकेशन और डेटा के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है।
- नेटवर्क सर्विस एक ऐसी सेवा है जो नेटवर्क प्रोवाइडर के द्वारा प्रदान की जाती है जिसका मुख्य उदेश्य users की समस्या को सुनना और उन्हें हल करना होता है।
- इसमें कई प्रकार की सेवाएं शामिल हो सकती है जैसे इंटरनेट को एक्सेस करना, डेटा, वॉयस ट्रांसमिशन और ग्राहक संचार नेटवर्क (customer communication network) आदि।
- नेटवर्क सर्विस का काम नेटवर्क को manage करना होता है ताकि यूजर को कम्युनिकेशन करते वक़्त किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।
- नेटवर्क सर्विस में IP addressing , DNS (डोमेन नेम सिस्टम), ईमेल सर्विस, इंटरनेट एक्सेस, VPN termination जैसे कार्यो को सँभालने (handle) के लिए बहुत से कर्मचारी और डिवाइस शामिल होते है।
- Network services की जिम्मेदारी कंप्यूटर के विभिन्न resources (संसाधनों) जैसे कि – हार्ड डिस्क ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, सीडी ड्राइव, प्रिंटर आदि को नेटवर्क एप्लीकेशन की सहायता से शेयर करने की होती है.
- नेटवर्क सर्विसेज के बहुत से प्रकार होते है जैसे संचार सर्विस, फाइल सर्विस, और डायरेक्टरी सर्विस आदि। इन सभी सर्विसेज के बारे में नीचे पढ़ेंगे।
इसे भी पढ़े –
Types of Network Services in Hindi – नेटवर्क सर्विस के प्रकार
Network services के बहुत सारें प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है –
- File Service (फ़ाइल सर्विस)
- Print service (प्रिंट सर्विस)
- Message service (मैसेज सर्विस)
- Database service (डेटाबेस सर्विस)
- Application service (एप्लीकेशन सर्विस)
- Directory Service (डायरेक्टरी सर्विस)
- Communication service (कम्युनिकेशन सर्विस)
- Remote Access (रिमोट एक्सेस)
- Web service (वेब सर्विस)
1- File Service (फ़ाइल सर्विस)
नेटवर्क में किसी भी फाइल को एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर पर ट्रान्सफर करने, और कॉपी करने के लिए फाइल सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है l फाइल सर्विस के द्वारा हम files का backup भी ले सकते हैं। इसके अलावा फाइल सर्विस शेयर की गई फाइलों को manage भी करती है और यूजर को कंप्यूटर में मौजूद फाइलों को एक्सेस करने में मदद करती है।
2- Print Service (प्रिंट सर्विस)
प्रिंट सर्विस का काम नेटवर्क में किसी एक कंप्यूटर के साथ जुड़े प्रिंटर को दूसरे कंप्यूटर के लिए उपलब्ध करवाना होता है l प्रिंट सर्विस के कारण ही एक प्रिंटर का प्रयोग नेटवर्क में मौजूदा दूसरे सभी कंप्यूटर कर पाते हैं l
प्रिंट सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमें नेटवर्क में केवल एक प्रिंटर लगाना होता है और इस एक प्रिंटर का इस्तेमाल सभी कंप्यूटर कर पाते हैं। इससे प्रिंटर की संख्या कम होती है।
3- Message Service (मैसेज सर्विस)
मैसेज सर्विस का काम एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर को मैसेज भेजना होता है। इसके अलावा हम ऑडियो, विडियो और टेक्स्ट आदि को भी भेज सकते हैं। एक प्रकार से मैसेज सर्विस, फाइल सर्विस के समान ही कार्य करती है परंतु यह कंप्यूटर के बीच कार्य नही करती बल्कि यह यूजर एप्लीकेशन के बीच कार्य करती है। email और voice mail इसके उदहारण हैं।
4- Database Service (डेटाबेस सर्विस)
डेटाबेस सर्विस का इस्तेमाल डेटाबेस में डेटा को स्टोर और मैनेज करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा डेटाबेस सर्विस का काम नेटवर्क में यूजर को डेटाबेस की सुविधा प्रदान करना होता है। जब भी कोई यूजर डेटाबेस में मौजूद डेटा को एक्सेस करने की request करता है तो सर्वर उसे वह डेटा प्रदान करता है।
5- Application Service (एप्लीकेशन सर्विस)
एप्लीकेशन सर्विस एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर को शेयर करने के लिए किया जाता है। यह एक software solution है जिसका उपयोग एप्लीकेशन की स्पीड, सुरक्षा, और क्षमता में सुधार करने के लिए किया जाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण लैन गेमिंग है। जिसमे एक गेम को कई यूजर एक साथ खेलते हैं।
6- Directory Service (डायरेक्टरी सर्विस)
डायरेक्टरी सर्विस एक प्रकार का सॉफ्टवेयर सिस्टम है जो नेटवर्क के संसाधनों (resources) को एकत्रित करने, directory information (निर्देशिका जानकारी) को स्टोर और व्यवस्थित (organize) करने का काम करता है। यह सर्विस नेटवर्क नामों को नेटवर्क पते (network addresses) पर मैप करती हैं। यह ऑपरेटिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण घटक (component) है जो सिस्टम में सुचना को स्टोर करने मदद करता है। डायरेक्टरी सर्विस उपयोग बहुत सी जगहों पर किया जाता है जिन्हे निचे बताया गया है।
- Accounting
एक organization में सभी यूजर के पास उनका user names और password होता है जिन्हे map किया जाता है। डायरेक्टरी सर्विस इन user names और password की जानकारी को गुप्त रूप से स्टोर करने के लिए सुविधा प्रदान करती है और यूजर के रिक्वेस्ट किये जाने पर उन्हें यह जानकारी उपलब्ध कराती है।
- Authentication and Authorization
जब भी कोई यूजर किसी अकाउंट में लॉगिन करने का प्रयास करता है तो सबसे पहले यूजर की जांच की जाती है। इससे यूजर का डेटा और अकाउंट दोनों ही सुरक्षित रहता है। इसमें अकाउंट में मौजूद संसाधनों या डेटा तक पहुचंने के लिए authorization schemes का उपयोग किया जाता है।
- DNS
DNS का पूरा नाम domain name service (डोमेन नेम सर्विस) होता है। यह एक आवश्यकत सेवा है जिस पर इंटरनेट काम करता है। यह सर्विस IP addresses (आईपी एड्रेस) को डोमेन नेम से मैप करने का काम करती है। DNS का मुख्य कार्य वेबसाइट का IP adress प्रदान करना होता है ताकि यूजर वेबसाइट के नाम को आसानी से map कर सके।
7- Communication Service (कम्युनिकेशन सर्विस)
कम्युनिकेशन सर्विस एक ऐसी सर्विस है जिसका उपयोग वीडियो, ऑडियो, डेटा, और चित्रों को एक स्थान से दुसरे स्थान या एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। दुसरे शब्दो में कहे तो कम्युनिकेशन सर्विस दो या दो से अधिक बिंदु (point) के बिच सुचना और फाइलों को ट्रांसफर करने की सेवा है। कम्युनिकेशन सर्विस में कई प्रकार की सेवाएं शामिल है जिनके बारे में निचे बताया गया है।
ईमेल एक इलक्ट्रोनिक संचार विधि है जिसका इस्तेमाल वीडियो , ऑडियो , डेटा , फाइलों और सूचनाओं को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसमें यूजर इंटरनेट के माध्यम से चीज़ो को एक स्थान से दुसरे स्थान में ट्रांसफर करता है। ईमेल डेटा को ट्रांसफर करने के लिए एक से अधिक सर्वर का उपयोग किया जाता है।
- Social Networking
सोशल नेटवर्किंग एक ऐसी विधि है जिसमे दुनिया भर के लोग आपस में एक दुसरे के साथ जुड़ते है और संचार करते है। यह एक नई तकनीक है जो आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। यहां पर दुनिया भर के लोग अपने विचारो को एक दुसरे के साथ शेयर करते है। सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करके हम वीडियो , ऑडियो सभी प्रकार के डेटा को शेयर कर सकते है।
- Internet Chat
इंटरनेट चैट एक ऐसी सुविधा है जिसमे दो या दो से अधिक लोग टेक्स्ट संदेशो को तेज गति के साथ एक दुसरे के पास भेज सकते है। इसमें यूजर voice chat और video chat भी कर सकता है।
- Discussion Boards
Discussion boards एक प्रकार का communication (संचार) है जो समान विचार रखने वाले लोगो को आपस में जोड़ने के लिए एक प्रकार का तंत्र (mechanism) प्रदान करता है। इसमें अपनी समस्याओ को दुसरे यूजर के साथ शेयर कर सकता है और उनका समाधान पा सकता है।
8- Remote Access (रिमोट एक्सेस)
यह एक प्रकार की service (सेवा) है जो यूजर को रिमोट कंप्यूटर पर मौजूद डेटा तक पहुंचने में मदद करती है। रिमोट एक्सेस को रिमोट डेस्कटॉप के नाम से भी जाना जाता है।
9- Web Services (वेब सर्विस)
वेब सर्विस वह सर्विस होती है जो यूजर को इंटरनेट से कनेक्ट और इंटरनेट पर मौजूद डेटा और सूचनाओं को एक्सेस करने में मदद करती है।
Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न
नेटवर्क सर्विस एक प्रकार की सेवा है जो एक नेटवर्क को सही ढंग से चलाने में मदद करती है।
इसका कार्य नेटवर्क को manage करना होता है।
Reference:– https://www.tutorialspoint.com/data_communication_computer_network/network_services.htm
निवेदन:- अगर आपके लिए (Network Services in Hindi – नेटवर्क सर्विस क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.