Advantages of DTP in Hindi – डेस्कटॉप पब्लिशिंग के फायदे

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Advantages of DTP in Hindi – डेस्कटॉप पब्लिशिंग के फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Advantages of DTP in Hindi – डेस्कटॉप पब्लिशिंग के फायदे

DTP के बहुत सारें फायदे होते हैं जिनके बारें में नीचे विस्तार से बताया गया है –

1- Speed (गति)

DTP (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) एक सॉफ्टवेयर है जो काफी तेज गति (speed) से अपने कामों को पूरा करता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से हम मैग्जीन, किताबें, अखबार और कॉमिक्स को तेज गति के साथ पब्लिश कर सकते है।

इसमें ग्राफ़िक्स बनाना काफी आसान होता है जिसके कारण यूजर तेज गति से ग्राफ़िक्स को बना पाता है।

यदि यूजर टेक्स्ट या ग्राफ़िक्स में कुछ बदलाव करना चाहता है तो वह आसानी से ऐसा कर सकता है और यह काम करने में उसे ज्यादा समय भी नहीं लगता।

speed

2- Cheaper (सस्ता)

DTP अन्य पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर की तुलना में काफी सस्ता होता है। यदि कोई यूजर किसी दूसरे पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से ग्राफ़िक्स या अन्य चीज़ो को डिज़ाइन करता है तो वह उसे महंगा पड़ सकता है।

लेकिन DTP सॉफ्टवेयर में ऐसा नहीं है क्योकि इसकी डिजाइनिंग प्रक्रिया सस्ती है जिसके कारण चीज़ो को डिज़ाइन करने में ज्यादा पैसो का खर्चा नहीं आता। यही कारण है की आज बड़ी बड़ी कंपनिया अपने ग्राफ़िक्स या बैनर को डिज़ाइन करने के लिए इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करती है।

cheaper

3- Professional Layout (प्रोफेशनल लेआउट)

DTP में काफी उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले Template और Layout होते है जिनका उपयोग करके यूजर बेहतर डिज़ाइन बना सकता है। डीटीपी में बहुत से प्रकार के टेम्पलेट होते है जिनके द्वारा यूजर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चीज़ो को बना सकता है।

Professional Layout

4- More customization available (ज्यादा कस्टमाइजेशन मौजूद)

दुसरे सॉफ्टवेयर की तुलना में DTP में चीज़ो को कस्टमाइज करने के ज्यादा feature होते है जिनका उपयोग करके यूजर अपनी इच्छा अनुसार ग्राफ़िक्स में बदलाव कर सकता है।

यह सॉफ्टवेयर यूजर के creativity (रचनात्मकता) को निखारने में भी मदद करता है। इसमें यूजर टेक्स्ट का कलर बदल सकता है , ग्राफ़िक्स का आकार बदल सकता है और उनमे चीज़ो को add कर सकता है।

More customization available

5- No update Cost (अपडेट करने के लिए कोई पैसा नहीं)

DTP सॉफ्टवेयर को अपडेट करने में कोई भी पैसा नहीं लगता। आज के समय में बहुत से ऐसे सॉफ्टवेयर होते है जिन्हे अपडेट करने के लिए पैसा देना पड़ता है। लेकिन DTP में ऐसा नहीं है जिसके कारण यूजर के पैसो की बचत हो जाती है।

no update cost

6- Save Time (समय की बचत)

डीटीपी तेज गति से कार्य करने वाला सॉफ्टवेयर है जिसमे कार्यो को करने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। यही कारण है की इस सॉफ्टवेयर में यूजर का समय बर्बाद नहीं होता।

इस सॉफ्टवेयर में चीज़ो को बनाने और उन्हें edit करने में बहुत कम समय लगता है जिसके कारण यूजर के समय की बचत हो जाती है।

Save time

7- Easy To Use (इस्तेमाल करने में आसान)

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना आसान है। इसका उपयोग करने के लिए यूजर को ज्यादा तकनिकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं पड़ती। वह आसानी से इसका उपयोग कर सकता है और अपने कार्यो को कर सकता है।

easy to use

8- Various Tools (बहुत सारें टूल्स)

डेस्कटॉप पब्लिशिंग में आपको कई प्रकार के टूल मिल जाते है जो किसी पेज या दूसरी चीज़ो को डिज़ाइन करने में मदद करते है। इसमें spell check, index, find और replace आदि जैसे टूल शामिल है जो यूजर को creative (रचनात्मक) और अच्छा डिज़ाइन बनाने में मदद करते है।

Various Tools

9- Increase Productivity (उत्पादकता में वृद्धि)

डीटीपी productivity ((उत्पादकता) को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें यूजर कम समय में ज्यादा कार्यो को कर सकता है जिसके कारण प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

Increase Productivity

10- Easy Control (नियंत्रित करने में आसान)

वर्ड प्रोसेसर की तुलना में DTP को नियंत्रित (control) करना काफी आसान होता है।

Easy Control

इसे भी पढ़े –

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

DTP का क्या फायदा है?

DTP में काफी उच्च गुणवत्ता (high quality) वाले Template और Layout होते है

DTP की फुल फॉर्म क्या होती है?

इसकी फुल फॉर्म Desktop Publishing होती है।

Reference:https://www.artworkabode.com/blog/exploring-the-advantages-of-desktop-publishing/

निवेदन:- अगर आपके लिए (Advantages of DTP in Hindi – डेस्कटॉप पब्लिशिंग के फायदे) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment