RTF & HTML Text in Hindi – RTF और HTML टेक्स्ट क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (RTF & HTML Text in Hindi – RTF और HTML टेक्स्ट क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

RTF in Hindi – RTF क्या है?

RTF का पूरा नाम Rich Text Format (रिच टेक्स्ट फॉर्मेट) होता है। यह एक फाइल फॉर्मेट है जिसका आविष्कार 1980 में Microsoft के द्वारा किया गया था।

RTF एक text format है जिसका इस्तेमाल text file को अलग-अलग वर्ड प्रोसेसर के बीच ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

दुसरे शब्दो में कहे तो “RTF एक डॉक्यूमेंट फॉर्मेट है जो यूजर को अलग-अलग वर्ड प्रोसेसर के बीच टेक्स्ट फाइलों को शेयर करने में मदद करता है।”

RTF का इस्तेमाल ज्यादातर वर्ड प्रोसेसर के द्वारा किया जाता है। यह लोगो को वर्ड दस्तावेज़ों (word documents) को उन लोगो के साथ शेयर करने में मदद करता है जो लोग वर्ड का उपयोग नहीं करते।

बहुत से लोग इस फॉर्मेट का उपयोग टेक्स्ट डॉक्यूमेंट फाइलों को एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में ट्रांसफर करने के लिए करते है।

ज्यादातर वर्ड प्रोसेसर RTF फाइलों को पढ़ने और लिखने में सक्षम होते है। माइक्रोसॉफ्ट ने 2008 में RTF को update करना बंद कर दिया। लेकिन इसके बावजूद लगभग हर ऑपरेटिंग सिस्टम इस फॉर्मेट को सपोर्ट करते है।

RTF File में हम इमेज को भी add कर सकते हैं जैसे – .jpg, और .png आदि।

RTF in hindi

Advantages of RTF in Hindi – RTF के फायदे

1- RTF का उपयोग करना काफी आसान होता है।

2- यह फॉर्मेट वायरस नहीं फैलाता जिसके कारण सिस्टम या डिवाइस की performance बरकरार रहती है।

3- यह सभी ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।

4- यह फॉर्मेट यूजर को बहुत सारी सुविधाएं प्रदान करता है।

5- इसमें हम उन documents को भी भेज सकते है जिन्हे हाइपरलिंक शामिल होता है।

Disadvantages of RTF in Hindi – RTF के नुकसान

1- इस फॉर्मेट का फाइल साइज काफी बड़ा होता है।

2- RTF files को compress नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़े –

HTML Text in Hindi – HTML टेक्स्ट क्या है?

HTML का पूरा नाम HyperText Markup Language (हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) होता है। यह एक मार्कअप भाषा है जिसका इस्तेमाल वेब पेज को बनाने के लिए किया जाता है।

दूसरे शब्दो में कहे तो “HTML एक मार्कअप लैंग्वेज है जिसके माध्यम से वेब एप्लीकेशन को बनाया जाता है। इस भाषा का उपयोग वेबसाइट बनाने के लिए भी किया जाता है।”

HTML Text दो तत्वों से मिलकर बना होता है पहला plain text और दूसरा html tags. इसलिए हम कह सकते है कि html टेक्स्ट, प्लेन टेक्स्ट और html tags से मिलकर बनता है।

HTML में बहुत से प्रकार के tags होते हैं जिनका उपयोग करके हम वेब पेज को आसानी से डिज़ाइन कर सकते है।

यह भाषा वेब ब्राउज़र को यह बताती है कि वेब पेज में मौजूद content को किस प्रकार दिखाना है। HTML में हम CSS का इस्तेमाल करके आकर्षक और सुंदर वेबसाइट बना सकते हैं।

HTML में हम इमेज, ऑडियो, वीडियो और ग्राफिक्स को add कर सकते हैं।

यह केवल एक मार्कअप लैंग्वेज है। इसे हम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नहीं कह सकते क्योकि यह डायनामिक वेब पेज को डिज़ाइन नहीं कर सकती। इसके माध्यम से हम केवल static web pages को बना सकते है।

HTML in Hindi

Advantages of HTML Text in Hindi

1- यह एक सरल भाषा है जिसे सीखना किसी भी यूजर के लिए आसान होता है।

2- इस भाषा का उपयोग करना आसान है।

3- HTML को edit और modify करना आसान है।

4- यह भाषा लगभग हर प्रकार के ब्राउज़र को सपोर्ट करता है।

5- इस भाषा का उपयोग करने के लिए यूजर को सॉफ्टवेयर खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

6- यह भाषा वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ाने में मदद करती है। क्योकि इसका उपयोग करके हम वेबसाइट के SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) में सुधार कर सकते है।

7- यह एक यूजर फ्रेंडली भाषा है।

Disadvantages of HTML Text in Hindi

1- HTML में डायनामिक वेब पेज नहीं बना सकते।

2- इस भाषा के structure को समझना काफी कठिन है।

3- इसे मेन्टेन करना काफी मुश्किल होता है।

4- इसमें एक साधारण पेज बनाने के लिए यूजर को बहुत सारा कोड लिखना पड़ता है।

5- सुरक्षा के मामले यह भाषा अछि नहीं है। हैकर HTML को आसानी से हैक कर लेते है।

Difference Between RTF & HTML in Hindi

RTFHTML
इसका पूरा नाम (रिच टेक्स्ट फॉर्मेट) होता है।इसका पूरा नाम (हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) होता है।
यह एक फाइल फॉर्मेट है जिसे 1980 में Microsoft के द्वारा बनाया गया था।यह एक भाषा है जिसे 1991 में Tim Berners-Lee ने develop किया था।
इसका इस्तेमाल दस्तावेजों को शेयर करने के लिए किया जाता है।इसका इस्तेमाल वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है।
यह टाइप किए गए दस्तावेज़ों को स्टोर करने में मदद करता है।यह भाषा इंटरनेट पर कंटेंट पब्लिश करने में मदद करती है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

RTF क्या है?

RTF एक text format है जिसका इस्तेमाल text file को अलग-अलग वर्ड प्रोसेसर के बीच ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

HTML टेक्स्ट क्या है?

यह एक मार्कअप भाषा है जिसका इस्तेमाल वेब पेज को बनाने के लिए किया जाता है।

Reference:https://www.contentful.com/developers/docs/concepts/rich-text/

निवेदन:- अगर आपके लिए (RTF & HTML Text in Hindi – RTF और HTML टेक्स्ट क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment