What is XHTML in Hindi? – XHTML क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is XHTML in Hindi (XHTML क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

XHTML in Hindi – XHTML क्या है?

  • XHTML का पूरा नाम EXtensible HyperText Markup Language (एक्सटेंसिबल हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) होता है।

  • यह एक मार्कअप भाषा है जो लगभग HTML के समान होती है। इस भाषा को XML application के रूप में परिभाषित किया जाता है।

  • दुसरे शब्दो में कहे तो “यह एक मार्कअप भाषा है जिसका इस्तेमाल वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है। इस भाषा को सभी ब्राउज़र सपोर्ट करते हैं.”

  • इस भाषा का आविष्कार W3C (वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम) के द्वारा 26 जनवरी 2000 को किया गया था। इस भाषा की मदद से कोई भी डेवलपर HTML फाइल को XML में बदल सकता है।

  • HTML की तुलना में यह भाषा अधिक strict (कठोर) है। अर्थात् HTML में हम tag को lower case या upper case दोनों तरीके से लिख सकते हैं परन्तु XHTML में हम tags को केवल lower case में ही लिख सकते हैं.

  • XHTML का सिंटेक्स काफी कठिन (complex) होता है जिसके कारण इस भाषा को सिखना किसी भी यूजर के लिए कठिन हो जाता है।

  • इसमें बहुत से प्रकार के tags होते हैं जिनका इस्तेमाल करके हम अपने वेब पेज को आसानी से create कर सकते हैं।

  • इस भाषा का उपयोग करके हम एक सुंदर और आकर्षक वेब पेज या वेबसाइट बना सकते है। यह भाषा SVG (स्केलेबल वेक्टर ग्राफिक्स) को सपोर्ट करती है। इस भाषा के कोड को PDF, RSS, और RFT में बदलना आसान होता है।

इसे पढ़ें:-

Advantages of XHTML in Hindi – XHTML के फायदे

इसके फायदे बहुत सारें होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया जा रहा है:-

1- XHTML में लिखे गये code का साइज़ बहुत ही कम होता है इसलिए इन्हें स्टोर करने के लिए कम मैमोरी की जरूरत होती है.

2- इसके code बहुत ही clean (साफ़-सुथरे) होते हैं क्योंकि इसमें closing tag का इस्तेमाल करना पड़ता है.

3- सर्च इंजन (जैसे कि- गूगल, याहू) xhtml में लिखे code को आसानी से खोज लेते हैं. जिससे वेबसाइट की रैंकिंग बढती है.

4- इसके द्वारा बनाई गयी वेबसाइट बहुत तेजी से load और open हो जाती है.

5- HTML की तुलना में xhtml पेज को एक्सेस करना आसान होता है.

6- यदि यूजर इस भाषा का उपयोग करता है तो वह इसके कोड को दोबारा से use कर सकता है।

7- यह विभिन्न डिवाइस के साथ compatible (ससंगत) है। 

8- इस भाषा के कोड को PDF , RSS, और RFT जैसी फाइलों में कन्वर्ट करना आसान है।

Disadvantages of XHTML in Hindi – इसके नुकसान

  1. यह HTML की तुलना में कम लोकप्रिय है जिसका इस्तेमाल बहुत कम ब्राउज़र के द्वारा किया जाता है।
  2. इसमें <DOCTYPE> डिक्लेरेशन को लिखना अनिवार्य (mandatory) होता है।
  3. इसका सिंटेक्स काफी जटील होता है जिसके कारण इसे सिखने में यूजर को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
  4. यह भाषा नए डेवलपर के लिए suitable (अनुकूल) नहीं है।

इसे पढ़ें:- XML क्या है?

XHTML Example –

नीचे आपको इसका program दिया गया है:-

<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>

<!DOCTYPE html PUBLIC "-//W3C//DTD XHTML 1.0 Transitional//EN"
"http://www.w3.org/TR/xhtml1/DTD/xhtml1-transitional.dtd">

<html xmlns="http://www.w3.org/TR/xhtml1" xml:lang="en" lang="en">
   <head>
      <title>Your Title Goes Here</title>
   </head>
	
   <body>
      ...your content goes here...
   </body>
</html>

HTML और XHTML के बीच अंतर (Difference)

HTMLXHTML
इसका पूरा नाम Hypertext Markup Language है.इसका पूरा नाम Extensible Hypertext Markup Language है.
इसे Tim Berners-Lee ने विकसित किया था.इसे W3C (World Wide Web Consortium) ने विकसित किया था.
इसे 1991 में विकसित किया गया था.इसे 2000 में विकसित किया गया था.
इसमें सभी tags को lowercase और uppercase दोनों तरीकों से लिखा जा सकता है.इसमें tags को केवल lowercase में लिखा जाता है.
इसमें Doctype को लिखना अनिवार्य नहीं होता.इसमें Doctype को लिखना आवश्यक होता है.
इसमें tags को close करना जरुरी नहीं होता.         इसमें tags को close करना जरुरी होता है.
इसके file को .htm और .html एक्सटेंशन के द्वारा save कर सकते हैं.इसके file को .xhtml, .xht, और .xml एक्सटेंशन के द्वारा save कर सकते हैं.

Features of XHTML in Hindi – XHTML की विशेषताएं

  1. इसके कोड को maintain, edit और format करना बहुत ही आसान होता है,
  2. HTML की तुलना में अधिक स्थिर (stable) है।
  3. यह कठिन वेबसाइट बनाने में मदद करती है।
  4. इसको हम CSS के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
XHTML की फुल फॉर्म क्या होती है?

इसकी फुल फॉर्म EXtensible HyperText Markup Language होती है.

HTML और XHTML में क्या अंतर है?

HTML में हम tags को lowercase या uppercase दोनों तरीके से लिख सकते हैं परन्तु XHTML में हम tags को केवल lowercase में ही लिख सकते हैं.

Reference:- https://www.w3schools.com/html/html_xhtml.asp

xhtml in hindi

निवेदन:- अगर आपके लिए What is XHTML in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment