ग्राफ़िक्स टेबलेट क्या है? – Graphics Tablet in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में What is Graphics Tablet in Hindi (ग्राफ़िक्स टेबलेट क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Graphics Tablet in Hindi – ग्राफ़िक्स टेबलेट क्या है?

  • Graphics Tablet एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल चित्र, एनीमेशन और ग्राफ़िक्स बनाने के लिए किया जाता है.

  • ग्राफ़िक्स टेबलेट में एक pen होता है जिसके माध्यम से यूजर चित्रों, एनीमेशन और ग्राफिक्स को बना सकता है।

  • दुसरे शब्दो में कहे तो “ग्राफ़िक्स टेबलेट एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसमे यूजर हाथो की मदद से चित्रों और ग्राफ़िक्स को आसानी से डिज़ाइन कर सकता है।“

  • ग्राफ़िक्स टेबलेट को “ड्राइंग टेबलेट” और “पेन टेबलेट” भी कहते हैं.

  • इस डिवाइस में एक सपाट सतह (flat surface) होती है जिसमे यूजर चित्रों को बनाता है।

  • इस डिवाइस में ग्राफ़िक्स और चित्रों को बनाने के लिए पेन , पेंसिल या पेंटब्रश का उपयोग किया जाता है। जिस प्रकार आप अपने drawing book में चित्रों को अपने हाथो से बनाते है ठीक उसी प्रकार ग्राफ़िक टेबलेट में भी चित्रों को बनाना पड़ता है।

  • जिन ग्राफ़िक्स टेबलेट का उपयोग घरेलू कंप्यूटर में किया जाता था उनका नाम कोआलापैड (Koalapads) था।

  • इस टेबलेट को 1984 में Koala Technologies द्वारा विकसित (develop) किया गया था। इसे Apple II कंप्यूटर के लिए डिज़ाइन किया गया था। हालांकि कुछ समय के बाद इसका उपयोग पर्सनल कंप्यूटर में भी किया जाने लगा।

  • यह टेबलेट उन लोगो के लिए लोकप्रिय होता है जिन्हे पेंसिल के माध्यम से चित्रों और ग्राफ़िक्स को बनाना अच्छा लगता है।

  • ग्राफ़िक्स टेबलेट का उपयोग कलाकारों के द्वारा चित्रों को डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है। इसमें यूजर जिन चित्रों को डिज़ाइन करता है वह कंप्यूटर की स्क्रीन पर डिस्प्ले होती है जिन्हे वह देख सकता है।

  • इस टैबलेट का इस्तेमाल लोगो के signature को कैप्चर करने के लिए भी किया जाता है। यह यूजर को animation बनाने में मदद करता है।

  • इसके द्वारा बनाई गई चित्रों और छवियों को कंप्यूटर में स्टोर किया जा सकता है। इस टेबलेट में जो पेंसिल या पेन होता है वह एक तार के माध्यम से टेबलेट के साथ कनेक्ट होता है।

  • ग्राफ़िक्स टेबलेट के कुछ लोकप्रिय उदहारण :- Huion H420, Wacom Intuos M Bluetooth और XP-Pen Artist 12 .
graphics tablet in hindi

Features of Graphics Tablet in Hindi – ग्राफ़िक्स टेबलेट की विशेषताएं

1- Size (साइज़)

ग्राफ़िक टेबलेट विभिन्न प्रकार के size (आकारों) में आते है। इनका आकार ज्यादा बड़ा नहीं होता जिसके कारण इन्हे रखने या कहीं ले जाने में यूजर को कोई समस्या नहीं आती। यह 11 इंच जितने चौड़े हो सकते है।

2- Cost (कीमत)

इन टेबलेट की कीमत इनके आकार पर निर्भर करती है। यदि यूजर बड़े आकार वाला ग्राफ़िक टेबलेट खरीदता है तो वह महंगा हो सकता है।

3- Resolution (रेजोल्यूशन)

सभी चित्र और ग्राफ़िक्स resolution पर निर्भर होते है इसलिए resolution का अच्छा होना ज़रूरी है। एक सामान्य ग्राफ़िक टेबलेट का resolution (1,000 LPI) हो सकता है।

4- Pressure Sensitivity (दवाब संवेदनशीलता)

ग्राफ़िक्स टेबलेट का दबाव संवेदनशीलता का स्तर (pressure sensitivity level) 300 से 3,000 तक हो सकता है। pressure sensitive चित्रों को बोल्ड, छाया,  और हाइलाइट करने में मदद करता है।

5- Responsive (रिस्पोंसिव)

ग्राफ़िक्स टेबलेट का response time अधिक होता है जिसके कारण यूजर को चित्र जल्दी दिखाई देते है।

6- Controls (कंट्रोल)

ग्राफ़िक्स टेबलेट में चीज़ो को कण्ट्रोल करने के लिए बटन का उपयोग किया जा सकता है। यह बटन चित्रों को ज़ूम इन, ज़ूम आउट करने और पुराने menu में वापस जाने में मदद करते है।

7- Connectivity (कनेक्टिविटी)

यह टेबलेट वायर्ड और वायरलेस दोनों प्रकार की तकनीक में उपलब्ध है। हम इन्हे USB केबल या ब्लूटूथ जैसे तकनीक के माध्यम से कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कर सकते है।

Application of Graphics Tablet in Hindi – ग्राफ़िक्स टेबलेट के अनुप्रयोग 

1- ग्राफ़िक्स टेबलेट का उपयोग कलाकारों के द्वारा चित्रों, एनीमेशन और ग्राफ़िक्स को डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।

2- इन टेबलेट का उपयोग fashion designer के द्वारा चीज़ो को डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।

3- इसका उपयोग करके यूजर notes को डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर कर सकता है।

4- इन टेबलेट का उपयोग छात्रों के द्वारा drawing और painting बनाने के लिए किया जाता है।

5- इसका उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में किया जाता है। ग्राफ़िक टेबलेट का उपयोग करके teacher बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा सकते है।

6- यह ग्राफ़िक डिज़ाइनर के लिए लोकप्रिय डिवाइस है जिनका उपयोग वह ग्राफ़िक्स बनाने के लिए कर सकता है।

7- इसका उपयोग Architects और Engineers के द्वारा बिल्डिंग का नक्शा बनाने के लिए किया जाता है।

Advantages of Graphics Tablet in Hindi – ग्राफ़िक्स टेबलेट के फायदे

1- यह portable होता है जिसके कारण इन्हे एक स्थान से दुसरे स्थान में ले जाना आसान होता है।

2- इन डिवाइस का उपयोग करना आसान होता है।

3- यह पेपर के उपयोग को कम करते है जिसके कारण हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहता है। क्युकी पेपर बनाने के लिए पेड़ को काटा जाता है।

4- यह वायर्ड और वायरलेस दोनों में उपलब्ध होते है।

5- इन टेबलेट का resolution अधिक होता है जिसके कारण यह चित्रों को quality अच्छी होती है।

6- इसमें चित्र या ग्राफ़िक्स बनाना काफी आसान होता है।

7- इसमें बनाई गई चीज़ो को कंप्यूटर स्क्रीन पर देख और स्टोर कर सकते है।

8- ग्राफ़िक टेबलेट के माध्यम से छोटे और कठिन चित्रों को आसानी से बनाया जा सकता है।

9- इसमें यूजर को बहुत से प्रकार के टूल मिलते है जिनका उपयोग करके वह चित्रों को customize कर सकता है।

10- यह आसानी से कंप्यूटर के साथ कनेक्ट हो जाता है।

11- यह अलग अलग size में उपलब्ध है।

Disadvantages of Graphics Tablet in Hindi – ग्राफ़िक्स टेबलेट के नुकसान

1- वायरलेस ग्राफ़िक टेबलेट काफी महंगे होते है।

2- इनका उपयोग करने के लिए यूजर को कंप्यूटर की आवश्यकता पड़ती है।

3- इन टेबलेट की कीमत इनके आकार पर भी निर्भर करती है।

Graphics Tablet के कुछ लोकप्रिय उदहारण

  1. Huion H420
  2. XP-Pen Deco 01 v2
  3. Wacom Intuos M Bluetooth
  4. Wacom Intuos Pro S
  5. XP-Pen Artist 12
ग्राफ़िक्स टेबलेट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

इसका इस्तेमाल चित्र, ग्राफ़िक्स और एनीमेशन बनाने के लिए किया जाता है.

ग्राफ़िक्स टेबलेट को कब बनाया गया था?

इसे 1984 में Koala Technologies द्वारा विकसित किया गया था.

Reference:- https://www.computerhope.com/jargon/g/graptabl.htm

निवेदन:- अगर आपके लिए What is Graphics Tablet in Hindi का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment